Latest Hindi Banking jobs   »   LIC असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2019 :...

LIC असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स

हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स



आप सभी जानते हैं कि LIC प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और 22 दिसम्बर 2019 को मेंस की परीक्षा आयोजित होने वाली हैं. जो बहुत नजदीक है. ऐसे में आप सभी के पास आपकी तैयारी के लिए बहुत कम समय शेष है. इतने कम समय में आपको अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना है. ऐसे में आपको बिना समय बर्बाद किये आज और अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. परीक्षा में आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 यहाँ, हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स लेकर आया है. इन नोट्स की मदद से आप, मेंस परीक्षा के  लिए  हिंदी भाषा की तैयारी को पूरा कर पायेंगे. LIC ने इस वर्ष परीक्षा पैटर्न को बदलते किया है, जिसमें हिंदी भाषी क्षेत्रों के लिए हिंदी को विषय के रूप में जोड़ा गया है. यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो हिंदी के साथ स्वयं को सहज महसूस करते हैं. हम अपनी अध्ययन सामग्री की गुणवत्ता का पूरा भरोसा दिलाते हैं कि इसकी मदद से आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी. हमारे साथ अपनी तैयारी शुरू करें और अपनी सफलता सुनिश्चित करें.






देशभर में एक के बाद एक लगातार बैंकिंग और अन्य सरकारी परीक्षाएं आयोजित होने  जा रही हैं. जिनमें से अधिकांश परीक्षाओं में हिंदी भाषा को भी एक विषय के  रूप में जोड़ा गया है. जिसमें IBPS SO, IBPS RRB, LIC असिस्टेंट और अन्य क्षेत्रीय बैंक, शिक्षक भर्ती परीक्षाएं प्रमुख हैं. LIC में इस वर्ष पहली बार हिंदी भाषा को एक विषय के रूप में जोड़ा गया है, इसलिए प्रश्न पत्र में कैसे प्रश्न पूछे जायेंगे यह बताना मुश्किल है, पर अनुमान है कि परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम के बीच होगा. आजकल सभी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा निरंतर बढ़ती जा रही है, ऐसे में आप किसी भी अनुभाग को पीछे नहीं  छोड़ सकते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए हम यहाँ हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स प्रस्तुत कर रहे हैं. यहाँ हम हिंदी-भाषा ज्ञान के अंतर्गत पूछे जाने वाले एक विशेष अध्याय अर्थात ‘अव्यवस्थित वाक्य खण्डों से क्रम-बद्ध वाक्य बनाने के प्रश्नों’ से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं  पर चर्चा कर रहे हैं।   


 हिंदी भाषा के लिए ‘अव्यवस्थित वाक्य खण्डों से क्रम-बद्ध वाक्य बनाने से संबंधित प्रश्न’ 


इस प्रकार के प्रश्नों में दो प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, पहले प्रकार के प्रश्नों में 5-6  वाक्य खण्ड दिए जाते हैं उन्हें व्यवस्थित करना होता है और फिर वाक्य खण्डों का सही क्रम पूछा जाता है। दूसरे प्रकार के प्रश्नों में एक अनुच्छेद के प्रथम व अंतिम वाक्यों को क्रमशः (1) और (6) से चिन्हांकित किया जाता है। इनके बीच के चार वाक्य अव्यवस्थित क्रम में दिए जाते हैं तथा उन्हें (य), (र), (ल), (व) की संज्ञा दी जाती है। परीक्षार्थी को इन चार वाक्यों को उचित क्रमानुसार लगाकर सही क्रम का चयन करना होता है। 
   इस अध्याय से सम्बन्धित प्रश्नों को हल करने के लिए नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बिन्दुओं को  ध्यान में रखना चाहिए। 

सर्वप्रथम सभी वाक्य-खण्डों को धैर्यपूर्वक पढ़े ताकि अनुच्छेद के संदर्भ को सहज रूप से समझा जा सके।
वाक्य-खण्डों को दोबारा पढ़ते समय काफी बातें आपने मस्तिष्क में स्पष्ट होने लगेगी, जिससे अव्यवस्थित वाक्य खण्डों से क्रम-बद्ध वाक्य बनाने में आप पहले से ज्यादा सक्षम हो जाएगें।  
यदि कोई प्रारंभिक वाक्य नहीं दिया गया है, फिर पहले कालक्रम को ढूंढें। अत:, होने वाली घटनाओं के क्रम के बीच संबंध ढूंढने का प्रयास करें। कालक्रम दी गई समस्या में सबसे पहले या सबसे अंतिम वाक्य को ढूँढने से सम्बंधित होती है।    
प्रत्येक वाक्य-खण्ड अन्य वाक्य-खण्ड से संबंधित होता है इसलिए भाषा की लयबद्धता एवं संदर्भ के अनुसार हम वाक्य-खण्डों में संबंध ढूंढने का प्रयास करें, इस प्रकार सभी वाक्य-खण्डों की क्रमबद्धता का ज्ञान हो जाता है। 
अब विकल्पों में दिए गए क्रम से, अपने क्रम का मिलान करके आप सटीक विकल्प का चयन कर सकते हैं। 
अव्यवस्थित वाक्य खण्डों से क्रम-बद्ध वाक्य बनाते समय किसी प्रकार की जल्दबाजी या उतावलापन न दिखाएँ क्योकि परीक्षा में हम जितने सहज होगें उतना ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगें। 
 इस प्रकार के प्रश्नों में केवल इनका अभ्यास करना महत्वपूर्ण है, अत: हम जितना इन प्रश्नों का अभ्यास करेगें, उतनी ही सटीकता से हम वाक्य-खण्डों को क्रमबद्ध कर सकेगें। 
नीचे दिए गए प्रश्नों के माध्यम से इस प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करें।         

निर्देश (1-5): निम्नलिखित प्रश्नों के लिए, छह अव्यवस्थित वाक्य-खण्ड दिए गए हैं, जिनका क्रमांक A, B, C, D, E और F है, लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि इसी क्रम में हों, इन्हें सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए और इस व्यवस्था के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।   
     
(A) यदि उस देश की सरकार नागरिक बना लेती है तो ऐसा नागरिक राज्यकृत नागरिक कहलायेगा। 
(B) यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में जा बसे और वहाँ की नागरिकता प्राप्त करना चाहे तो वह ऐसा कर सकता है।
(C) भारत के अनेक लोग दक्षिण अफ्रीका तथा श्रीलंका भी गए हुए हैं। 
(D) इसके लिए उसे अपने देश की नागरिकता का त्याग करना पड़ेगा तथा उस देश की सरकार से प्रार्थना करनी पड़ेगी कि उसे नागरिक बना लिया जाए। 
(E) कई पीढियाँ बीतने के बाद भी वहाँ की सरकारें उन्हें अपने देश का नागरिक नहीं बना रही हैं। 
(F) जैसे बहुत से भारतीय कनाडा गए हुए हैं और वहाँ प्रार्थना-पत्र देकर कनाडा के राज्यकृत नागरिक बन गए हैं।
Q 1. निम्नलिखित में से क्रम व्यवस्था का तीसरा वाक्य कौन सा है?
       (a) A                     (b) C                            (c) F
       (d) E                     (e) B

Q 2. निम्नलिखित में से क्रम व्यवस्था का दूसरा वाक्य कौन सा है?
       (a) B                      (b)  D                          (c) A
       (d) C                     (e)F

Q 3. निम्नलिखित में से क्रम व्यवस्था का चौथा वाक्य कौन सा है?
       (a)  A                    (b)  E                          (c)F
       (d) C                      (e) D

Q 4. निम्नलिखित में से क्रम व्यवस्था का पांचवा वाक्य कौन सा है?
       (a)  B                    (b) F                           (c)E
       (d)  C                    (e) D

Q 5. निम्नलिखित में से क्रम व्यवस्था का छठा वाक्य कौन सा है?
       (a)B                      (b) E                           (c)F
       (d)  D                    (e)A



उत्तर.                                            
उत्तर. (1-5 ) वाक्य-खण्डों का सही क्रम  B D A F C E है। 
उत्तर. 1 (a)
उत्तर.2 (b)
उत्तर. 3 (c)
उत्तर. 4 (d)
उत्तर. 5 (b)
इन्हें भी पढ़ें : 

Start Preparing For LIC Assistant Main 2019!

Check the LIC Assistant Mains Test Series below that includes full length mock as well.


LIC असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स | Latest Hindi Banking jobs_3.1
LIC असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *