Latest Hindi Banking jobs   »   Daily Current Affairs 3rd and 4th...

Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi

प्रिय पाठकों,

Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_2.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1. आयुष मंत्री ने  NRIUMSD का किया उद्घाटन


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1
  • केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने हैदराबाद के एर्रागड्डा स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान यूनानी चिकित्सा संस्थान (CRIUM) को अपग्रेडेड कर नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन फॉर स्किन डिसऑर्डर (NRIUMSD) का उद्घाटन किया।
  • आयुष मंत्री ने विटिलिगो और अन्य पुरानी और  खतरनाक बीमारियों के इलाज में CRIUM की सफलता की सराहना की और और कहा कि यह दुनिया का शायद एकमात्र चिकित्सा संस्थान है जिसने अकेले विटिलिगो के 1.5 लाख से अधिक रोगियों का इलाज किया है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक।
  • महानिदेशक, केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM): असीम अली खान

2. भारत सरकार ने जारी किया नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों का नक्शा


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
  • भारत सरकार ने नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दर्शाने वाला भारत का नक्शा जारी किया है।
  • गृह मंत्रालय के अनुसार, नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल और लेह – दो जिले शामिल हैं। पूर्व राज्य जम्मू-कश्मीर का शेष क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के नए केंद्र शासित प्रदेश में शामिल है। 
  • यह नक्शा 31 अक्टूबर, 2019 को सर्वे जनरल ऑफ़ इंडिया द्वारा तैयार किया गया है जो भारत के नक्शे के साथ-साथ नए केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का चित्रण भी करता है।
समझौता

3. सीमेंस ने NTPC और TERI के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर 


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
  • सीमेंस लिमिटेड ने एनटीपीसी लिमिटेड के साथ विभिन्न अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम अनुप्रयोगों के लिए हाइड्रोजन सेक्टर-कपलिंग संबंधित उपयोग की पहचान, मूल्यांकन और सेट अप करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • सीमेंस लिमिटेड ने कपलिंग- सेक्टर सहित भारत में ऊर्जा पारगमन का सहयोग करने के लिए प्रौद्योगिकियों पर सहयोग के लिए TERI के साथ एक अलग समझौता ज्ञापन भी शामिल किया है।
  • TERI के साथ समझौता ज्ञापन का उद्देश्य में विधुत, परिवहन और औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा पारगमन को सक्षम करने के लिए अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास परियोजनाओं को साकार करना है।
  • इस समझौते का उद्देश्य भारत में हाइड्रोकार्बन पर निर्भरता को कम करने के लिए नवीन तकनीकों, समाधानों और तकनीकों को विकसित करना है।
उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
  • एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी): गुरदीप सिंह।
  • TERI के निदेशक: अजय माथुर; TERI का मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • एनटीपीसी का मुख्यालय: नई दिल्ली।
पुरस्कार

4. प्रसिद्ध लेखक आनंद को मिलेगा 2019 का 27वां एज़ुथचन पुरस्करम


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
  • प्रसिद्ध लेखक आनंद को 27वें एझुथचन पुरस्करम 2019 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और केरल सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • उन्हें मलयालम भाषा और साहित्य में उनके दिए गए योगदान के लिए चुना गया।
  • उनका असली नाम पी. साचीदानंदन है, जो अपने उपनामनाम आनंद का इस्तेमाल करते हैं।
  • आनंद नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग से नीति निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वे केरल में त्रिशूर के इरिंगालक्कुडा के मूल निवासी हैं। उनका पहला उपन्यास अलकुट्टम था।
  • इन्हें वायलर और यशपाल पुरस्कार भी दिया जा चूका हैं।

5. रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने जीता  BAFTA और स्कॉटलैंड पुरस्कार


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
  • रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब पर बनी डॉक्यूमेंट्री को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए एक शानदार समारोह में प्रतिष्ठित ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविज़न अवार्ड्स (BAFTA) एंड स्कॉटलैंड अवार्ड से नवाजा गया हैं।
  • डॉक्यूमेंट्री में पूर्व रेंजर्स ऐस डेविड रॉबर्ट्सन को रियल कश्मीर एफसी के कोच के रूप में दिखाया गया है, जो आई-लीग के अपने पहले सीज़न में तीसरे स्थान हासिल करती हैं, जो वर्तमान में भारत की दूसरी स्तरीय फुटबॉल लीग है।
  • घंटे भर की फिल्म ने ‘सिंगल डॉक्यूमेंट्री’ श्रेणी में जीत दर्ज की हैं।

6. सुदर्शन पटनायक को मिलेगा 2019 का इटालियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड  


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
  • विश्व में प्रसिद्ध ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को प्रतिष्ठित इटालियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड 2019 के लिए चुना गया है।
  • उन्हें 13 से 18 नवंबर, 2019 को आयोजित होने वाले इटली में अंतर्राष्ट्रीय स्कोर्ना सैंड नाट्य उत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्हें 2014 में केन्द्रीय सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

7. नीरज शर्मा को दिया जाएगा ‘अर्ली करियर रिसर्चर ऑफ द ईयर अवार्ड’


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1

  • भारतीय मूल के शोधकर्ता नीरज शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा ‘अर्ली करियर रिसर्चर ऑफ द ईयर अवार्ड’ दिया गया ।
  • यह पुरस्कार अगली पीढ़ी के बैटरी सिस्टम जैसे कि सोडियम-आयन बैटरी विकसित करने के लिए दिया जाता है जो न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव छोड़ते हैं।
  • वह दक्षिण वेल्स विश्वविद्यालय (UNSW) के रसायन विज्ञान के स्कूल में प्रोफेसर हैं।
  • न्यूट्रॉन और एक्स-रे प्रकीर्णन विधियों के उपयोग में वैश्विक लीडरो में से एक माने जाने वाले नीरज शर्मा , सेफ-सॉलिड-स्टेट बैटरी, ऊर्जा-सघन लिथियम-सल्फर बैटरी, ड्यूल फ़ंक्शन सौर बैटरी और रीसाइक्लिंग के लिए तरीकों की खोज कर रहे हैं।
रक्षा समाचार

8. भारत-उज्बेकिस्तान के बीच शुरू हुआ ‘दस्तलिक-2019’


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
  • भारत और उज्बेकिस्तान के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दस्तलिक-2019′ ताशकंद के निकट चिरचिक प्रशिक्षण क्षेत्र में शुरू हुआ है।
  • यह अभ्यास 13 नवम्बर तक चलेगा, जिसमें आतंकवाद से निपटने पर मुख्यरूप से ध्यान दिया जाएगा।
  • इस दौरान भारतीय सैनिक दल उज्बेकिस्तान के दल के साथ प्रशिक्षण देंगे।
  • इस अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच श्रेष्ठ अनुभव साझा किए जाएंगे और परिचालन बेहतर हो पाएगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उज़्बेकिस्तान की राजधानी: ताशकंद; उज़्बेकिस्तान की मुद्रा: उज़्बेकिस्तान सोम।
खेल समाचार

9. मिस्नाम मीराबा ने कोरिया जूनियर ओपन 2019 जीता खिताब 


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
  • भारत के मिस्नाम मीराबा लुवांग ने कोरिया के मिरांग में वोनचेयोन योनेक्स कोरिया जूनियर ओपन बैडमिंटन इंटरनेशनल चैलेंज 2019 में पुरूषों के सिंगल U-19 का खिताब हासिल किया।
  • मणिपुर की शीर्ष खिलाड़ी मैसनम को कोरिया की 15वें स्थान वाली ली हाक जू को 21-10 21-13 में हराने में केवल 36 मिनट का समय लगा।
  • इस प्रतियोगिता में, आठवें स्थान पर काबिज सतीश कुमार करुणाकरण ने इसी वर्ग के सेमीफाइनल में लुवांग को 16-21, 22-24 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

10. पूजा गहलोत ने UWW अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1
  • पूजा गहलोत ने बुडापेस्ट में कुश्ती के (53 किग्रा)  वर्ग  में UWW अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की हारुना ओकुनो से हारने के बाद भारत को दूसरा रजत पदक दिलाया।
  • उन्हें शीर्ष स्थान की लड़ाई में ओकुनो से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस सप्ताह की शुरुआत में रविंदर ने (61 किग्रा) वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया।

11. नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स 2019 का जीता खिताब 


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1
  • नोवाक जोकोविच ने 2019 का पेरिस मास्टर्स खिताब हासिल किया।
  • उन्होंने पांचवीं बार ये खिताब जीता हैं। उन्होंने अपने करियर का 34वां मास्टर खिताब और वर्ष 2019 का पांचवां एटीपी खिताब अपने नाम किया।
  • उन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3 6-4 से हराकर जीत हासिल की।

12. लक्ष्य सेन बने सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
  • भारत के लक्ष्य सेन ने जर्मनी के सारब्रुकन में आयोजित सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है. उन्होंने चीन के सेन वेंग होंग यांग को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है।
  • आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य को समिट क्लैश में वेंग को 17-21 21-18 21-16 से मात देकर सीजन का तीसरा लगातार एकल खिताब जीतने के लिए 59 मिनट की ज़रूरत थी।

13. दक्षिण अफ्रीका बनी रग्बी विश्व कप 2019 की विजेता


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
  • रग्बी विश्व कप 2019 के 9 संस्करण के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड की टीम को 32-12 रनों से हराया।
  • यह मैच योकोहामा, जापान के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरी बार रग्बी विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया।
  • दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला ख़िताब 1995 में और दूसरा 2007 में जीता था।
  • 3 बार विश्व कप जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने अब न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा।
  • दक्षिण अफ्रीका की राजधानियाँ: केप टाउन, प्रिटोरिया, ब्लोमफ़ोन्टिन।
  • रेंड दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक मुद्रा है।
विविध समाचार

14. हरदीप सिंह पुरी ने गुरु नानक पीठ का किया शुभारम्भ


Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1
  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने भारत सरकार के सहयोग से सिख धर्म के संस्थापक के उपदेशो को लेकर बारे शोध करने के लिए बर्मिंघम विश्वविद्यालय में नई गुरु नानक पीठ की शुरुआत की है।
  • उन्होंने गुरु नानक की 550वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए नई पीठ की घोषणा की।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आवासन और शहरी कार्य के केंद्रीय मंत्री: हरदीप सिंह पुरी।

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 3rd and 4th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *