Latest Hindi Banking jobs   »   राष्ट्रीय खेल दिवस – “फिट इंडिया...

राष्ट्रीय खेल दिवस – “फिट इंडिया मूवमेंट” की शुरुआत

भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन भर अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखने पर जोर देना चाहिए। फिटनेस सभी के लिए जीवन में बहुत जरुरी है उसके अनेक लाभ है इसलिए फिटनेस बनाये रखना बहुत जरुरी है। खेल खेलना एक ऐसा तरीका है जिसके द्वारा आप अपनी फिटनेस को बनाए रख सकते हैं और अपने स्वास्थ्य के मामले में सबसे आगे रह सकते हैं। क्यों की फिट लोग अन्य लोगों की अपेक्षा कम बीमार पड़ते हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस – "फिट इंडिया मूवमेंट" की शुरुआत | Latest Hindi Banking jobs_2.1

यह दिन, प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जिन्हें “द विजार्ड” के नाम से भी जाना जाता है की याद में मनाया जाता है। उन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 में भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए थे। इस दिन राष्ट्रपति अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार जैसे विभिन्न पुरस्कारों से खेल जगत से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने ने खेल जगत में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, पीएम नरेंद्र मोदी ने “फिट इंडिया मूवमेंट” की शुरुआत की है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा सके अगर शरीर फिट है तो बहुत सी समस्याएं अपने आप ख़त्म हो जाती हैं प्रधानमंत्री कहते हैं ‘Be it the boardroom or Bollywood. The mind is hit if body fit’ और यह आपके लिए एक सच है। एक फिट शरीर और स्वस्थ दिमाग आपको सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए, अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा और अंततः आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।
फिट रहने के लिए और फिटनेस की संस्कृति के अनुकूल होने के लिए आप अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव कर सकते हैं, जो आपको एक लंबा रास्ता तय करने में मदद करेंगे। हम जानते हैं कि तैयारी के साथ आप महसूस कर रहे होंगे कि दिन भर के लिए एक स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने के लिए दैनिक व्यायाम करना लगभग असंभव है, लेकिन यह इतना कठिन नहीं है !! सुबह उठते ही आप दौड़ सकते हैं या योग कर सकते हैं, क्योंकि यह मन और शरीर दोनों के लिए लाभदायक है। ये छोटे बदलाव बिना किसी खर्च के, बहुत अधिक लाभदायक हैं। लेकिन आपको इन बदलावों को अपनाना होगा। यदि आप एक कामकाजी पेशेवर हैं, तो आप एक एलेवेटर के बजाय सीढ़ियां लेने का विकल्प चुन सकते हैं, अपने लिए एक स्वस्थ शासन बनाए रखने के लिए किसी भी अवसर से दूर न हों … फिट और स्वस्थ रहने में केवल आप ही खुद की मदद कर सकते हैं।
फिट और स्वस्थ रहें !! हमारे साथ साझा करें आपका पसंदीदा खेल !
 Check out the latest video on Fit India Movement:

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *