Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ग्रेड B चरण 2 :...

RBI ग्रेड B चरण 2 : वित्त और प्रबंधन के महत्वपूर्ण क्षेत्र

RBI ग्रेड B चरण 2 : वित्त और प्रबंधन के महत्वपूर्ण क्षेत्र | Latest Hindi Banking jobs_2.1

RBI प्रत्येक वर्ष RBI ग्रेड B परीक्षा का आयोजन करता है। इस वर्ष RBI ने RBI ग्रेड B चरण I के लिए 9 नवंबर 2019 को परीक्षा आयोजित की थी। RBI ने  RBI ग्रेड B चरण 1 परिणाम 18 नवंबर 2019 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने चरण 1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्होंने चरण-2 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी होगी। चरण 2 के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा 1 और 2 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। इस लेख के माध्यम से आपको RBI ग्रेड B (सामान्य) चरण 2 के वित्त और प्रबंधन क्षेत्र की तैयारी के लिए कुछ सुझाव प्रदान  किये जायेंगे, जो कि 1 दिसंबर 2019 को आयोजित होने वाली  है। 
जो उम्मीदवार RBI ग्रेड B (सामान्य) की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें चरण-2 के परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। हम आपको RBI ग्रेड B (सामान्य) चरण 2 परीक्षा पैटर्न प्रदान कर रहे हैं:


Name of the Paper Type of the Paper Time (Mins) Marks
Paper I (Economic & Social Issues) Objective Type 90 100
Paper II (English- Writing Skills) Descriptive (to be typed with the help of keyboard) 90 100
Paper III (Finance & Management) Objective Type 90 100

वित्त और प्रबंधन के लिए अंतिम सप्ताह की तैयारी गाइड (पेपर 3)

RBI ग्रेड B क्रैक करने के लिए एक आसान नहीं है। परीक्षा में केवल कुछ ही दिन शेष हैं, हम अंतिम सप्ताह के लिए कुछ सामान्य टिप्स लेकर आए हैं जो आपको RBI ग्रेड B चरण 2 (पेपर 3) को क्रैक करने में मदद करेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे आवश्यक है कि पता हो कि प्रश्नों में अंकों का वितरण किस प्रकार है।

RBI ग्रेड B चरण 2 (पेपर 3 ) :

  • RBI ग्रेड B चरण 2 परीक्षा के पेपर 3 में वित्त और प्रबंधन से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और इस अनुभाग से 65 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कुल 100 अंकों के होते हैं।
  • इस पेपर के लिए कुल 90 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई  है। 
  • प्रश्न पैराग्राफ के रूप में पूछे जाते हैं।
  • 65 में से 30 प्रश्न 1 अंक के होंगे वहीँ 35 प्रश्न 2-2 अंकों के होंगे।
  • यदि हम पेपर 3 को 2 भागों में तोड़ते हैं, तो चीजें अधिक सरल हो सकती हैं। 
  • 100 अंकों में से लगभग 60 अंकों के प्रश्न वित्तीय क्षेत्र से पूछे जाते हैं वहीं प्रबंधन से सम्बंधित प्रश्न 40 से 42 अंकों के पूछे जाते हैं। 
  • वित्त में, करंट अफेयर्स की प्रमुख भूमिका होती है। 
  • वित्त में 20-25 अंकों का करंट अफेयर्स पूछा जाता है।

स्कोरिंग विषय और स्रोत

यदि आपने पाठ्यक्रम को अच्छे से समझ लिया है, फिर भी आप इस आखरी सप्ताह में तनाव महसूस कर रहे हैं। तो हम यहाँ आपके तनाव को दूर करने के लिए मौजूद हैं, हम कुछ टॉपिक्स के साथ उपस्थित हुए हैं जो पैटर्न का एक प्रमुख हिस्सा हैं और आपको RBI ग्रेड B चरण -2 परीक्षा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विषयों को वित्त और प्रबंधन में अलग-अलग विभाजित किया गया है।

वित्त –
वित्त अनुभाग अधिक महत्वपूर्ण है और इसे करेंट अफेयर के साथ कवर किया जा सकता है। वित्त अनुभाग में न्यूमेरिकल अधिक हैं, जिसके लिए उम्मीदवार पिछले वर्षों के पेपर आदि को देख सकते हैं, उनसे आपको अनुभव प्राप्त हो सकता है। वित्त के महत्वपूर्ण विषय:

  • करंट अफेयर्स (वित्त समाचार, अर्थशास्त्र समाचार): जैसा कि परीक्षा के लिए केवल कुछ दिन शेष हैं, आप वीडियो और मासिक पत्रिका आदि की मदद ले सकते हैं जो आपको हर महत्वपूर्ण अपडेट की एक झलक पाने में मदद कर सकते हैं। जनवरी से अभी तक के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर इस परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, लेंकिन अगर आपने पहले से तैयारी नहीं की है तो इस आखरी सप्ताह में मई से अभी तक के करेंट अफेयर की जाँच कर सकते हैं।
  • बजट: अपनी तैयारी में मजबूती लाने के लिए बजट भाषण का सारांश देखें।
  • Union Budget Summary Part A
  • Union Budget Summary Part B
  • अनुपात: यह वित्त अनुभाग का सबसे महत्वपूर्ण विषय है। आप NCERT के लेखा भाग 2 के अध्याय 5 का उल्लेख कर सकते हैं।
  • मौद्रिक नीति: समितियों के गठन के साथ मौद्रिक नीति से संबंधित सभी सुधारों और नीतियों को पढ़ें।
  • वित्तीय प्रणाली: यह एक और महत्वपूर्ण विषय है जो आपका ध्यान आकर्षित करता है। इसमें दो डिवीजन हैं: कैप्टियल मार्केट और मनी मार्केट। उन दोनों के बारे में पढ़ें। 
  • बैंकिंग क्षेत्र के लैंडस्केप को बदलना
  • डिजिटल बैंकिंग
  • प्राथमिकता क्षेत्र बैंकिंग
  • दिवाला और दिवालियापन
प्रबंध
प्रबंधन वह खंड है जिसमें करंट अफेयर्स की प्राथमिकता नहीं हो सकते हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को प्रबंधन सिद्धांतों को पढ़ना चाहिए। आप अवलोकन प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम का विषय Google कर सकते हैं। RBI ग्रेड B चरण 2 परीक्षा के लिए प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषय:
  • नेतृत्व
  • संचार
ये दोनों विषय पेपर में कम से कम 15-20 अंकों के पूछे जाते हैं  जो आपकी परीक्षा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सामान्य टिप्स 

  • पिछले वर्ष के पेपर का अभ्यास करें।
  • गति और सटीकता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट का प्रयास करें।
  • अंतिम सप्ताह में तनाव न लें, जो कुछ भी आपने सीखा है उसमें संशोधित करें।
  • यहां दिए गए सभी विषयों को गंभीरता से पढ़ें क्योंकि वे महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिन पर ध्यान केंद्रित करना है।

यह भी पढ़ें –

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *