Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ग्रेड B 2019 – ऑनलाइन...

RBI ग्रेड B 2019 – ऑनलाइन आवेदन शुरू

RBI ग्रेड B 2019 – ऑनलाइन आवेदन शुरू | Latest Hindi Banking jobs_2.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड-बी स्तर पर 3 पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। RBI ग्रेड B 2019 में आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक सक्रिय हो गया है। उम्मीदवार 21 सितंबर 2019 से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं और RBI ग्रेड B 2019 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2019 है। प्रत्येक वर्ष RBI, ग्रेड B स्तर के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित करता है। RBI में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार  RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल RBI ने RBI ग्रेड ‘B’(DR) जनरल, ग्रेड Grade B (DR) में ऑफिसर्स – DEPR, ग्रेड B (DR) में ऑफिसर्स – DSIM, तीन पदों के लिए कुल 199 रिक्तियां जारी की हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विवरण को ध्यान से पढ़ें।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

i. आवेदन के लिए ऑन-लाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत : 21 सितंबर 2019
ii. आवेदन के लिए ऑन-लाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 11 अक्टूबर 2019
iii. आवेदन फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि : 11 अक्टूबर 2019
iv. आवेदन पत्र को प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2019
v. ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान: 21 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2019 तक चेक 

RBI ग्रेड B 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन 

RBI ग्रेड B भर्ती अधिसूचना 2019


उम्मीदवार जो योग्यता मापदंडों को पूरा करते हैं, वे आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरबी ग्रेड बी परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से सम्बंधित अन्य जानकारियां यहाँ दी जा रही हैं।

RBI ग्रेड B 2019 महत्वपूर्ण तिथियाँ  


RBI ग्रेड B भर्ती अधिसूचना के अनुसार, महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी जा रही हैं। RBI को बैंकर के बैंक के रूप में जाना जाता है और यह भारत में बैंकिंग प्रणाली का मुख्य कार्य और विनियमन निकाय है। आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तिथियां यहां दी गई हैं:

RBI ग्रेड B – जनरल 
एक उम्मीदवार के पास कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
क्र. सं. इवेंट्स तिथियाँ 
1. Commencement of Application Form 21st September 2019
2. Closure of Application 11th October 2019
3. Phase I exam 9th November 2019
4. Phase II exam 1st December 2019
RBI ग्रेड B – DEPR (आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग)
क्र. सं. इवेंट्स तिथियाँ 
1. Commencement of Application Form 21st September 2019
2. Closure of Application 11th October 2019
3. Phase I (Paper 1) 9th November 2019
4. Phase II ( Paper 2 & 3) 2nd December 2019
RBI Grade B – DSIM (स्टैटिक्स और सूचना प्रबंधन विभाग)
क्र. सं. इवेंट्स तिथियाँ 
1. Commencement of Application Form 21st September 2019
2. Closure of Application 11th October 2019
3. Phase I (Paper 1) 9th November 2019
4. Phase II (Paper 2) 2nd December 2019

RBI ग्रेड B योग्यता मापदंड

आयु मापदंड :  आयु की गणना 1 सितंबर 2019 के अनुसार की जाएगी।
अधिकतम आयु : 21 वर्ष 
न्यूनतम आयु : 30 वर्ष 
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी गई है।

शैक्षिक मापदंड: RBI द्वारा जारी किए गए तीनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक मापदंड निर्धारित किया गया है। जो इस प्रकार है:

क्र. सं. पद न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 
1. RBI Grade B (General) Bachelor’s degree in any discipline with 60% marks as well as 60% in 10th & 12th examination
2. RBI Grade B (DEPR) 1.Master’s degree in economics/ and other related field.

2. PGDM/MBA finance with 55% marks.

3. RBI Grade B (DSIM) Master’s degree in Statistics , mathematics, or diploma in Business Analyst and other related field.


RBI ग्रेड बी रिक्ति 2019
RBI ने ग्रेड B 2019 के लिए 199 रिक्तियां जारी की हैं। यहां इसका एक विवरण दिया गया है:

पद कुल पद
RBI Grade B (General) 156
RBI Grade B (DEPR) 20
RBI Grade B (DSIM) 23


RBI ग्रेड B आवेदन शुल्क



आप आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान  आवेदन देने के बाद करना होगा। आवेदन शुल्क भुगतान न होने के स्थिति में आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। यहां आवेदन शुल्क, RBI द्वारा निर्धारित वर्ग के अनुसार दिया  जा रहा है:

क्र. सं. वर्ग आवेदन शुल्क 
1. General/OBC/EWS Rs. 810+Transaction charges
2. SC/ST/PwBD Rs. 100+Transaction charges
3. Staff Nil

Fill This Form To Get Free Study Material For RBI Grade-B

RBI ग्रेड B 2019 – ऑनलाइन आवेदन शुरू | Latest Hindi Banking jobs_3.1 RBI ग्रेड B 2019 – ऑनलाइन आवेदन शुरू | Latest Hindi Banking jobs_4.1
RBI ग्रेड B 2019 – ऑनलाइन आवेदन शुरू | Latest Hindi Banking jobs_5.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *