Latest Hindi Banking jobs   »   Top Bank Exams in India: भारत...

Top Bank Exams in India: भारत में शीर्ष बैंकिंग परीक्षाएँ – PO, क्लर्क, ग्रेड B और ऑफिस असिस्टेंट

जैसा कि वर्ष 2023 अभी शुरू ही हुआ है, आपके पास भारत में शीर्ष बैंकिंग परीक्षाओं के बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए। जबकि बैंकिंग भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला करियर विकल्प बना हुआ है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या हाल के वर्षों में काफी बढ़ी है। एक अच्छे करियर की संभावनाएँ और विकास के ढेर सारे अवसर बैंकिंग परीक्षा में उम्मीदवारों को आकर्षित करते हैं। उम्मीद है कि वर्ष 2023 में बैंकिंग परीक्षा के लिए प्रतियोगिता पिछले कुछ वर्षों की तरह ही और बढ़ेगी। लेकिन इससे पहले कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें, आइए भारत में शीर्ष बैंक परीक्षाओं के बारे में जान लेते हैं।

Top Banking Exams In India

भारत में विभिन्न बैंक जैसे – रीजनल रूरल बैंक, पेमेंट बैंक, छोटे वित्तीय बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और निजी क्षेत्र के बैंक हैं। इन सबसे ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक बैंकरों का बैंक या बैंकिंग क्षेत्र का नियामक है। बढ़े हुए वित्तीय समावेशन, बढ़े हुए कार्यभार और बैंक शाखाओं के सुचारू संचालन के लिए इन सभी बैंकों को उपयुक्त उम्मीदवारों की आवश्यकता होती है। यहाँ ऊपर दिए गए बैंकों में कैडर चयन के लिए शीर्ष बैंकिंग परीक्षाओं की सूची दी गई है।

  1. SBI PO
  2. SBI SO
  3. SBI क्लर्क
  4. IBPS PO (CWE PO/MT)
  5. IBPS SO (CWE SO)
  6. IBPS क्लर्क (CWE क्लर्कियल)
  7. IBPS RRB (CWE RRB)
  8. RBI ऑफिसर ग्रेड B
  9. RBI ऑफिसर ग्रेड C
  10. RBI ऑफिस असिस्टेंट
  11. NABARD

Top 10 Banking Exams To Target In 2023

कैरियर की संभावनाओं, प्रतिष्ठा, प्रतिस्पर्धा और वर्क-लाइफ बैलेंस के आधार पर उम्मीदवारों की शीर्ष बैंकिंग परीक्षाओं पर अलग-अलग राय हो सकती है। इस पोस्ट में, भारत में शीर्ष 10 बैंकिंग परीक्षाओं की सूची दी गई है।

RBI Grade B Exam

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) RBI के विभिन्न विभागों में ग्रेड B अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा आयोजित करता है। यह बैंकिंग क्षेत्र की सबसे कठिन और साथ ही सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। क्योंकि इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा बहुत होती है इसलिए परीक्षा की प्रकृति इसे और अधिक कठिन बनाती है। यहाँ RBI ग्रेड B परीक्षा से संबंधित आवश्यक विवरण दिए गए हैं।

परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  1. प्रीलिम्स या फेज I
  2. मेन्स या फेज II
  3. इंटरव्यू राउंड

यहाँ उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में RBI ग्रेड B भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ देख सकते हैं।

RBI Grade B Exam 2023: Important Dates
RBI Grade B Recruitment 2023 To be Notified
RBI Grade B Apply Online Starts To be Notified
Last Date to Apply Online for RBI Grade B To be Notified
RBI Grade B Phase-I Exam Date To be Notified
RBI Grade B Phase-I Exam Date( DEPR & DSIM) To be Notified
RBI Grade B Phase-I Result To be Notified
RBI Grade B Phase-II Exam Date To be Notified
RBI Grade B Phase-2 Exam Date( DEPR & DSIM) To be Notified

RBI Grade B Recruitment PDF 

RBI Office Assistant

ऑफिस असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए RBI द्वारा एक और परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा का विवरण इस प्रकार है:

परीक्षा के दो चरण – प्रीलिम्स और मेन्स होते हैं। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

RBI Office Assistant Exam 2023: Important Dates
RBI Office Assistant Recruitment 2023 To be Notified
RBI Office Assistant Apply Online Starts To be Notified
Last Date to Apply Online for RBI Office Assistant To be Notified

RBI Office Assistant Recruitment PDF 

SBI PO Exam

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा भारत में सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी बैंक परीक्षाओं में से एक है। SBI में हर साल लाखों उम्मीदवार कुछ हजार पदों के लिए आवेदन करते हैं। SBI में वर्क-लाइफ बैलेंस और कैरियर विकास के लिहाज़ से इस बैंकिंग परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। यहाँ SBI परीक्षा की पूरी जानकारी दी गई है।

परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  1. प्रीलिम्स या फेज I
  2. मेंस या फेज I
  3. इंटरव्यू राउंड
SBI PO Exam 2023: Important Dates
Events Dates
SBI PO Notification 2023 To Be Notified
SBI PO 2023 Starting Date To Apply To Be Notified
Last Date To Apply To Be Notified
SBI PO 2023 Prelims Admit Card To Be Notified
SBI PO 2023 Prelims Exam To Be Notified
SBI PO Mains Exam To Be Notified
SBI PO Interview To Be Notified
Declaration Of Final Result To Be Notified

SBI PO Recruitment PDF 

IBPS PO Exam

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा हर साल विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में PO के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। भर्ती प्रक्रिया कराने वाले बैंकों में यह सबसे बड़ी बैंकिंग परीक्षा है। IBPS कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा तिथियों की घोषणा IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।

परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  1. प्रीलिम्स या फेज I
  2. मेंस या फेज I
  3. इंटरव्यू राउंड
IBPS PO 2023 Exam: Important Dates
Events Dates
IBPS PO Notification 2023 Release Date August 2023 (Tentative)
IBPS PO Prelims Exam Date 23rd, 30th September & 1st October 2023
IBPS PO Mains Exam Date 5 th November 2023

IBPS PO Notification PDF

NABARD Garde A

NABARD में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) परीक्षा आयोजित की जाती है। यहाँ NABARD ग्रेड A परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई है।

इस टेब्यूलर चार्ट में उम्मीदवार नाबार्ड भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ देख सकते हैं।

Events Dates
NABARD Recruitment 2023 Notification To Be Notified
Commencement of Online Registration To Be Notified
Last Date To Apply Online To Be Notified
NABARD Grade A Prelims To Be Notified
NABARD Grade A Mains Exam To Be Notified
NABARD Grade A  Interview Date To Be Notified

NABARD Grade A Recruitment

NABARD Development Assistant

यह नाबार्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली एक और शीर्ष परीक्षा है। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो चरण, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होते हैं। यहाँ परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गई हैं।

NABARD Development Assistant Exam 2023: Important Dates
NABARD Development Assistant Recruitment 2023 Notification To Be Notified
NABARD Development Assistant Apply Online Start Date To Be Notified
NABARD Development Assistant Last Date to Apply Online To Be Notified

NABARD Development Assistant Recruitment

IBPS RRB Exam

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) रीजनल रूरल बैंक (RRB) परीक्षा हर साल RRB में ऑफिसर स्केल I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) शामिल होती हैं जिसके बाद एक साक्षात्कार होता है। IBPS RRB परीक्षा से संबंधित तिथियाँ यहाँ दी गई हैं:

Sr. No. Activity IBPS RRB Exam IBPS RRB Exam Dates
1 Online Examination – Preliminary Officer Scale I and Office Assistants  5th, 6th, 12th, 13, & 19th August 2023
2 Single Examination  Officers Scale II & III 10th September 2023
3 Online Examination – Main Officer Scale I 10th September 2023
  Office Assistants 16th September 2023

SBI Clerk Exam

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की विभिन्न शाखाओं में क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल भारतीय स्टेट बैंक (SBI) क्लर्क परीक्षा आयोजित की जाती है। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) शामिल होती है। परीक्षा की तिथियाँ अभी तक जारी नहीं की गई हैं।

  SBI Clerk Exam 2023
Event Name Dates
SBI Clerk Notification To Be Notified
SBI Clerk Online Registration Start Date To Be Notified
SBI Clerk Prelims Exam To Be Notified
SBI Clerk Prelims Results Declaration To Be Notified
SBI Clerk Mains Exam To Be Notified
SBI Clerk Mains Results Declaration To Be Notified

IBPS Clerk Exam

विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) क्लर्क परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) शामिल होती है। यहाँ IBPS क्लर्क परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गई हैं।

Sr. No. Activity IBPS Clerk Exam Dates
1 Online Examination – Preliminary 26th & 27th August 2023 & 2nd September 2023
2 Online Examination – Main 7th October 2023

SBI SO Exam

SBI SO परीक्षा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बैंक में विभिन्न विशिष्ट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से पदों में IT ऑफिसर, लाॅ ऑफिसर, HR ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर आदि शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) शामिल होती है, जिसके बाद एक समूह चर्चा और साक्षात्कार होता है।

adda247

बैंक परीक्षा भारत में बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करने का एक शानदार तरीका है। हम आशा करते हैं कि अब आपको बैंकिग परीक्षा के विषय में कुछ स्पष्टता प्राप्त हो गई होगी।

RBI Grade B Cut Off 2023, Previous Year Cut Off_80.1

FAQs

भारत में शीर्ष बैंकिंग परीक्षाएँ कौन-सी हैं?

ऊपर दिए गए लेख में भारत में शीर्ष बैंकिंग परीक्षाओं की पूरी सूची दी गई है।

भारत की सबसे कठिन शीर्ष बैंकिंग परीक्षा कौन-सी है?

कई लोग RBI ग्रेड B को भारत की सबसे कठिन शीर्ष बैंकिंग परीक्षा मानते हैं।

क्या IBPS PO परीक्षा की तिथियाँ जारी कर दी गई हैं?

हाँ, IBPS PO परीक्षा की तिथियाँ जारी कर दी गई हैं।

भारत में शीर्ष बैंकिंग परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवश्यक पात्रता क्या है?

अधिकांश शीर्ष बैंकिंग परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवश्यक पात्रता के रूप में उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *