i. ड्यूश बैंक ने रवनीत गिल के स्थान पर कौशिक शपारिया को भारत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। गिल ने निजी ऋणदाता येस बैंक के प्रमुख के लिए बैंक से इस्तीफा दिया था। शपारिया की नियुक्ति मई 2019 से प्रभावी होगी।
ii. शपारिया ने इंस्टीट्यूशनल और ट्रेजरी कवरेज के भीतर कॉर्पोरेट बैंकिंग कवरेज के एशिया पैसिफिक के प्रमुख के रूप में सेवा की, साथ ही ग्लोबल हेड ऑफ़ सब्सिडियरी कवरेज भी की है तथा उन्हें बैंक के क्षेत्र में 30 वर्ष का अनुभव है।
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- डॉयचे बैंक मुख्यालय: फ्रैंकफर्ट, जर्मनी।
4. माली के प्रधानमंत्री सौम्यलौ बाउबे माईगा ने इस्तीफा दिया
![Current Affairs 19th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1](https://st.adda247.com/https://currentaffairs.adda247.com/wp-content/uploads/2019/04/AP_18179316852528_c0-72-1617-1014_s885x516-300x175.jpg)
i. पश्चिम अफ्रीकी देश में हिंसा के नियंत्रण में अपनी विफलता पर अविश्वास प्रस्ताव के बाद माली के प्रधानमंत्री सौम्यलौ बाउबे माईगा ने अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया है।
ii.राष्ट्रपति इब्राहिम बोबाकर केटा के कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और सरकार के सदस्यों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
पुरस्कार
5. भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया
i. दक्षिण सूडान (UNMISS) में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सेवारत कुल 150 भारतीय शांतिरक्षकों को उनकी समर्पित सेवा और बलिदान के लिए सम्मान के पदक प्रदान किये गए है।
ii. UNMISS के तहत, इंडियन हॉरिजॉन्टल मोबिलिटी कंपनी ने दक्षिण सूडान में बेंटियू और लीयर को जोड़ने वाले 145 किमी के सड़क मार्ग के नवीनीकरण को पूरा किया, जिससे डिलीवरी के लिए मानवीय सहायता, व्यापार और अंतर-सार्वजानिक मार्ग आसान हो गया।
6. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2019 में भारत 140 वें स्थान पर, नॉर्वे शीर्ष पर रहा
![Current Affairs 19th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1](https://st.adda247.com/https://currentaffairs.adda247.com/wp-content/uploads/2019/04/visuel_cp_home5_0-1-300x121.png)
i. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019 में 180 देशों में से भारत 140 वें स्थान पर है। सूचकांक में नॉर्वे सबसे ऊपर है।
ii.पेरिस स्थित रिपोर्टर्स सेन्स फ्रंटियर्स (RSF), या रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, एक गैर-लाभकारी संगठन है जो दुनिया भर के पत्रकारों पर हमलों का दस्तावेजीकरण और सामना करने के लिए कार्य करता है।
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- पहला: नॉर्वे
- दूसरा: फिनलैंड
- 179 वां: उत्तर कोरिया
- 180 वां: तुर्कमेनिस्तान