Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 26 अगस्त 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 26 अगस्त 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा की तयारी को और मजबूत करने के लिए अब से दैनिक स्तर पर आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है , जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये. आज की इस हिंदी भाषा प्रश्नावली 26 अगस्त 2019 में हम आपको वाक्य में सम्बंधित त्रुटियाँ के लिए प्रश्न दे रहे हैं.   

Directions (1-15) नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिसमें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटि तो नहीं है। त्रुटि अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटिरहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटिरहित’ दीजिए।   

Q1.

 (a) हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों का देश है
 (b)जो समूचे विश्व में अपनी एक 
 (c)अलग पहचान रखती है। अलग-अलग संस्कृति और भाषाएं
 (d)होते हुए भी हम सभी एक सूत्र में बंधे हुए हैं
 (e)  त्रुटिरहित      
S1. Ans. (c):     
Sol. यहाँ ‘अलग पहचान रखती है’ के स्थान पर ‘अलग पहचान रखता है’ का प्रयोग उचित है। 

  
Q2.
(a)यदि अपने ही इतिहास के पन्नों को
(b)पलट कर देखें तो हम यही जाते हैं
(c)कि जब-जब हमारी राष्ट्रीय एकता कमजोर पड़ी है
(d)तब-तब बाह्‌य शक्तियों ने उसका लाभ उठाया है और हमें उनके अधीन रहना पड़ा है।
(e)   त्रुटिरहित 

S2. Ans. (b):       
Sol. यहाँ ‘पलट कर देखें तो हम यही जाते हैं’ के स्थान पर ‘पलट कर देखें तो हम यही पाते हैं’ का प्रयोग उचित है। 


Q3. 
 (a)राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए
 (b)यह आवश्यक है कि हम अपनी
 (c)क्षुद्र मानसिकता से स्वयं को दूर रखें
 (d)तथा इसमें बाधक समस्त तत्वों का बहिष्कार करें।
 (e) त्रुटिरहित 

S3. Ans. (e):       
Sol. दिया गया वाक्य त्रुटिरहित है।

Q4.  
(a)अपनी असफलता का दोष भाग्य
(b)पर डालकर निराश बैठने से
(c) हम कभी अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते।
(d)उसके लिए एकमात्र साधन परिश्रम ही है।
(e) त्रुटिरहित

S4. Ans. (e):       
Sol.  दिया गया वाक्य त्रुटिरहित है।


Q5. 
(a)अनुशासित छात्र समाज व
(b)देश के लिए उपयोगी बन उन्नति
(c) में सहायक होते हैं। अनुशासन बाहरी नियंत्रण से कम
(d)और आत्मनियंत्रण से अधिक जाता है।
(e) त्रुटिरहित 
 
S5. Ans. (d):         
Sol.  यहाँ ‘और आत्मनियंत्रण से अधिक जाता है’ के स्थान पर ‘और आत्मनियंत्रण से अधिक आता है’ का प्रयोग उचित है।

Q6. 
(a)रूस में भारतीय संस्कृति,
(b) भारतीय भाषाएँ तथा
(c) साहित्य की पहचान बीसवीं सदी
(d) के छठे दशक से शुरू हो गई थी।
(e) त्रुटिरहित

S6. Ans. (e):       
Sol.  दिया गया वाक्य त्रुटिरहित है।
 
Q7.
 (a) दलित को समझे बिना दलित चेतना
 (b)को नहीं समझा जा सकता।
 (c) दलित को लेकर साहित्यकारों की अपनी-अपनी राय है।
 (d) वामपंथी साहित्यकारों की दृष्टि ने दलित का अभिप्राय सर्वहारा है।
 (e)त्रुटिरहित
   
S7. Ans. (d):       
Sol.  यहाँ ‘वामपंथी साहित्यकारों की दृष्टि ने दलित का अभिप्राय सर्वहारा है’ के स्थान पर  ‘वामपंथी साहित्यकारों की दृष्टि में दलित का अभिप्राय सर्वहारा है’ का प्रयोग उचित है।

Q8. 
 (a)जब व्यक्ति आजाद होता है
 (b)तब उसे अपने मन के भावों
 (c)और विचारों को स्पष्ट रूप से
 (d)दूसरों के सामने छुपाने करने का मौका मिलता है।
 (e)त्रुटिरहित

S8. Ans. (d):         
Sol. यहाँ ‘दूसरों के सामने छुपाने करने का मौका मिलता है’ के स्थान पर ‘दूसरों के सामने प्रकट करने का मौका मिलता है’ का प्रयोग उचित है।

Q9. 
 (a)भाषा की इस प्रकार की लिंगभेदी प्रवृत्ति
 (b)अधिक सभ्य जातियों भाषाओं में
 (c)अधिक स्पष्ट होती है तथा कम सभ्य या असभ्यप्राय
 (d)जातियों की भाषाओं में कम स्पष्ट या अस्पष्ट।
 (e)त्रुटिरहित


QS9. Ans. (b):     
Sol.   यहाँ ‘अधिक सभ्य जातियों भाषाओं में’ के स्थान पर ‘अधिक सभ्य जातियों की भाषाओं में’ का प्रयोग उचित है।


Q10. 
(a) देर से ही सही लेकिन कई इतिहासकारों ने
(b)कई ऐसे दस्तावेजों को खोज निकाला,
(c) जिन्होंने आजादी की तंग में महिलाओं के संघर्ष और
(d)उनकी भागीदारी को सामने लाकर रख दिया।
(e)त्रुटिरहित

S10. Ans. (c):     
Sol.  यहाँ ‘जिन्होंने आजादी की तंग में महिलाओं के संघर्ष और’ के स्थान पर ‘जिन्होंने आजादी की जंग में महिलाओं के संघर्ष और’ का प्रयोग उचित है।

Q11.
 (a)गांधी के नेतृत्व में खल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में
 (b)महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने
 (c)संविधान के भीतर स्त्री पुरुषों के बीच
 (d)समानता का बड़ा आधार तैयार किया।
 (e)त्रुटिरहित

S11. Ans. (a):     
Sol. यहाँ ‘गांधी के नेतृत्व में खल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में’ के स्थान पर ‘गांधी के नेतृत्व में चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन में’ का प्रयोग उचित है।

Q12.
 (a)नवजागरण और सुधार के दौर में
 (b)हर मुल्क का मध्यवर्ग अपनी
 (c)विवाह, धर्म और परिवार की
 (d)संरचनाओं का पुनर्गठन करता है।
 (e) त्रुटिरहित

S12. Ans. (e):       
Sol.  दिया गया वाक्य त्रुटिरहित है।


Q13. 
 (a)हमारी स्मृतियां हमें याद
 (b) दिलाती हैं कि क्या खो गया है
 (c)जिसमें वजह से हमें अपना आज
 (d) का यथार्थ खंडित लगता है।
 (e)त्रुटिरहित

S13. Ans. (c):       
Sol.  यहाँ ‘जिसमें वजह से हमें अपना आज’ के स्थान पर ‘जिसकी वजह से हमें अपना आज’ का प्रयोग उचित है।

Q14.   
 (a)सही समय पर सोना-उठना,
 (b)नहाना व स्वच्छता का ध्यान रखना,
 (c) भोजन खाते-पकाते समय हाथों की सफ़ाई,
 (d)अच्छे स्वास्थ्य की ओर पहुँचाते हैं।
 (e)  त्रुटिरहित 

S14. Ans. (e):     
Sol.  दिया गया वाक्य त्रुटिरहित है।

Q15. 
(a)समय एक ऐसा अमूल्य धन है
(b)जिसका लौटकर आना असंभव है।
(c) हर दिन हम अनेक वस्तुएँ खोकर पा सकते हैं, उन्हें बढ़ा सकते हैं
(d) परंतु खोया समय अभी लौट कर नहीं आता।
(e)त्रुटिरहित

S15. Ans. (d):       
Sol.  ‘परंतु खोया समय अभी लौट कर नहीं आता’ के स्थान और ‘परंतु खोया समय कभी लौट कर नहीं आता’ का प्रयोग उचित है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *