Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ग्रेड B फेज -2 टॉपर्स...

RBI ग्रेड B फेज -2 टॉपर्स गाइड | RBI Grade B Syllabus & Exam Pattern 2021, Preparation, Vacancy, admit card

RBI ग्रेड B फेज -2 टॉपर्स गाइड | RBI Grade B Syllabus & Exam Pattern 2021, Preparation, Vacancy, admit card | Latest Hindi Banking jobs_2.1

भारतीय रिजर्व बैंक ने RBI ग्रेड बी चरण 2 एडमिट कार्ड 2021 को 20 मार्च 2021 को पहले ही जारी कर दिया गया है।  RBI ग्रेड B चरण 2 भर्ती परीक्षा DEPR और DSIM पदों के लिए आयोजित की जानी है। DEPR और DSIM पदों के लिए 31 मार्च और 1 अप्रैल 2021 को आयोजित होने जा रही है।  वे सभी स्टूडेंट्स जिन्होंने परीक्षा के चरण-1 को क्वालीफाई किया हैं, वे 31 मार्च 2021 और 01 अप्रैल 2021 को आयोजित की की जाने वाली RBI ग्रेड बी चरण-2 परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर चुका है. RBI ग्रेड B चरण II परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस चरण I परीक्षा से पूरी तरह से अलग रहता है.  

RBI ग्रेड B (सामान्य), RBI ग्रेड B (DEPR) और RBI ग्रेड B (DSIM) के लिए कुल 322 रिक्तियां हैं। RBI ग्रेड B परीक्षा के चरण II में सफलता प्राप्त करनाआसान नहीं है, लेकिन एक सुनियोजित प्लानिंग और व्यवस्थित तैयारी के साथ आप इसमें बचे हुए समय में सफल हो सकते हैं।


RBI Grade B 
2021 Vacancy

RBI ग्रेड B में इस वर्ष रिक्तियों की कुल संख्या 322 है. छात्र इस अधिसूचना में दिए गए लिंक पर जाकर अपनी पसंदीदा पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं. पिछले साल 2019 में, रिक्तियों की कुल संख्या 199 थी, जबकि वर्ष 2018 में, रिक्तियों की कुल संख्या 166 थी. यहां, हम आपको RBI ग्रेड B 2021 के लिए पोस्ट-वाइज रिक्तियों की पूरी जानकारी प्रदान दे रहें है.


Serial Number

Posts

Vacancy

1.

Officers in Grade ‘B’(DR)- General-PY 2021

270

2.

Officers in Grade ‘B’(DR)- DEPR*-PY 2021

29

3.

Officers in Grade ‘B’(DR)- DSIM-PY 2021

23


 
RBI Grade B Syllabus & Exam Pattern 2021 (Revised)

RBI ग्रेड B चरण-2 परीक्षा पैटर्न 2021

चरण II के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा, चरण I की तुलना में बहुत अलग है, इसलिए उम्मीदवार को इस परीक्षा को अच्छे से समझने के लिए लिए परीक्षा पैटर्न से गुजरना आवश्यक है। यहाँ आरबीआई ग्रेड बी चरण-2 परीक्षा पैटर्न 2021 दिया गया है:

Syllabus & Exam Pattern of RBI Grade B 2021 – Phase 2 

Name of the Paper Type of the Paper Time (Mins) Marks
Paper I (Economic & Social Issues) Objective Type 90 100
Paper II (English- Writing Skills) Descriptive (to be typed with the help of keyboard) 90 100
Paper III (Finance & Management) Objective Type 90 100

RBI ग्रेड B परीक्षा में तीन पेपर होते हैं जो RBI सामान्य ग्रेड B परीक्षाओं के लिए अनिवार्य हैं : पेपर I, II और III। RBI (DEPR) और RBI (DSIM) को सिर्फ पेपर II और III देना है।

RBI ग्रेड B चरण 2 तैयारी (RBI Grade- B Phase 2 preparation, 2021)

RBI ग्रेड B मेंस (चरण II) परीक्षा में तीन पेपर होते हैं: पेपर I, II और III. पेपर I और III वैकल्पिक हैं, वहीँ पेपर II नेचर में Descriptive है।आरबीआई ग्रेड बी चरण II परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के  लिए आपको महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने विविध प्रकार के प्रश्न( MCQ) हल करने की स्किल के साथ अपनी राइटिंग स्किल में भी सुधार करना चाहिए, जो कि वर्णात्मक भाग (Descriptive Part) के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पेपर I (अर्थशास्त्र और सामाजिक मुद्दे)

इस परीक्षा में व्यापक सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ अर्थशास्त्र के जमीनी स्तर के ज्ञान की आवश्यकता होती है। यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं:

  • आपको मानक अखबार के अर्थशास्त्र / व्यवसाय अनुभाग को पढ़ना चाहिए।
  • विषय से संबंधित अपनी अवधारणा स्पष्ट करें बेस मजबूत करें।
  • भारत सरकार द्वारा जारी लेटेस्ट आर्थिक सर्वेक्षण और बजट पढ़ें।
  • आप पाठ्यक्रम देख सकते हैं और सामाजिक मुद्दों के लिए Google की सहायता ले सकते हैं जो आपकी अवधारणा स्पष्ट कर सकते हैं और साथ ही इसमें दिए गए तथ्यों के नोट्स भी बना सकता है। उसी के लिए NCERT पढ़ें।


पेपर II (अंग्रेजी): वर्णनात्मक (Descriptive Exam))

इस खंड में essay, precis writing और comprehension हैं। Comprehension एक आसान विषय है जो आसानी से आपको अंक दिला सकता है। कुछ सैंपल कॉम्प्रिहेंशन पढ़ें और साथ ही साथ अखबार पढ़ते रहें, इससे आपको कॉम्प्रिहेंशन स्किल्स को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिल सकती है।

अंग्रेजी सेक्शन में गहन ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। थोड़ा सा प्रयास करके आप इस सेक्शन को क्रैक कर सकते हैं। कई essays और पिछले वर्ष के प्रश्नों का अभ्यास करें और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री पर अपने उत्तरों की तुलना करें। इससे आप परीक्षा के स्तर को अच्छे से साझ पाएंगे।

पेपर III ( वित्तीय और मैनेजमेंट )

यह भाग उन उम्मीदवारों को कठिन लग सकता है, जिनके पास अर्थशास्त्र की पृष्ठभूमि नहीं है। फिर भी अगर आप सही दिशा में अपना ध्यान केन्द्रित करते हैं और पूरे मन के साथ अपनी तैयारी को आगे बढ़ाते हैं तो सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। आपकी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए यहाँ हम कुछ टिप्स दे रहे हैं:

  • भारतीय वित्तीय प्रणाली की मूल अवधारण पर आधारित पुस्तकें पढ़ें
  • वित्त से संबंधित बैलेंस शीट और न्यूमेरिकल की तैयारी करें।
  • इंटरनेट रेट ऑफ रिटर्न, बॉन्ड यील्ड, कूपन रेट आदि ऐसे क्षेत्र हैं जो इंटरनेट के उपयोग की मांग करते हैं।
  • प्रबंधन भाग के लिए, सिलेबस पढ़ें और उससे उन विषयों को गूगल करें जो आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा में व्यापक रूप से पूछे जाएंगे।
तो, आगामी RBI ग्रेड B चरण II परीक्षा 2019 के लिए सभी को शुभकामनाएं। आशा है कि यह लेख आपकी तैयारी में मदद करेगा। अधिक जानकारी के लिए आप बैंकर्सअड्डा के साथ अपडेट रहें।

कुछ सामान्य टिप्स : 

RBI ग्रेड B चरण II परीक्षा, अधिक मेहनत और समर्पण की मांग करती है। यहां कुछ युक्तियां दी गई हैं जिनके माध्यम से आप इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

  • ज्यादा से ज्यादा मॉक का अभ्यास करें। यह न केवल वस्तुनिष्ठ परीक्षा के लिए बल्कि वर्णनात्मक पेपर के लिए भी फायदेमंद है।
  • तीनों प्रश्न पत्रों को एक साथ तैयार करने के लिए एक कार्यक्रम तैयार करें। एक भी पेपर मिस न करें क्योंकि ऐसा करने से आप परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे।
  • एक भी दिन अखबार पढ़ना न भूलें।
  • मासिक आर्थिक और करंट अफेयर्स पत्रिका पढ़ें जो कुछ भी अभी शेष रह गया है उसे पूरा पढ़ें।
  • विभिन्न मुद्दों पर लिखने का अभ्यास करें जो आपको RBI ग्रेड B चरण II के पेपर II के लिए आवश्यक है.





सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं. Adda 247 के साथ प्रैक्टिस करते रहें और अपने सिलेक्शन की संभावनाएं को बढाएं.

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *