Union Cabinet Ministers Portfolio 2019
केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद, मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी गई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले अपने मंत्रिपरिषद के लिए विभागों की सूची राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेजी थी, जिसके बाद उसी सूची का अनावरण किया गया है।
मोदी ने लगातार दूसरी बार पीएम के रूप में शपथ ली। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा सहित मंत्रिपरिषद के 57 अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में शपथ ली, इसके बाद नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्री शामिल हुए।
यहाँ, मोदी सरकार 2.0. के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद और उनके विभागों की पूरी सूची दी गयी है :  
नरेंद्र मोदी  – कार्मिक, सार्वजनिक शिकायतें और पेंशन; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग, जिन्हें किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है.
केन्द्रीय मंत्री
- राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
 - अमित शाह – गृह मंत्रालय
 - निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय ; निगमित मामले
 - सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्रालय
 - नितिन गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग; सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
 - डीवी सदानंद गौड़ा – रासायन और उर्वरक
 - राम विलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
 - नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि और किसान कल्याण; ग्रामीण विकास; पंचायती राज
 - रविशंकर प्रसाद – कानून और न्याय; संचार; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
 - हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
 - थावरचंद गहलोत – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
 - रमेश पोखरियाल निशंक – मानव संसाधन विकास
 - अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामले
 - स्मृति ईरानी – महिला और बाल विकास; कपड़ा
 - डॉ. हर्षवर्धन – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण; विज्ञान और तकनीक; पृथ्वी विज्ञान
 - प्रकाश जावड़ेकर – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन; सूचना और प्रसारण
 - पीयूष गोयल – रेलवे; वाणिज्य और उद्योग
 - धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस; इस्पात
 - मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामले
 - प्रह्लाद जोशी – संसदीय कार्य; कोयला; खान
 - महेंद्र नाथ पांडे – कौशल विकास और उद्यमिता
 - अरविंद सावंत – भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम
 - गिरिराज सिंह – पशुपालन, डेयरी, और मत्स्य पालन
 - गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति
 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- संतोष कुमार गंगवार – श्रम एवं रोजगार
 - राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन; योजना
 - श्रीपद येसो नाइक – आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष); राज्य रक्षा मंत्रालय
 - डॉ. जितेंद्र सिंह – पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष (राज्य मंत्री)
 - किरन रिजिजू – युवा कल्याण, खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
 - प्रहलाद सिंह पटेल – संस्कृति; पर्यटन विभाग
 - राज कुमार सिंह – विद्युत; नवीन एवं अक्षय ऊर्जा; कौशल विकास और उद्यमिता (राज्य मंत्री)
 - हरदीप सिंह पुरी – आवास और शहरी मामले; नागर विमानन; वाणिज्य और उद्योग (राज्य मंत्री)
 - मनसुख एल मंडाविया – शिपिंग; रसायन और उर्वरक (राज्य मंत्री)
 
राज्य मंत्री
- फग्गनसिंह कुलस्ते- स्टील
 - अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
 - अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय कार्य; भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम
 - जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग
 - कृष्णपाल – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
 - दानवे रावसाहेब दादराव – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
 - जी किशन रेड्डी – गृह मंत्रालय
 - परषोत्तम रुपाला – कृषि और किसान कल्याण
 - रामदास अठावले – सामाजिक न्याय और अधिकारिता
 - साध्वी निरंजन ज्योति – ग्रामीण विकास
 - बाबुल सुप्रियो – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
 - संजीव कुमार बाल्यान – पशुपालन, डेयरी, और मत्स्य पालन
 - धोत्रे संजय शामराव – मानव संसाधन विकास; संचार; इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
 - अनुराग सिंह ठाकुर – वित्त; निगमित मामले
 - अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा – रेलवे
 - नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय
 - रतन लाल कटारिया – जल शक्ति; सामाजिक न्याय और अधिकारिता
 - वी मुरलीधरन – विदेश मंत्रालय; संसदीय कार्य
 - रेणुका सिंह सरुता – जनजातीय मामले
 - सोम प्रकाश – वाणिज्य और उद्योग
 - रामेश्वर तेली – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
 - प्रताप चंद्र सारंगी – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम; पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन
 - कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण
 - देबाश्री चौधरी – महिला एवं बाल विकास
 

																	




