Latest Hindi Banking jobs   »   EPFO SSA मेंस परीक्षा विश्लेषण और...

EPFO SSA मेंस परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा 2019

EPFO SSA मेंस परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा 2019 | Latest Hindi Banking jobs_20.1

EPFO SSA मेन्स 2019 परीक्षा विश्लेषण, समीक्षा: 14 नवंबर 2019

EPFO SSA मेंस 2019 परीक्षा समाप्त हो गई है। अब यह बहुप्रतीक्षित ईपीएफओ एसएसए मेन्स परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा (14 नवंबर 2019) का समय है। बहुत से उम्मीदवार आज इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए होंगे और इसमें सफल होने बाद आप इस पद की भर्ती के और करीब पहुँच जायेंगे। बिना समय बर्बाद किए, हम आपको विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं, जिसका आप बेसब्री से इन्तेजार कर रहे होंगे। कुल मिलाकर एक दृष्टि में परीक्षा मध्यम स्तर की थी।

EPFO SSA मेन्स 2019 परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्नों के 4 अनुभाग थे और उसके बाद एक वर्णनात्मक खंड भी था। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश, रीजनिंग / इंटेलिजेंस, और जनरल / इकोनॉमी / फाइनेंशियल अवेयरनेस सेक्शन से कुल 150 प्रश्न थे, जिसके लिए कुल समय 120 मिनट था, इसके आलावा 3 प्रश्न वर्णनात्मक थे जो 45 अंकों  के थे। इसका मतलब है कि EPFO SSA Mains परीक्षा में कुल 230 अंकों के साथ 153 प्रश्न होते हैं।

परीक्षा का स्तर आसान से माध्यम के बीच था.


EPFO असिस्टेंट मेंस 2019 परीक्षा विश्लेषण (Over-All):

Section Name Number of Questions Maximum Marks Duration Good Attempts
Reasoning/Intelligence 40 60 35 minutes 32-35
General/Economy/ Financial Awareness 40 40 20 minutes 27-29
English Language 30 40 30 minutes 24-27
Quantitative Aptitude 40 60 35 minutes 21-24
Total 150 200 120 minutes 113-121

 

संख्यात्मक अभियोग्यता  (मध्यम स्तर)

इस खंड में 60 अंकों के 40 प्रश्न पूछे गए थे। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड का स्तर आसान से माध्यम के बीच था और डेटा इंटरप्रिटेशन प्रश्नों के 3 सेट थे।

निम्नलिखित DI के प्रकार थे:
  • Caselet DI (A, B, C)
  • पाई चार्ट  DI (डबल पाई चार्ट, चमड़े और गैर-चमड़े के बैग)
  • टेबुलर DI  (Branch in cities W.R.T number of students)

Topic No. of Questions Level
Data Interpretation 15 Moderate
Approximation 05 Easy
Quantity 1: Quantity 2 05 Easy
Wrong Number Series 05 Easy
Miscellaneous (Train Based, Boat & Stream, CI and SI, Profit & Loss, Time and Work, Partnership, Age Based, Mensuration etc.) 10 Easy-Moderate
Total 40 Easy-Moderate


अंग्रेजी भाषा  (आसान – मध्यम)

अंग्रेजी भाषा अनुभाग का स्तर आसान-मध्यम के बीच था। RC का विषय जलवायु और पर्यावरण पर आधारित था। 9 प्रश्नों में से 2 वोकैब पर आधारित थे।

Topic
No. of Questions
Level
Reading Comprehension
09 Moderate
Sentence Rearrangement
05 Easy
Cloze test 06 Easy-Moderate
Word Replacement
05 Easy-Moderate
Word Usage
05 Easy
Total
30
Easy-Moderate



रीजनिंग / इंटेलिजेंस (आसान)

तर्क का स्तर आसान से मध्यम के बीच था। इस विषय से कुल 40 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में पज़ल्स के 5 सेट पूछे गए थे। वे निम्नलिखित विषयों पर आधारित थे:
  • सर्कुलर बैठने की व्यवस्था (10 लोग , सभी फेस केंद्र की तरफ है )
  • फ्लोर पर आधारित पज़ल (9 फ्लोर , 9 लोग )
  • रैंडम बेस्ड पज़ल (स्थिति -7, लोग 7)

अन्य विषयों के प्रश्न थे:

Topic
No. of Questions
Level
Sitting Arrangement and Puzzles
17
Easy-Moderate
Inequality
05 Easy
Syllogism
05 Easy
Data Sufficiency 05 Easy-Moderate
Alphabet Based 02 Easy
Miscellaneous 06 Easy-Moderate
Total
40
Easy-Moderate

जनरल / इकोनॉमी / फाइनेंशियल अवेयरनेस (मध्यम स्तर )

अधिकांश प्रश्न करेंट अफेयर्स से पूछे गए थे। पिछले 2-3 महीने के करंट अफेयर्स मुख्य था। स्थैतिक जागरूकता से 1-2 प्रश्न पूछे गए थे और केंद्रीय बजट से 1 प्रश्न पूछा गया था।

वर्णनात्मक टेस्ट 

कुल 4 पत्र थे (औपचारिक / अनौपचारिक) जिसमें से केवल एक पत्र उम्मीदवार द्वारा किया जाना था। प्रिसिस और कॉम्प्रिहेंशन राइटिंग में केवल एक विषय दिया गया था (प्रत्येक) विषय इस प्रकार थे:

Letter writing:Write a letter to Branch Manager Regarding debit-card re-issue.
Precis topic:Inflation Based.
Comprehension:5 Questions.

You can also mail your exam experience and review to us at blogger@adda247.com

Free Study Material For IBPS Clerk 2019 | Ask Your Query

EPFO SSA मेंस परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा 2019 | Latest Hindi Banking jobs_30.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *