Latest Hindi Banking jobs   »   14th January Daily Current Affairs 2023:...

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 14 जनवरी, 2023 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Indian Army Day, Armed Forces Veterans Day, FIH Men’s Hockey World Cup 2023, MAARG Portal, ICG Ship आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 14 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 14 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

14 जनवरी को सातवां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1

देश में भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं द्वारा वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को हमारे बहादुर सेना नायकों और पूर्व सैनिकों की राष्‍ट्र के प्रति निस्‍वार्थ सेवा और बलिदान के सम्‍मान में पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जाता है। शुरुआत में इसे आर्मिस्टिस डे कहा जाता था।

भारत के इतिहास में ऐसे में इन तीनों सेना के सैनिकों ने भारत के लिए अनगिनत बलिदान भी दिए है। जो सेवामुक्त है उन्हें वेटेरन कहा जाता है, इन वेटेरन का योगदान भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे में हर साल उनके योगदान को सहारने के लिए त्रि-सेवा पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन हर साल किया जाता है।

 

योजना

 

पीयूष गोयल स्टार्टअप मेंटरशिप के लिए MAARG पोर्टल लॉन्च करेंगे

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और वस्‍त्र मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 16 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

गोयल ‘मार्ग’ प्लेटफॉर्म (मार्गदर्शन, परामर्श, सहायता, सुदृढ़ता और विकास) भी लॉन्च करेंगे, जो समस्‍त सेक्टरों, चरणों और कार्यों से जुड़े स्टार्टअप्स और उद्यमियों के बीच मार्गदर्शन (मेंटरशिप) को सुविधाजनक बनाएगा।

 

राज्य

 

त्रिपुरा राज्य सरकार ने “सहर्ष” विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

त्रिपुरा राज्य सरकार ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये “सहर्ष” विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसकी शुरुआत अगस्त 2022 में राज्य के 40 विद्यालयों में एक परीक्षण कार्यक्रम के रूप में की गयी थी, अब इसे राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिये उपलब्ध कराया जाएगा।

इसका उद्देश्य बच्चों को उल्लास एवं उत्साहपूर्वक पढ़ाई करने में सक्षम बनाना है। प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक के अनुसार, वर्तमान में त्रिपुरा ग्रेड- I समूह के अंतर्गत आता है। राज्य सरकार 204 स्कूलों को सहर्ष पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षित कर चुकी है जबकि 200 और स्कूलों को जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

खेल

 

Hockey World Cup: कटक में हॉकी विश्व कप का हुआ उद्घाटन

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

ओडिशा में 15वें हॉकी विश्व कप में मुकाबलों की शुरुआत शुक्रवार (13 जनवरी) से होगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 11 जनवरी को कटक में आयोजित हुआ था। 17 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। भुवनेश्वर 24 और राउरकेला 20 मैचों की मेजबानी करेगा। 29 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

 

फलक मुमताज ने 23वीं नेशनल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

जम्मू-कश्मीर की 11 साल की फलक मुमताज ने नेशनल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। फलक मुमताज ने जम्मू में हुई नेशनल स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वह वर्तमान में कुलगाम में आयशा अली अकादमी में छठी कक्षा में पढ़ रही है।

चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जम्मू-कश्मीर की नूर उल हया ने सीनियर महिला वर्ग में जीता। जम्मू-कश्मीर की हनाया निसार ने जूनियर महिला वर्ग में चैंपियन का खिताब जीता। सीनियर पुरुष वर्ग में फैजान अहमद ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता।

 

पुरस्कार

 

भारतीय शांतिरक्षकों को अनुकरणीय सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में सेवारत 1,000 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

अपर नाइल में एक विशेष पुरस्कार समारोह में, दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ तैनात भारत के 1,171 शांति सैनिकों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।

 

रक्षा-सुरक्षा

 

एफपीवी श्रृंखला का अंतिम पोत, आईसीजी जहाज ‘कमला देवी’ कमीशन किया गया

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) आईसीजी जहाज ‘कमला देवी’ को 12 जनवरी को कमीशन किया गया। यह तेज गश्ती पोत (एफपीवी) भारतीय तट रक्षक को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड द्वारा डिजाइन, निर्मित और वितरित किया गया।

गुयाना गणराज्य के लिए शिपयार्ड द्वारा निर्मित एक पैसेंजर-कम-कार्गो ओशन गोइंग फेरी ‘एमवी मा लिशा’ को भी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह किसी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड द्वारा लैटिन अमेरिकी देश को निर्यात के लिए बनाया गया पहला ऐसा जहाज है।

 

बिज़नेस

 

NCLT ने इस विलय को लेकर दी अपनी मंजूरी

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

देश के दो सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन (Multiplex Chain) पीवीआर और आईनॉक्स चेन (PVR-INOX Chain) का विलय होने वाला है। अब इस विलय को लेकर एक बड़ा अपडेट (PVR-Inox Merger Update) आ गया है।

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (National Company Law Tribunal) की बॉम्बे बेंच ने दोनों मल्टीप्लेक्स चेन यानी पीवीआर लिमिटेड (PVR Limited) और आईनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के विलय के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

 

राष्ट्रीय

 

केंद्रीय श्रम मंत्री ने अलवर में ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

केंद्रीय श्रम और रोजगार, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 13 जनवरी को राजस्थान के अलवर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से अलवर और पड़ोसी जिलों भरतपुर और धौलपुर के लगभग 2 लाख श्रमिकों, 12,000 प्रतिष्ठानों और 8500 पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा संचालित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टापूकरा, करोली, नीमराना, बहरोड़, घीलोत, खैरथल हैं। यह क्षेत्रीय कार्यालय अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों के औद्योगिक और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों की सेवा करेगा।

 

ऑनलाइन गेमिंग में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना शिलांग में की जाएगी

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा।

शिलांग में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना से पूरे उत्तर पूर्व क्षेत्र के स्टार्टअप और उद्यमियों को अगली पीढ़ी के ऑनलाइन गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

 

अर्थव्यवस्था

 

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, अब घटकर 561.583 अरब डॉलर पर रहा

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1

भारत को विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) में जनवरी 2023 के पहले ही सप्ताह में ही गिरावट का सामना करना पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी पूरी जानकारी दी है। RBI से मिले आकड़ों के अनुसार, 6 जनवरी 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.268 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

जिसके बाद अब यह घटकर 561.583 अरब डॉलर पर आ गया है। वही पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.851 अरब डॉलर रहा था. इससे पहले, भी पिछले साल दिसम्बर 2022 के अंतिम दो सप्ताह में लगातार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई थी।

 

साइंस

 

स्टार्टअप फर्म आईजी ड्रोन्स ने भारत का पहला 5G-सक्षम ड्रोन विकसित किया

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

टेक स्टार्टअप फर्म आईजी ड्रोन्स (IG Drones) के द्वारा भारत के पहले 5जी-सक्षम ड्रोन को विकसित किया है जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है। इस ड्रोन को स्काईवॉक (Skyhawk) नाम दिया गया है। इसका उपयोग रक्षा और चिकित्सा अनुप्रयोगों के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है।

स्काईवॉक लगभग पांच घंटे तक 10 किलो का पेलोड लेकर उडान भर सकता है साथ ही यह ड्रोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और थर्मल इमेजिंग जैसी क्षमताओं से भी लैस है।

 

अंतर्राष्ट्रीय

 

यूरोपीय संघ ने आर्कटिक स्वीडन में प्रथम उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र का उद्घाटन किया

 

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

यूरोपीय संघ आर्कटिक स्वीडन में एक नये लॉन्चपैड के साथ छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने की अपनी क्षमता बढ़ाना चाहता है। यूरोपीय अधिकारियों और स्वीडिश किंग कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने यूरोपीय आयोग के सदस्यों द्वारा स्वीडन की यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के पहले ‘मेनलैंड ऑर्बिटल’ प्रक्षेपण परिसर का उद्घाटन किया।

यूरोपीय आयोग 27-राष्ट्रों का समूह है, जिसमें स्वीडन भी शामिल है। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि छोटे उपग्रह वास्तविक समय में प्राकृतिक आपदाओं पर नज़र रखने और यूक्रेन में रूस के युद्ध के आलोक में वैश्विक सुरक्षा की गारंटी देने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

14 जनवरी 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। Adda247 headlines के साथ सभी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था, नवीनतम योजनाओं और नियुक्तियों के करेंट अफेयर्स अपडेट प्राप्त करें। Adda247 headlines of the day आपके लिए दैनिक अपडेट का सबसे अच्छा संग्रह लाता है। हमारे साथ जुड़े रहें!

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

 

Check More GK Updates Here

Jharkhand becomes the 3rd state to have Food Security Atlas_80.1

14th January | Current Affairs 2023 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

14th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

FAQs

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

बाबूलाल मरांडी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *