Latest Hindi Banking jobs   »   UP Police SI Final Result 2026

UP Police SI Final Result 2026 जारी, 4543 अभ्यर्थी हुए चयनित, यहां देखें मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ

UP Police SI Final Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP SI Final Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जारी कर दिया है। सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) एवं समकक्ष पदों के लिए अंतिम परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार कुल 4543 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने फाइनल कट-ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड लिंक भी सक्रिय कर दिया है।

UP Police SI Final Result 2026: मुख्य विवरण

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम UP Police SI Direct Recruitment 2025
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
विज्ञापन संख्या 03/2025
परिणाम जारी होने की तिथि 14 जुलाई 2026
परिणाम का माध्यम ऑनलाइन (PDF)
कुल चयनित अभ्यर्थी 4543
आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/

UP SI Final Result 2026 जारी

UPPRPB ने Sub Inspector (Civil Police), Platoon Commander PAC/Sub Inspector (AP), Platoon Commander/Sub Inspector SSF तथा Female Sub-Inspector Civil Police पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर तैयार की गई है।

UP Police SI Result PDF 2026

प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट PDF जारी की गई है।

Post Name Merit List PDF
Sub Inspector Civil Police Download Link
Platoon Commander PAC/Sub Inspector (AP) Download Link
Platoon Commander / Sub Inspector SSF Download Link
Female Sub-Inspector Civil Police for Female Battalion(PC) Download Link

UP SI Score Card 2026

जो अभ्यर्थी अंतिम चरण (PET) तक पहुंचे थे, वे अब अपना Score Card आधिकारिक वेबसाइट पर Registration Number और Date of Birth की सहायता से देख सकते हैं।

UP SI Final Result 2026 कैसे चेक करें?

UP Police SI Final Result डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम चयन
  • परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित पद की Merit List PDF चुनें।
  • PDF खुलने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  • भविष्य के लिए परिणाम PDF डाउनलोड कर लें।

UP Police SI Result 2026: चयनित उम्मीदवारों की संख्या

श्रेणी SI Civil Police Platoon Commander PAC/AP SI SSF Female SI कुल
UR 1705 56 25 47 1833
EWS 422 13 6 10 451
OBC 1143 36 16 27 1222
SC 890 28 12 21 951
ST 82 2 1 1 86
कुल 4242 135 60 106 4543

UP Police SI Final Cut Off 2026

श्रेणी SI Civil Police Platoon Commander PAC/AP SI SSF Female SI
UR 373.93936 373.02683 380.05196 366.46684
EWS 369.30522 369.23023 374.93551 361.51443
OBC 369.29336 369.38883 376.81465 362.06224
SC 356.32128 356.21353 364.17402 348.52696
ST 341.80217 343.73372 364.87839 319.00875

UP Police SI Final Result 2026 के बाद क्या होगा?

अंतिम चयन सूची में नाम आने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों से गुजरना होगा:

  1. मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
  2. मूल दस्तावेजों का सत्यापन
  3. चरित्र सत्यापन (Character Verification)
  4. नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे
  5. प्रशिक्षण (Training) के लिए रिपोर्ट करना होगा
  6. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद संबंधित यूनिट में नियुक्ति दी जाएगी।

UP Police SI Selection Process 2026

UP Police SI भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल थे:

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल परीक्षा
  • चरित्र सत्यापन

FAQs

UP Police SI Final Result 2026 कब जारी हुआ?

UP Police SI Final Result 14 जुलाई 2026 को जारी किया गया।

UP Police SI भर्ती में कुल कितने उम्मीदवार चयनित हुए हैं?

इस भर्ती में कुल 4543 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है।

UP SI Final Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर संबंधित मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Score Card 2026 कैसे देखें?

उम्मीदवार अपने Registration Number और Date of Birth की सहायता से स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

अंतिम परिणाम के बाद अगला चरण क्या होगा?

चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन, नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजरना होगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: