Latest Hindi Banking jobs   »   Hindi Language Quiz for IBPS RRB...

Hindi Language Quiz for IBPS RRB Mains: 3rd September 2018

प्रिय उम्मीदवारों,

Hindi Language Quiz for IBPS RRB Mains: 3rd September 2018 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

जैसा की आप सभी जानते हैं कि IBPS RRB मेन्स की परीक्षा नज़दीक है और सभी उम्मीदवार अपनी पूरी मेहनत के साथ तैयारी में जुटे हैं, इसमें कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं जो अंग्रेजी भाषा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते और इसी कारण वे परीक्षा में अंग्रेजी भाषा के स्थान पर हिंदी भाषा का चयन करते हैं, तो उन विद्यार्थियों की तैयारी में सहायता करने के लिए bankersadda आपके लिए लाया है हिंदी भाषा प्रश्नोत्तरी यह नवीनतम प्रारूप पर आधारित है, और यह परीक्षा के लिए अभ्यास करने में आपके लिए बहुत सहायक हो सकती है. तो इसी समय इस प्रश्नोत्तरी का अभ्यास कीजिये और अपनी तैयारी को और बेहतर कीजिये.



निर्देश (1-5).नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी रहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए


Q1.

आज के समय में भ्रष्टाचार
एक बड़ी समस्या बन चुकी है
यह एक ऐसा कारण है जो किसी भी
राष्ट्र की तरक्की में बाधक बन जाता है
त्रुटीरहित
Solution:

यहाँ ‘एक बड़ी समस्या बन चुकी है’ के स्थान पर ‘एक बड़ी समस्या बन चुका है’ का प्रयोग उचित है


Q2.

देश में शिक्षा प्रणाली का आवेग
सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है
जिससे छात्र शिक्षा रुपी अपनी इस यात्रा का
पूरा आनंद ले सके और इसे एक बोझ ना समझे
त्रुटीरहित
Solution:

यहाँ ‘देश में शिक्षा प्रणाली का आवेग’ के स्थान पर ‘देश में शिक्षा प्रणाली का स्तर’ का प्रयोग उचित है

Q3.

ग्लोबल वार्मिंग का तात्पर्य
मीथेन और कार्बन जैसी हानिकारक ग्रीनहाउस गैसों
के उत्सर्जन के कारण पृथ्वी की
तापमान में हो रहे लगातार बदलाव से है
त्रुटीरहित
Solution:

यहाँ ‘के उत्सर्जन के कारण पृथ्वी की’ के स्थान पर ‘के उत्सर्जन के कारण पृथ्वी के’ का प्रयोग उचित है

Q4.

जल संरक्षण आज के समय में
बहुत ही आवश्यक हो चुका है
इस समस्या को लोगों को गंभीरता
से लेने की आवश्यकता है
त्रुटीरहित
Solution:

यह वाक्य त्रुटीरहित है


Q5.

एक स्वस्थ एवं तंदुरुस्त व्यक्ति
बिना किसी बड़ी अस्वस्थता
या शारीरिक परेशानी के जीवन को
पूरे उत्साह से जीने में असमर्थ होता है
त्रुटीरहित
Solution:

यहाँ ‘पूरे उत्साह से जीने में असमर्थ होता है’ के स्थान पर ‘पूरे उत्साह से जीने में समर्थ होता है’ का प्रयोग उचित है

निर्देश (06 से 15): नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पाँचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है।
पर्यावरण का मतलब है सभी ..(6).. परिवेश जैसे की भूमि, वायु, जल, पौधें, पशु, ठोस सामग्री, कचरा, धूप, जंगल और अन्य वस्तु। स्वस्थ वातावरण प्रकृति के ..(7).. को बनाए रखता है और साथ ही साथ पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने, पोषित और विकसित करने में मदद करता है। हालांकि अब कुछ तकनीकी उन्नति परिणाम स्वरुप मानव ..(8).. चीजे वातावरण को कई प्रकार से ..(9).. कर रहीं हैं जोकि अंततः प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रही है। हम अपने जीवन को साथ ही साथ इस ग्रह पर भविष्य में जीवन के ..(10).. को खतरे में डाल रहे हैं। यदि हम प्रकृति के अनुशासन के खिलाफ गलत तरीके से कुछ भी करते हैं तो ये पूरे वातावरण के माहौल जैसे की वायु-मंडल, जलमंडल और स्थलमंडल को ..(11).. करती है। प्राकृतिक वातावरण के अलावा, मानव निर्मित वातावरण भी मौजूद है जो की प्रौद्योगिकी, काम के माहौल, सौंदर्यशास्त्र, परिवहन, आवास, सुविधाएं और शहरीकरण के साथ सम्बंधित है। मानव निर्मित वातावरण काफी हद तक प्राकृतिक वातावरण को ..(12).. करता है जिसे हम सभी एकजुट होकर बचा सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण के घटक संसाधन के रूप में उपयोग किया जाता है हालाँकि कुछ बुनियादी भौतिक जरूरतों और जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंसान द्वारा इसका ..(13).. किया जाता है। हमें हमारे प्राकृतिक संसाधनों को चुनौती नहीं देनी चाहिए और पर्यावरण में इतना प्रदूषण या अपशिष्ट डालने में ..(14).. लगानी चाहिए। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को महत्व देना चाहिए और प्राकृतिक अनुशासन के तहत उन्हें ..(15).. करना चाहिए।

Q6.

कृत्रिम
प्राकृतिक
संकीर्ण
विशाल
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘प्राकृतिक’ शब्द का प्रयोग उचित है


Q7.

संतुलन
सृजन
उद्भव
उत्थान
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘संतुलन’ शब्द का प्रयोग उचित है


Q8.

संबंधित
पोषित
निर्मित
उपयोगी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘निर्मित’ शब्द का प्रयोग उचित है


Q9.

विकसित
समृद्ध
वृद्धि
विकृत
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘विकृत’ शब्द का प्रयोग उचित है।


Q10.

अतीत
अस्तित्व
विस्तार
प्राणतत्व
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘अस्तित्व’ शब्द का प्रयोग उचित है।


Q11.

व्यवस्थित
संचालित
अस्तव्यस्त
परेशान
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘अस्तव्यस्त’ शब्द का प्रयोग उचित है।


Q12.

प्रभावित
सम्मिलित
प्रवाहित
प्रयोग
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘प्रभावित’ शब्द का प्रयोग उचित है

Q13.
पोषण
दुरुपयोग
परिष्कार
शोषण
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘शोषण’ शब्द का प्रयोग उचित है।


Q14.

प्रतियोगिता
रोक
होड़
डांट
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘रोक’ शब्द का प्रयोग उचित है


Q15.

समझना
पुरस्कृत
इस्तेमाल
विकृत
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘इस्तेमाल’ शब्द का प्रयोग उचित है।

               



Print Friendly and PDF

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *