Latest Hindi Banking jobs   »   Daily Current Affairs 01st and 02nd...

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI

Daily GK Update IN HINDI

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !



राष्ट्रीय समाचार

1. जनवरी 2020 से गोल्ड ज्वेलरी की हॉलमार्किंग होगी अनिवार्य : सरकार

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_3.1

  • देश भर में 15 जनवरी 2021 से स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों की हॉलमार्क व्यवस्था अनिवार्य कर दी जाएगी। 
  • इस कदम का उद्देश्य कीमती धातु की शुद्धता सुनिश्चित करना है। इसके तहत सभी जौहरियों के लिये भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा वे केवल हॉलमार्क स्वर्ण आभूषण तथा कलाकृति ही बेच सकेंगे। 
  • इस संदर्भ में अधिसूचना अगले साल 15 जनवरी 2020 को जारी की जाएगी और एक साल बाद निर्णय प्रभाव में आएगा।
  • सोने की हॉलमार्किंग एक गुणवत्ता प्रमाणपत्र है और फिलहाल यह स्वैच्छिक है। बीआईएस अप्रैल 2000 से स्वर्ण आभूषण के लिए हॉलमार्किंग योजना चला रहा है। 
  • भारतीय मानक ब्यूरो ने तीन श्रेणी: 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट के हॉलमार्किंग स्वर्ण आभूषण के लिए मानक तैयार किए हैं।
2. MMTC तुर्की से 11000 मीट्रिक टन प्याज का करेगा आयात 
Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_4.1
  • प्‍याज की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम MMTC ने तुर्की को 11 हजार टन प्‍याज का आर्डर दिया है। 
  • यह आर्डर उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर दिया गया है। देश में बढ़ती प्याज कीमतों को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

3. हज प्रक्रिया को डिजिटल बनाने वाला पहला देश बना भारत

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_5.1
  • भारत हज पर जाने वाले यात्रियों की पूरी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने वाला पहला देश बन गया है।  
  • भारत से मक्का-मदीना जाने वाले दो लाख हज यात्रियों को अगले साल आवेदन, ई-वीजाहज पोर्टल, हज मोबाइल ऐप, “ई-मसीहा” स्वास्थ्य सुविधा, मक्का-मदीना में ठहरने वाले भवन और यातायात की जानकारी, भारत में ही देने वाली “ई-लगेज टैगिंग” व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। 
  • केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2020 के लिए सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।
अंतरराष्ट्रीय समाचार

4. सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का बनाया गया अध्यक्ष 

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_6.1
  • सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का अध्यक्ष बनाया गया है। जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला यह पहला अरब देश है। 
  • सऊदी अरब ने समूह ओसाका (जापान) के मौजूदा कार्यों को जारी रखने और विभिन्न मुद्दों पर बहुराष्ट्रीय सहमति बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। 
  • जापान से अध्यक्षता मिलने के बाद सऊदी अरब अगले वर्ष 21 और 22 नवंबर को अपनी राजधानी रियाद में जी-20 सम्मेलन में विश्व नेताओं की मेजबानी करेगा। 
5. इराक के प्रधानमंत्री एडेल अब्दुल महदी ने इस्तीफा दिया

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_7.1
  • इराकी प्रधान मंत्री एडेल अब्दुल महदी ने देश भर में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच संसद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है
  • औपचारिक इस्तीफा एक आपातकालीन कैबिनेट सत्र के बाद आया था जिसमें प्रमुख कर्मचारियों के इस्तीफे और अब्दुल महदी के चीफ ऑफ स्टाफ शामिल थे, और जिसमें मंत्रियों ने दस्तावेज को मंजूरी दी.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य:

  • बरहम सलीह इराक के वर्तमान राष्ट्रपति हैं.
  • बगदाद इराक की राजधानी है.
  • इराकी दीनार इराक की मुद्रा है.


राज्य समाचार

6. नागालैंड में मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन 

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_8.1
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नागालैंड के किसमा में द्वितीय विश्व युद्ध के संग्रहालय में एक “मल्टी मीडिया प्रदर्शनी” का आयोजन कर रहा है। 
  • यह आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्‍य समकालीन मुहावरों के माध्‍यम से लोगों के सामने गांधीवादी मूल्यों और सिद्धांतों को प्रस्तुत करना है।
  • यह आयोजन नगालैंड के गांधी नाम से प्रख्‍यात स्‍वर्गीय लेफ्टिनेंट‍ नटवर ठक्‍कर की स्‍मृति से भी जुड़ा है जिन्‍होंने गांधीवादी मूल्‍यों को समाज की भलाई के लिए अपने जीवन में आत्‍मसात किया।
  • उन्होंने गरीब और विकलांगता से प्रभावित लोगों के लिए अथक प्रयास किया था। उन्हें 1999 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नागालैंड के सीएम: किफियु रियो, राज्यपाल: श्री आर.एन. रवि


7. नागालैंड ने मनाया राज्य दिवस

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_9.1

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 01 दिसंबर 2019 को 57 वें राज्य दिवस पर नागालैंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं. 
  • पूर्वोत्तर भारत में म्यांमार की सीमा से लगा एक पर्वतीय राज्य नागालैंड, 01 दिसंबर 1963 को देश का 16 वां राज्य बना था.



योजनाएँ और समितियाँ

8. दो पेंशन योजनाओं के तहत 1 करोड़ लाभार्थियों को भर्ती करने के लिए अभियान 

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • सरकार ने अगले साल मार्च तक प्रधानमंत्री श्रम योगी मंथन (पीएम-एसवाईएम) और नेशनल पेंशन स्कीम फॉर ट्रेडर्स एंड सेल्फ एम्प्लॉयड पर्सन्स (एनपीएस-ट्रेडर्स) के तहत एक करोड़ लाभार्थियों को भर्ती करने का अभियान शुरू किया है.
  • श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने पेंशन सप्ताह के समारोह को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया. 
  • यह कहते हुए कि दोनों योजनाएं सरल और परेशानी रहित हैं, नामांकन के लिए बचत बैंक खाते या जन-धन खाते के साथ आधार कार्ड नंबर की आवश्यकता है.

नियुक्तियां

9. सोमा राय बर्मन बनी कैग की नई प्रमुख

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_11.1
  • सोमा रॉय बर्मन ने नए लेखा महानियंत्रक (CGA) का पदभार संभाल लिया है। वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली 24वीं सीजीए हैं और सातवीं महिला हैं। 
  • उन्होंने जे पी एस चावला का स्थान लिया है। सोमा राय बर्मन सीजीए का पद संभालने के पहले अतिरिक्‍त लेखा महानियंत्रक के तौर पर कार्यत थीं। 


                                        पुरस्कार

10. पर्यावरण पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए दिए गए पुरस्कार

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरण पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार दिए. मिन्स्ट्री और सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (CMS) द्वारा आयोजित समारोह में पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रवि अग्रवाल द्वारा कई स्कूली छात्रों और पेशेवरों को उनके वृत्तचित्र और फिल्मों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • प्राप्त 345 प्रविष्टियों में से, 90 फिल्मों को जूरी के समक्ष स्क्रीनिंग के लिए नामांकित किया गया था, जिसमें फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी, राहुल रवैल और मंजू बोरा शामिल थे, जिन्होंने अंतिम पुरस्कार विजेताओं का चयन किया था. चार दिवसीय ग्रीन फेस्टिवल का उद्घाटन सांसद सुरेश प्रभु ने किया, जिन्होंने जूरी की अध्यक्षता की थी.

रक्षा समाचार
11. भारत-श्रीलंका की सेनाओं के बीच आरंभ हुआ “MITRA SHAKTI” अभ्‍यास
Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_13.1
  • भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच अंतर संचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “मित्र शक्ति” संयुक्‍त अभ्‍यास का सातवां संस्करण पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में आरंभ हो चूका हैं। 
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत बनाना है, जो मुख्‍य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण देने पर केंद्रित है। 
  • साथ ही संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सैन्य सहयोग और सहभागिता के क्षेत्र में भारत-श्रीलंका संबंधों की ताकत को भी दर्शाता है।
खेल समाचार

12. लुईस हैमिल्टन ने अबु धाबी ग्रां प्रि खिताब किया अपने नाम  

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_14.1
  • मर्सिडीज रेसर लुईस हैमिल्टन ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित अबु धाबी ग्रां प्रि का खिताब अपने नाम कर लिया है। 
  • हैमिल्टन ने अपने करियर की 84वीं जीत के साथ इस साल हुई 21 रेसों में से 11वीं जीत हासिल की है।
  • इस प्रतियोगिता में रेडबुल के मैक्स वर्स्टापेन दूसरे और फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क तीसरे स्थान पर रहे।


13. 13वां दक्षिण एशियाई खेल नेपाल में हुआ आरंभ

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_15.1
  • काठमांडू, नेपाल के दशरथ स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के बाद दक्षिण एशियाई खेलों का 13 वां संस्करण आधिकारिक रूप से शुरू हुआ है. 
  • नेपाल की राष्ट्रपति बिध्या देवी भंडारी ने तीन घंटे के कार्यक्रम में खेलों को खुला घोषित किया, जो नवनिर्मित स्टेडियम में नेपाल की समृद्ध संस्कृति और विविधता को प्रदर्शित करता है.
  • नेपाल तीसरी बार 01 से 10 दिसंबर 2019 तक काठमांडू, पोखरा और जनकपुर में क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है.
महत्वपूर्ण दिन

14. विश्व एड्स दिवस: 01 दिसंबर

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_16.1

  • विश्व एड्स दिवस, हर साल 01 दिसंबर को मनाया जाता है
  • विश्व एड्स दिवस एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो एचआईवी संक्रमण के प्रसार और बीमारी से मरने वालों के शोक के कारण एड्स महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है. 
  • इस वर्ष विश्व AIDS दिवस की थीम “Communities make the difference” है.

15. अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस: 2 दिसंबर

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_17.1
  • संयुक्त राष्ट्र हर साल दो दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाता है। 
  • इस दिन गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरदस्ती शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती से सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श के साथ सफल परिणाम प्राप्त करने की दिशा में सार्थक कदम उठाने पर जोर दिया जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार दुनिया भर में 40 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं। 
  • इसके अलावा दुनिया भर 150 मिलियन से अधिक, दस बच्चों में से एक बच्चा बाल श्रम का शिकार हैं।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
विविध

16. मेक्सिको के अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में भारतीय पवेलियन का किया गया उद्घाटन 

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_18.1
  • मेक्सिको के गुआदालजारा में चल रहे अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्‍यमंत्री संजय धोत्रे ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। 
  • भारत को इस पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सम्मिलित किया गया हैं, जिसके साथ भारत इस मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर’ देश के रूप शामिल होने वाला एशिया का पहला देश बन गया है। 
  • यह स्पेनिश भाषी मेला दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।


17. BSF ने मनाया अपना स्थापना दिवस

Daily Current Affairs 01st and 02nd December 2019 Daily GK Update IN HINDI | Latest Hindi Banking jobs_19.1

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के 55 वें स्थापना दिवस (01 दिसंबर 2019) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को शुभकामनाएं दीं. 
  • बीएसएफ को 1965 में घुसपैठ, तस्करी और सैन्य हमले के खिलाफ भारतीय सीमाओं को ‘रक्षा की पहली पंक्ति’ के रूप में पेश करने के विशिष्ट उद्देश्य के साथ उठाया गया था.


Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *