उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP लेखपाल भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत प्रदेश भर में कुल 7,994 लेखपाल पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती 2026 की सबसे बड़ी अवसरों में से एक मानी जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से तय समय-सीमा के भीतर आवेदन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक बार विंडो बंद होने के बाद दोबारा मौका नहीं मिलेगा। UP लेखपाल भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है, जो राजस्व विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं।
क्यों है UP लेखपाल भर्ती 2026 खास?
- लंबे समय बाद बड़ी संख्या में लेखपाल पद
- PET क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
- स्थायी सरकारी नौकरी
- सम्मानजनक वेतन और प्रमोशन
UP लेखपाल भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
UP लेखपाल भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी और नोटिफिकेशन जारी होते ही यह भर्ती तेजी से सर्च की जा रही है। योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| भर्ती का नाम | UPSSSC UP लेखपाल भर्ती 2026 |
| कुल पद | 7994 |
| आवेदन शुरू | 29 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास + UP PET |
| वेतनमान | पद के अनुसार |
| आवेदन शुल्क | ₹25/- (सभी वर्ग) |
UPSSSC UP लेखपाल भर्ती 2026 Notification PDF
UPSSSC UP लेखपाल भर्ती 2026 Notification PDF उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस PDF के माध्यम से भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे कुल पद, पात्रता, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न को विस्तार से देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन PDF को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
UPSSSC UP लेखपाल भर्ती 2026 Notification PDF
UP लेखपाल भर्ती 2026 – चयन प्रक्रिया
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी:
1. UP PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
2. मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam)
3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
4. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
Note: अंतिम चयन मेरिट और सभी चरणों में सफल होने पर किया जाएगा।
UPSSSC UP लेखपाल भर्ती 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है। अगर आपने UP PET पास कर रखा है, तो यह भर्ती आपके लिए बेहद अहम है। समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
-
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है
-
UP PET परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी
-
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
UP लेखपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है:
-
सभी उम्मीदवार: ₹25/-
UP लेखपाल भर्ती 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
UPSSSC UP लेखपाल भर्ती 2026 Apply Online Link: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने UP लेखपाल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक अब सक्रिय कर दिया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अब सीधे लिंक पर क्लिक कर Apply Online कर सकते हैं। समय रहते आवेदन पूरा करें और इस बड़ी सरकारी नौकरी के अवसर का लाभ उठाएं।
UPSSSC UP लेखपाल भर्ती 2026 Apply Online Link (Active Now)
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “UP लेखपाल भर्ती 2026” के लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें


MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026:...
यूपीएससी परीक्षाओं का कैलेंडर हुआ जारी, ...
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026...



