Latest Hindi Banking jobs   »   Daily Current Affairs 5th December 2019...

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi

Daily GK Update IN HINDI

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1. RBI ने मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर अपरिवर्तित रखने का किया फैसला
Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने पांचवी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर 5.15% में कोई बदलाव नहीं करने निर्णय किया है। 

  • इसके अलावा बैठक में विकास को सुचारू करने के लिए मौद्रिक नीति के आक्रामक रुख को बनाए रखने का भी फैसला किया है, ताकि लक्षित मुद्रास्फीति के नियंत्रण को सुनिश्चित किया जा सके। 

  • पांचवीं द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए कुछ मुख्य निर्णय हैं:-

  • चलनि‍धि समायोजन सुवि‍धा (LAF) के तहत रेपो दर 5.15% तक अपरिवर्तित रखी गई।
  • LAF के तहत रिवर्स रेपो दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 4.90% ही रहेगी
  • सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 5.40% ही रहेगी


उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

2. HRD मंत्री ने ‘फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम’ का किया गया शुभारंभ 


Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
  • केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त रूप से फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। 
  • “फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम” को फिट इंडिया अभियान के तहत शुरू लॉन्च किया गया है। 
  • निर्धारित खास मानदंडों के अुनसार फिट इंडिया स्‍कूल रेटिंग प्रणाली से विद्यालयों की छवि सुधरने की संभावना जताई गई हैं।
  • फिट इंडिया कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा नागरिको में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक अभिनव पहल है।

राज्य समाचार

3. ओडिशा सरकार ने स्कूली छात्रों की सहायता के लिए लॉन्च की ‘मधु’ ऐप 

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘मधु’ ऐप लॉन्च की है। 
  • यह एक ई-लर्निंग मोबाइल फोन एप्लिकेशन है जो स्कूली छात्रों को उनके विषयों बेहतर और सबसे कुशल तरीके से समझने में मदद करेगी। 
  • ऐप का नाम ‘उत्कल-गौरव’ कहे जाने वाले मधुसूदन दास के नाम पर रखा गया है। इस एप्लिकेशन को गंजाम ज़िला प्रशासन द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस ऐप के माध्यम से छात्र अपनी कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे वीडियो स्पष्टीकरण से समझ पाएंगे।

पुरस्कार

4. मुंबई रेलवे सेंट्रल बना देश का पहला ‘ईट राइट स्टेशन’ 

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
  • मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को पिछले साल शुरू किए गए ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के तहत भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा चार 4 स्टार रेटिंग सहित ‘ईट राइट स्टेशन’ टैग से प्रमाणित किया गया हैं। 
  • “ईट राइट स्टेशन” टैग पाने वाला मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश का पहला स्टेशन बन गया है।
  • मुंबई सेंट्रल स्टेशन को इस टैग से खाद्य सुरक्षा और खाने-पीने के सामान में स्वच्छता के पालन, यात्रियों को स्वस्थ आहार उपलब्ध कराने, रिटेल/सर्विंग प्‍वाइंट और, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन, स्थानीय और मौसमी भोजन को बढ़ावा देने और खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के आधार पर आंका गया है।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ एवं उत्तम आहार उपलब्ध कराना है। 
  • ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान ‘ईट हेल्दी’ और ‘ईट सेफ’ के दो व्यापक विषयों पर आधारित है। 
  • इसका उद्देश्य नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना, प्रोत्साहित करना और सक्षम बनाना है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • FSSAI की स्थापना: अगस्त 2011
  • FSSAI अधिनियम: खाद्य और मानक अधिनियम, 2006
  • FSSAI मुख्यालय: नई दिल्ली
  • FSSAI की अध्यक्षा: रीता तेवतिया
  • FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: श्री पवन कुमार अग्रवाल

5. अरुण जेटली को ET लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित
Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
  • पूर्व वित्त मंत्री (स्वर्गीय) अरुण जेटली को लोक सेवा 2019 के लिए इकोनॉमिक टाइम्स (ET) लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • यह पुरस्कार अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली दिया गया।
  • अरुण जेटली ने पूर्व वित्त मंत्री के अलावा भारत के कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था जिसमे मई 2014 से मई 2019 तक कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री, मार्च 2017 से सितंबर 2017 तक रक्षा मंत्री, नवंबर 2014 से जुलाई 2016 तक सूचना और प्रसारण मंत्री, जुलाई 2003 से मई 2004 तक कानून और न्याय मंत्री और अक्टूब 1999 से सितंबर 2000 तक और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री शामिल हैं।

6. ‘जोकर’ फेम जोकिन फीनिक्स को दिया गया PETA का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड 

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
  • ”जोकर’ के नाम से प्रसिद्ध अमेरिकी स्टार जोकिन राफेल फीनिक्स को PETA (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ 2019 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • जोकिन फीनिक्स तीन साल की उम्र से ही शाकाहारी रहे है और उन्होंने काफी लंबे समय से PETA के समर्थक रहे है। 
  • उन्होंने हाल ही में टाइम्स स्क्वायर और सनसेट बिलबोर्ड द्वारा प्रदर्शित PETA के एक विज्ञापन “वी आर एनिमल” में अभिनय किया था जो कि जंगली-जानवरों के सर्कसों को प्रतिबंधित करने के लिए था।

7. न्यूजीलैंड को MCC के स्प्रिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड से किया गया सम्मानित

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को क्रिस्टोफर मार्टिन-जेनकिंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • न्यूजीलैंड टीम को जुलाई 2019 में लॉर्ड्स में ICC विश्व कप के फाइनल मैच में विवादास्पद परिस्थितियों में हार के वाबजूद स्पोर्ट्समेनशिप दिखाने लिए सम्मानित किया गया ।
  • मार्टिन-जेनकिंस एमसीसी के पूर्व अध्यक्ष और टेस्ट मैचों में बीबीसी के विशेष कमेंटेटर थे

रक्षा समाचार

8. हैंड-इन-हैंड अभ्यास 2019

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
  • भारत और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत आतंकवाद से निपटने के विषय पर 07 से 20 दिसंबर, 2019 के बीच मेघालय के उमरोई में 8वें संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड 2019’ का आयोजन किया जाएगा।
  • इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण अभ्यास में चीनी दल की ओर से तिब्बत सैन्य कमान के 130 जवान और इतनी ही संख्या में भारतीय सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे। 
  • अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी इलाके में संयुक्त नियोजन और आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन की राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: रेनमिनबी

योजनाएँ और समितियाँ

9. वायुसेना प्रमुख ने प्रशांत क्षेत्र परिचर्चा 2019 में लिया भाग  

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
  • वायुसेना प्रमुख एडीसी ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम, हवाई में आयोजित प्रशांत क्षेत्र वायुसेना प्रमुख परिचर्चा 2019 (PACS 2019) में भाग ले रहे हैं। 
  • इस वर्ष की परिचर्चा का विषय ‘क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सहयोगात्‍मक दृष्टिकोण’ है।
  • इस सम्मेलन में भारत प्रशांत सीमा क्षेत्र के वायुसेना प्रमुख ‘क्षेत्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय जागरूकता, बहुक्षेत्रीय जागरूकता’ ‘HADR’ और परस्पर सहयोग जैसी साझा चुनौतियों विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए अपने विचार रखेंगे। 
  • सम्मलेन में क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वायु सेनाध्यक्ष: राकेश कुमार सिंह भदौरिया

बैंकिंग समाचार

10. KVG बैंक ने बैंक-बीमा उत्पादों को बेचने के एमओयू पर किए हस्ताक्षर 

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) और केनरा, HSBC, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बैंक-बीमा (KVGB की शाखाओं जीवन बीमा उत्पाद बेचने के लिए) के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
  • इस समझौते के तहत KVGB कर्नाटक के 9 जिलों में स्थित अपनी 636 शाखाओं में केनरा एचएसबीसी के बीमा उत्पादों की व्यापक रेंज की बिक्री करेगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक की स्थापना: 12 सितंबर, 2005
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक मुख्यालय: धारवाड़, कर्नाटक
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष: पुट्टगंती गोपी कृष्णा
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक द्वारा प्रायोजित: सिंडिकेट बैंक

महत्वपूर्ण दिन

11.अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस : 5 दिसंबर

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1
  • अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (इंटरनेशनल वालंटियर डे) विश्व स्तर पर हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है। 
  • इस वर्ष का विषय “वालंटियर फॉर एन इंक्लूसिव फ्यूचर” है। इस वर्ष के विषय के लक्ष्यों में स्वयंसेवा के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य 10 (SDG 10) और समानता के साथ-साथ समावेश को हासिल करना भी शामिल है।

12. विश्व मिट्टी दिवस: 5 दिसंबर

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
  • वर्ल्ड सॉइल डे अर्थात विश्व मिट्टी दिवस प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को इटली के रोम में स्थित संयुक्त राष्ट्र (FAO) के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है। 
  • इस वर्ष FAO ने मृदा प्रबंधन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए “स्टॉप सोइल एरोसन, सेव आवर फ्यूचर” अभियान का आवाह्न किया हैं जिसका उद्देश्य स्वस्थ पारिस्थितिकी प्रणालियों और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • इस अभियान का मुख्य मकसद सभी लोगों को मिट्टी की महत्ता के प्रति जागरुक करना है ताकि वे इसके कटाव या क्षरण को रोक सकें।
  • द इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ सोइल साइंसेज (IUSS) ने 2002 में मिट्टी के प्राकृतिक प्रणाली के महत्वपूर्ण घटक और मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में मिट्टी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 दिसंबर को विश्व मिट्टी दिवस मनाने की सिफारिश की। 
  • जिसके बाद दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं महासभा की बैठक में पारित संकल्प के द्वारा 05 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था।

विविध

13. उपराष्ट्रपति ने नई रोटावायरस वैक्सीन: ROTAVAC-5D का किया अनावरण 

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई नई रोटावायरस वैक्सीन: ROTAVAC-5D का अनावरण किया। 
  • रोटा वैक्सीन भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों के बीच सामाजिक भागीदारी और नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। 
  • भारत 2022 तक डायरिया के कारण बच्चों में रुग्णता और मृत्यु दर को समाप्त करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
  • पहली पीढ़ी के रोटावायरस वैक्सीन, ROTAVAC को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत तैयार किया गया है, जिसने भारत के फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में विश्व में नए मानक और कीर्तिमान स्थापित किए है।

14. गुजरात में की जाएगी भारत के पहले समुद्री संग्रहालय की स्थापना

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1
  • भारत और पुर्तगाल सरकार ने समुद्री अध्ययन या समुद्री पुरातत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात के लोथल में प्राचीन भारतीय स्थल पर मिलकर भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय की स्थापना करने का फैसला किया है। 
  • संग्रहालय हिंद महासागर के पानी में शिपव्रेक स्थलों से बचाव सामग्री को प्रदर्शित करेगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात के सीएम: विजय रूपानी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

Start Preparing For LIC Assistant Main 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1 Daily Current Affairs 5th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_18.1

   All the Best BA’ians for IBPS Clerk Prelims 2019 !!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *