Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ग्रेड B इंटरव्यू 2019 :...

RBI ग्रेड B इंटरव्यू 2019 : तिथि, टिप्स और जरुरी डाक्यूमेंट्स

RBI ग्रेड B इंटरव्यू 2019 : तिथि, टिप्स और जरुरी डाक्यूमेंट्स | Latest Hindi Banking jobs_3.1

RBI ग्रेड B चरण 2 2019 रिजल्ट, RBI द्वारा जारी कर दिया गया है जिसे अधिकारिक साईट rbi.org.in पर देखा जा सकता है। RBI ग्रेड B चरण 2 परीक्षा 1 दिसंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। RBI ग्रेड B जनरल (DR) के चरण 2 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी गई है। मुख्य परीक्षा के अंक और कट-ऑफ को भर्ती प्रक्रिया के फ़ाइनल रिजल्ट और भर्ती के अंतिम परिणामों की घोषणा के बाद RBI वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा। साथ ही पेपर I (ESI) और पेपर III (F & M) के लिए उत्तर कुंजी भी फ़ाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद जारी कर दी जाएगी

RBI ग्रेड B चरण 2 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को RBI ग्रेड B साक्षात्कार के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड, प्रत्येक चयनित उम्मीदवार की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को अपने ‘स्पैम’ और ‘जंक बॉक्स’ की जांच करनी चाहिए क्योंकि कभी-कभी डिफ़ॉल्ट मेल आपके इनबॉक्स की जगह उस पर चले जाते हैं। RBI ग्रेड B साक्षात्कार कॉल पत्र में आरबीआई ग्रेड बी जनरल (DR) पद के लिए 199 रिक्तियों की भर्ती के लिए, एक नए रोल नंबर के साथ साक्षात्कार के लिए तिथि, स्थान और समय होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार कॉल लेटर जारी होते ही डाउनलोड कर लेना चाहिए।

RBI ग्रेड B इंटरव्यू तिथि

RBI के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, RBI ग्रेड B, DR के लिए साक्षात्कार 13 जनवरी 2020 से (अस्थायी रूप से) मुंबई में शुरू होगा और मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह में समाप्त होगा।

RBI ग्रेड B साक्षात्कार की प्रारंभिक तिथि: 13 जनवरी, 2020

RBI ग्रेड B साक्षात्कार की अंतिम तिथि: मार्च 2020 का अंतिम सप्ताह।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में नाम जाँचने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी का इनबॉक्स, स्पैम और जंक बॉक्स की जांच करें।


आवश्यक दस्तावेज

RBI ग्रेड B साक्षात्कार राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल लेटर का प्रिंट आउट निकाल लेना चाहिए, जिसे साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थी के साथ ले जाना होता है, जिसके बिना किसी उम्मीदवार को उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंटरव्यू कॉल लेटर के प्रिंट आउट के साथ, उम्मीदवार को अपनी योग्यता साबित करने के लिए कई मूल दस्तावेज लाने होंगे।


साक्षात्कार तिथि से पहले भेजे जाने वाले दस्तावेज़

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी का एक सेट भेजना होगा:

  • जन्म की तारीख,
  • शैक्षणिक योग्यता (मैट्रिक से डिग्री तक / पासिंग वर्ष )
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि SC / ST / OBC / EWS),
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि बेंचमार्क विकलांगता-PwBD वाले व्यक्ति)।
  • आयु में छूट प्रमाण पत्र
शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को नीचे उल्लेखित प्रासंगिक प्रोफार्मा, उपरोक्त प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ “महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक सेवा बोर्ड, भारतीय रिज़र्व बैंक भवन, तीसरी मंजिल, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, बायपास, मुंबई 400008” कूरियर / स्पीड पोस्ट द्वारा भेजने की आवश्यकता है, ताकि यह वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा की तिथि के सात दिनों के भीतर बोर्ड कार्यालय तक पहुंच जाए।

भेजने के लिए प्रोफार्मा(प्रपत्र)

वर्ग  दस्तावेज 
सामान्य  साक्षात्कार कॉल पत्र / एडमिट कार्ड
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ सत्यापन प्रपत्र (original ) की 5 प्रतियां
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ निर्धारित आकार में बायो-डेटा (1 मूल और 6 फोटोकॉपी) की 7 प्रतियां

OBC Candidates साक्षात्कार कॉल पत्र / एडमिट कार्ड
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ सत्यापन प्रपत्र (original ) की 5 प्रतियां
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ निर्धारित आकार में बायो-डेटा (1 मूल और 6 फोटोकॉपी) की 7 प्रतियां
नवीनतम OBC जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि (1 सितंबर 2018 के बाद जारी की गई)
OBC DECLARATION in original
SC/ST Candidates साक्षात्कार कॉल पत्र / एडमिट कार्ड
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ सत्यापन प्रपत्र (original ) की 5 प्रतियां
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ निर्धारित आकार में बायो-डेटा (1 मूल और 6 फोटोकॉपी) की 7 प्रतियां
निर्धारित प्रारूप के अनुसार नवीनतम SC/ST जाति प्रमाण पत्र
EWS Candidates साक्षात्कार कॉल पत्र / एडमिट कार्ड
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ सत्यापन प्रपत्र (original ) की 5 प्रतियां
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ निर्धारित आकार में बायो-डेटा (1 मूल और 6 फोटोकॉपी) की 7 प्रतियां
आय और संपत्ति प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि (जारी करने की तिथि  11 अक्टूबर 2019 को या उससे पहले होनी चाहिए)
PwBD Candidates साक्षात्कार कॉल पत्र / एडमिट कार्ड
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ सत्यापन प्रपत्र (original ) की 5 प्रतियां
हस्ताक्षरित तस्वीरों के साथ निर्धारित आकार में बायो-डेटा (1 मूल और 6 फोटोकॉपी) की 7 प्रतियां
नवीनतम ओबीसी जाति प्रमाण पत्र / एससी / एसटी जाति प्रमाण पत्र / आय और संपत्ति प्रमाण पत्र की प्रति (यदि लागू हो)
विकलांगता प्रमाण पत्र
 दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के अतिरिक्त जिन उम्मीदवारों की स्क्राइब की सुविधा की आवश्यकता होगी, वे अधिकृत विभाग/अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर यह सुविधा ले सकते हैं  


RBI ग्रेड B (DR) साक्षात्कार को क्रैक करने के लिए टिप्स

किसी भी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया का साक्षात्कार चरण, परीक्षा के अन्य चरणों से अलग दृष्टिकोण की मांग करता है। हम सब जानते हैं कि इंटरव्यू में फेस तो फेस होता  है, जिसमें आपके प्रेजेंस ऑफ़ माइंड, आपने जो पढ़ा उसका ज्ञान, जिस पद के किये आवेदन दे रहे हैं उससे सम्बंधित विस्तृत ज्ञान और आपके निर्णय लेने की क्षमता आदि का परीक्षण किया जाता है। 

RBI ग्रेड B (DR) भर्ती प्रक्रिया को बहुत कठिन माना जाता है, जिसमें सफलता प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन अगर आप कुछ सामान्य टिप्स की मदद से तैयारी में आगे बढ़ें तो सफलता प्राप्त कर सकते है। यहाँ कुछ सामान्य टिप्स और संबंधित जानकारी दी गई है:

सामान्य टिप्स 

  • RBI ग्रेड B (DR) साक्षात्कार दौर में, एक पैनल में 5 सदस्य होते हैं जो साक्षात्कार लेते हैं। पैनल सभी उम्मीदवारों के लिए समान नहीं है क्योंकि एकल पैनल 400+ उम्मीदवारों का साक्षात्कार नहीं ले सकता है।
  • इस वर्ष RBI द्वारा कुल 495 उम्मीदवारों का चयन  RBI ग्रेड B (DR) साक्षात्कार दौर के ले लिए किया गया है। जिसमें से ग्रेग्रेड B (DR) पद के लिए लगभग 156 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया का अनुपात, चयन : गैर-चयन इस वर्ष लगभग 1: 3 है।
  • पैनल में 5 सदस्य होंगे जो कुछ व्यक्तिगत विवरणों के साथ आपका इंटरव्यू लेना शुरू करेंगे

महत्वपूर्ण टिप्स 

  • बैंकिंग, RBI से लेकर सभी economic reforms तक के सभी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी महत्वपूर्ण है। अधिक विवरण के लिए हम आपको RBI ग्रेड B साक्षात्कार दौर में पूछे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण विषयों जानकारी देंगे.
  • आप दिमाग को अलर्ट और शांत रखें।
  • अनावश्यक विषयों पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ अपने व्यक्तित्व के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।
  • साक्षात्कार राउंड में आपके प्रेजेंस ऑफ़ माइंड की जाँच की जाती है, भले ही आपने कुछ टॉपिक्स को छोड़ दिया हो, आपका स्मार्ट उत्तर आपको साक्षात्कार में सफलता दिला सकता है।
  • साक्षात्कार 13 जनवरी, 2019 से शुरू किया जाना है, इसलिए उम्मीदवारों को एक उचित स्ट्रेटेजी बनानी चाहिए और अपने चारों ओर प्रत्येक चीज़ को विश्लेषणात्मक दृष्टि से देखने की सलाह दी जाती है।
  • RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए सभी speeches को पढ़ें, इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी है।
  • प्रतिदिन Standard newspaper जैसे The Hindu, Economic Times, Indian Express आदि पढ़ना शुरू करें. मुख्य रूप से अखबार के आर्थिक और व्यावसायिक खंड पर ध्यान केंद्रित करें .
  • monetary reforms, Latest RBI circulars, Latest RBI notifications और important committees of RBI के नोट्स बनायें.
  • फॉर्मल कपड़े पहने, ज्यादा चमक धमक वाले कपड़े न पहनें.
  • RBI बैलेंस शीट को ठीक से पढ़ें और समझें कि यह महत्वपूर्ण क्यों और कैसे है।
  • आश्वस्त रहें और आप अपने लक्ष्य के करीब हैं और सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

आरबीआई ग्रेड बी साक्षात्कार 2019 के लिए मुफ्त अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरें।

If You are selected in RBI Grade B Phase 2, then Register here for Free Study Material!

RBI ग्रेड B इंटरव्यू 2019 : तिथि, टिप्स और जरुरी डाक्यूमेंट्स | Latest Hindi Banking jobs_4.1RBI ग्रेड B इंटरव्यू 2019 : तिथि, टिप्स और जरुरी डाक्यूमेंट्स | Latest Hindi Banking jobs_5.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *