Latest Hindi Banking jobs   »   UPSC EPFO पात्रता 2025

UPSC EPFO Eligibility 2025: जानिए UPSC EPFO के लिए कौन कर सकता है आवेदन?, देखें शैक्षिक,आयु सीमा की डिटेल

UPSC EPFO Eligibility 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (Enforcement Officer/Accounts Officer and Assistant Provident Fund Commissioner) की भर्ती नोटिफिकेशन के साथ इन पदों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड की जानकारी भी साझा की है.

वह अभ्यर्थी जो UPSC EPFO भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं, उन्हें UPSC EPFO पात्रता 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे पता होना चाहिए, ताकि वे आसानी से सफलतापूर्वक आवेदन कर सकें.

इस पोस्ट में, हम UPSC EPFO भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को UPSC EPFO पात्रता मानदंड 2025 (UPSC EPFO Eligibility Criteria 2025) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं.

UPSC EPFO Recruitment 2025: Check Here

यूपीएससी ईपीएफओ पात्रता 2025 (UPSC EPFO Eligibility 2025)

UPSC EPFO में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को UPSC EPFO भर्ती के पात्रता मानदंड जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और राष्ट्रीयता के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए नीचे इस लेख में, हमने UPSC EPFO पात्रता मानदंड 2025 (UPSC EPFO Eligibility Criteria 2025) से संबंधित सभी विवरण प्रदान किए हैं-

UPSC EPFO 2025: शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थियों  को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए।
  • कंपनी कानून, श्रम कानून, या सार्वजनिक प्रशासन में डिप्लोमा वांछित योग्यता है।

UPSC EPFO 2025: आयु सीमा

अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा देख सकते हैं।

UPSC EPFO Eligibility 2025: Age Limit
Post Upper Age Limit
Enforcement Officer/Accounts Officer 30 Years
Assistant Provident Fund Commissioner 35 Years

UPSC EPFO 2025: राष्ट्रीयता

अभ्यर्थी होना चाहिए:

  • भारत का नागरिक, या
  • नेपाल का नागरिक, या
  • भूटान का नागरिक, या
  • एक तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत आया हो, या
  • भारतीय मूल का एक व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका या पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तांजानिका और ज़ांज़ीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से पलायन करके भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया है। और शर्ते यह है कि अभ्यर्थी एक ऐसा व्यक्ति होगा जो उपरोक्त श्रेणियों (b), (c), (d) और (e) से संबंधित हो और जिसके पक्ष में भारत सरकार द्वारा पात्रता का प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
Related Post
UPSC EPFO Previous Year Papers
UPSC EPFO Syllabus
UPSC EPFO Salary
UPSC EPFO Job Profile 2025

FAQs

UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?

UPSC EPFO भर्ती 2025 के तहत APFC के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जबकि EO/AO के लिए 35 वर्ष निर्धारित है.

UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए कितनी रिक्तियां जारी की गई है?

UPSC EPFO ​​भर्ती 2025 के लिए 230 रिक्तियां जारी की गई है.

UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए पूर्ण पात्रता मानदंड अभ्यर्थी ऊपर दिए गए पोस्ट में चेक कर सकते हैं.

Rakhi Test Prime Sale
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.