Latest Hindi Banking jobs   »   विश्व ओज़ोन दिवस : 16 सितंबर

विश्व ओज़ोन दिवस : 16 सितंबर

विश्व ओज़ोन दिवस : 16 सितंबर | Latest Hindi Banking jobs_3.1
पूरे विश्व में विश्व ओज़ोन दिवस (World Ozone Day) या ‘ओज़ोन परत संरक्षण दिवस’आज के दिन यानी 16 सितंबर को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को ओज़ोन परत के संरक्षण हेतु जागरुक करना है। संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)की आम सभा में 23 जनवरी, 1995 को पूरे विश्व में इसके प्रति लोगों में जागरूकता का प्रसार करने के लिए 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।  
ओज़ोन क्या है?
ओजोन एक हल्के नीले रंग की गैस होती है । यह गैस प्राकृतिक रूप से बनती है। जिसकी परत सामान्यत: धरातल से 10 किलोमीटर से 50 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच पाई जाती है। इस परर को Ozone Layer के नाम से भी जाना जाता है, यह गैस सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों के लिए एक अच्छे फिल्टर का काम करती है। यह ओज़ोन परत पर्यावरण की रक्षक है। ओज़ोन परत हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है।
ओजोन कैसे नष्ट होती है?
बाहरी वायुमंडल की पराबैंगनी किरणें सी.एफ.सी. से क्लोरीन परमाणु को अलग कर देती हैं। मुक्त क्लोरीन परमाणु ओजोन के अणु पर आक्रमण करता है और इसे तोड़ देता है। इसके फलस्वरूप ऑक्सीजन अणु तथा क्लोरीन मोनोऑक्साइड बनती है।

ओजोन-क्षरण के प्रभाव-
ओजोन क्षरण सम्पूर्ण विश्व के लिए एक बहुत बड़ी प्राकर्तिक समस्या है। इसके कई प्रभाव देखने को मिलते है। जो इस प्रकार है: 
मनुष्य तथा जीव-जंतु यह त्वचा-कैंसर की दर बढ़ाकर त्वचा को रूखा, झुर्रियों भरा और असमय बूढ़ा भी कर सकता है। यह मनुष्य तथा जंतुओं में नेत्र-विकार विशेष कर मोतियाबिंद को बढ़ा सकती है। यह मनुष्य तथा जंतुओं की रोगों की लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर सकता है।
वनस्पतियां-पराबैंगनी विकिरण वृद्धि पत्तियों का आकार छोटा कर सकती है अंकुरण का समय बढ़ा सकती हैं। यह मक्का, चावल, सोयाबीन, मटर गेहूं, जैसी पसलों से प्राप्त अनाज की मात्रा कम कर सकती है।
खाद्य-शृंखला- पराबैंगनी किरणों के समुद्र सतह के भीतर तक प्रवेश कर जाने से सूक्ष्म जलीय पौधे (फाइटोप्लैकटॉन्स) की वृद्धि धीमी हो सकती है। ये छोटे तैरने वाले उत्पादक समुद्र तथा गीली भूमि की खाद्य-शृंखलाओं की प्रथम कड़ी हैं, साथ ही ये वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड को दूर करने में भी योगदान देते हैं। इससे स्थलीय खाद्य-शृंखला भी प्रभावित होगी।
पदार्थ – बढ़ा हुआ पराबैंगनी विकिरण पेंट, कपड़ों को हानि पहुंचाएगा, उनके रंग उड़ जाएंगे। प्लास्टिक का फर्नीचर, पाइप तेजी से खराब होंगे।

 ओजोन परत  को क्षरण से पृथ्वी को कैसे बचाया जाए?
उर्वरकों से बचें जो पर्यावरण को प्रभावित कर सकते हैं। पर्यावरण के अनुकूल उर्वरकों का उपयोग करें।
अधिक से अधिक पेड़ लगाएं इससे पृथ्वी और पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी।
घिसने से बने प्लास्टिक और टायर जलने से बचें।
वाहनों से निकलने वाले धुएं को रोकें। नियमित रूप से इसे बनाए रखने से कच्चे तेल को बचाएं।
उन उत्पादों से बचें जिनमें प्लास्टिक के कंटेनर में सीएफसी और एरोसोल शामिल हैं, से बचना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) ने अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित करते हुए लक्ष्य रखा था कि पूरे विश्व में 2010 तक ओज़ोन मित्र वातावरण बनाया जाए। लेकिन यह लक्ष्य 2010 तक भी पूरी तरह से प्राप्त नही किया जा सका है।


Fill This Form To Get Free Study Material For RBI Grade-B

विश्व ओज़ोन दिवस : 16 सितंबर | Latest Hindi Banking jobs_4.1 विश्व ओज़ोन दिवस : 16 सितंबर | Latest Hindi Banking jobs_5.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *