यूपी पुलिस भर्ती 2025: युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। UP Police Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन नवंबर 2025 में जारी होने की पूरी संभावना है। इस बार कुल 22,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें सिविल पुलिस, एसएसएफ, महिला पीएससी, जेलवार्डर, सशस्त्र पुलिस, और घुड़सवार पुलिस जैसी विभिन्न यूनिट्स शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 में 22,000 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। यहां आप उत्तर प्रदेश पुलिस पदवार संख्या, आवेदन तिथि, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते है.
उत्तर प्रदेश पुलिस मे इन पदों पर होगी भर्ती – पदवार विवरण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। 22,000 से अधिक पदों पर भर्ती होने से बेरोजगार युवाओं को बड़ा मौका मिलेगा।
भर्ती विभाग | अनुमानित पदों की संख्या |
---|---|
उत्तर प्रदेश पीएससी | 9837 पद |
यूपी एसएसएफ | 1341 पद |
पीएससी महिला | 2282 पद |
सिविल पुलिस | 3245 पद |
सशस्त्र पुलिस | 2444 पद |
घुड़सवार पुलिस | 71 पद |
जेल वार्डर | 2833 पद |
कुल पद | 22,000+ पद |
नोटिफिकेशन नवंबर में, आवेदन जल्द शुरू
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, UPPRPB (उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) नवंबर 2025 में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, यहां पर सीधी लिंक और आवेदन गाइड अपडेट कर दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
UP Police भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:
-
लिखित परीक्षा (Online Exam)
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET & PST)
-
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न (Expected)
-
विषय: सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, और हिंदी
-
कुल अंक: 300
-
निगेटिव मार्किंग: लागू होने की संभावना
छात्रों में उत्साह
जैसे ही यह खबर सामने आई कि नवंबर में पुलिस भर्ती विज्ञापन जारी होगा, छात्रों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “#UPPoliceBharti2025” ट्रेंड कर रहा है। छात्र अब से ही अपनी तैयारी को तेज़ कर रहे हैं ताकि लिखित परीक्षा और फिजिकल दोनों में सफलता प्राप्त की जा सके।