Latest Hindi Banking jobs   »   Current Affairs 3rd August 2019 |...

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1


राष्ट्रीय समाचार


1. राष्ट्रपति कोविंद ने गाम्बिया में एम. गांधी और खादी पर प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1

i.राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गाम्बिया के “इबुजन थिएटर” में महात्मा गांधी और खादी पर प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया।



उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • गाम्बिया के राष्ट्रपति: अडामा बैरो; राजधानी: बंजुल.
2.भारत पहला राष्ट्रीय टाइम रिलीज़ अध्ययन आयोजित करेगा

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1

i. राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय, ने वैश्विक व्यापार में सुधार के लिए अपनी रणनीतिक प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, भारत की पहला राष्ट्रीय टाइम रिलीज़ स्टडी (TRS) आयोजित कर रहा है। अभ्यास को वार्षिक आधार पर संस्थागत रूप दिया जाएगा।

ii. यह पहल भारत को ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर विशेष रूप से ट्रेडिंग एक्रॉस बॉर्डर्स इंडिकेटर पर शीर्ष प्रक्षेपवक्र बनाए रखने में मदद करेगा, जो सीमा पार व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र की दक्षता को मापता है।

iii. टीआरएस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रवाह की दक्षता और प्रभावशीलता को मापने के लिए विश्व सीमा शुल्क संगठन द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त उपकरण है।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • विश्व सीमा शुल्क संगठन मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम।
  • विश्व सीमा शुल्क संगठन की स्थापना: 26 जनवरी 1952
                                               राज्य समाचार

3. महाराष्ट्र: डिजिटल फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनिंग प्रणाली को अपनाने वाला पहला राज्य

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1

i. महाराष्ट्र पुलिस जांच में सहायता के लिए डिजिटल फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनिंग प्रणाली अपनाने वाला पहला राज्य बन गया।

ii. महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अपनाई गई आटोमेटिड मल्टी-मोडल बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली (AMBIS) जल्द ही देश भर में दोहराई जाएगी, राज्य सरकार नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के साथ काम करने के लिए अन्य राज्य पुलिस बलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मानकों का निर्माण करेगी।


उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • महाराष्ट्र के सीएम: देवेंद्र फड़नवीस।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: सीएच विद्यासागर राव।
  • महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई।
4. गुजरात के मुख्यमंत्री ने ‘वह्लि डिक्री योजना’ शुरू की 

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1

i. गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपने गृह नगर राजकोट, गुजरात से ‘वह्लि डिक्री योजना’ की शुरुआत की है। यह बालिकाओं के कल्याण के लिए योजना है।

ii. योजना के अनुसार, राज्य सरकार मानक 4 वीं में प्रवेश के समय प्रत्येक बालिका को 4,000 रुपये,कक्षा IX में प्रवेश के समय 6,000 रुपये,18 वर्ष की आयु में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने के समय 1 लाख रुपये और शादी के समय भी 1 लाख रुपये का भुगतान करेगी.यह गुजरात में जन्म लेने वाली प्रत्येक बालिका के लिए एक राज्यव्यापी नकद प्रोत्साहन योजना है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत
  • गुजरात की राजधानी: गांधीनगर
                                              बैंकिंग समाचार

5. एसबीआई, शंघाई CNAPS के साथ जुड़ने वाला पहला भारतीय बैंक बना

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1

i. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शंघाई शाखा अब चीन के राष्ट्रीय अग्रिम भुगतान प्रणाली (CNAPS) से जुड़ गयी है.

ii. SBI एकमात्र भारतीय बैंक है जिसने स्थानीय मुद्रा में व्यापार करने के लिए लाइसेंस प्राप्त किया है और इसे पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) द्वारा CNAPS में भी शामिल किया गया है.

iii.  SBI शंघाई PBOC के माध्यम से उन्हें अनुमार्गण करके चीन के भीतर स्थानीय फंडों के वास्तविक समय के हस्तांतरण की पेशकश कर सकता है। 
iv. पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) द्वारा 2008 में लॉन्च किया गया CNAPS सभी भुगतानों के लिए वास्तविक समय पर निपटान सेवाएं प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एसबीआई के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 जुलाई 1955.
6. RBI ने बैंक ऑफ़ चाइना को भारत में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1

i.भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने “बैंक ऑफ़ चाइना” को देश में नियमित बैंकिंग सेवाएं देने की अनुमति दी है। इस अनुसूची के अंतर्गत आने वाले बैंकों को RBI के मानदंडों का पालन करना होता है।

ii. ‘बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड’ को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है।



उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई
  • स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
7. RBI ने PNB पर 50 लाख का जुर्माना लगाया
Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1

i.RBI ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर किंगफिशर एयरलाइंस के एक ऋण खाते में  खाते में 10 जुलाई, 2018 को प्रस्तुत धोखाधड़ी निगरानी रिपोर्ट-1 से संबंधित जानकारी देने में देरी के कारण 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पीएनबी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सुनील मेहता।
नियुक्ति

8. गिरिराज प्रसाद गुप्ता को नया CGA नियुक्त किया गया

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1

i. भारतीय नागरिक लेखा सेवा (ICAS) अधिकारी,गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने लेखा महानियंत्रक (CGA) के रूप में पदभार संभाला। गुप्ता ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड CBDT), ग्रामीण विकास मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में कई पदों पर कार्य किया है।

ii. गुप्ता ने राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (NIFM) के निदेशक के रूप में भी कार्य किया है.गुप्ता ने वित्त मंत्रालय के तहत नए महानिदेशक (सीजीए) के रूप में  एंथनी लियानजुआला का स्थान लिया हैं।


उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री: निर्मला सीतारमण.
पुरस्कार

9. राष्ट्रपति कोविंद को गिनी  के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1

i. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को गिनी के राष्ट्रपति द्वारा भारत और गिनी के बीच समग्र संबंधों की प्रगति और आपसी सहयोग के विकास में असाधारण योगदान और दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • गिनी के अध्यक्ष: अल्फा कोंडे; गिनी की राजधानी: कॉनक्री
  • गिनी की मुद्रा: गिनी फ्रैंक

10.भारतीय मूल की डॉक्टर मिस इंग्लैंड 2019 बनी

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1

i. भारतीय मूल की 23 वर्षीय डॉक्टर भाशा मुखर्जी को मिस इंग्लैंड 2019 का ताज पहनाया गया है। भाशा के पास दो अलग-अलग मेडिकल डिग्रियां हैं, उनका आईक्यू 146 है और 5 अलग-अलग भाषाओं में सहज हैं। मिस इंग्लैंड की विजेता के रूप में, वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2019 में प्रवेश करेगी।



खेल समाचार

11. लियोनेल मेसी अर्जेंटीना से 3 महीने के लिए निलंबित 

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
i. फ़ुटबॉल संस्था CONMEBOL ने लियोनेल मेस्सी को तीन महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों से निलंबित कर दिया, यह निर्णय नवीनतम कोपा अमेरिका में उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के कारण लिया गया है.

ii. टूर्नामेंट के तीसरे स्थान के मुकाबले में अर्जेंटीना की चिली के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद दक्षिण अमेरिकी निकाय ने सुपरस्टार पर 50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया।

उपरोक्त समाचार सेEPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; फीफा का मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.
विविध समाचार

12. विश्व स्तनपान सप्ताह : 1 से 7 अगस्त 2019

Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
i.खाद्य और पोषण बोर्ड, महिला और बाल विकास मंत्रालय, 1 से 7 अगस्त 2019 तक विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) मनाएगा और “एम्पावर पेरेंट्स, इनेबल ब्रेस्टफीडिंग” विषय पर कई गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।

ii. महीने की 7 तारीख तक मनाये जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य माता-पिता में स्तनपान, दीक्षा के महत्व, अनन्य स्तनपान और पर्याप्त और उचित पूरक आहार के बारे में जागरूकता पैदा करना है।


उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • महिला और बाल विकास मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी.
Practice Current Affairs & Banking Quiz



You may also like to Read:



    Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1Current Affairs 3rd August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1


Print Friendly and PDF

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *