SSC जून 2025 की 8 बड़ी भर्तियाँ: CGL, CHSL, JE, MTS समेत इन एग्जाम्स की नोटिफिकेशन डेट्स और एग्जाम शेड्यूल जानें
SSC June Recruitment 2025: अगर आप केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो जून 2025 आपके लिए गोल्डन चांस लेकर आया है। Staff Selection Commission (SSC) ने अपने रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर 2025-26 में जून के महीने में 8 बड़ी परीक्षाओं की घोषणा की है। इसमें SSC CGL, CHSL, JE, MTS, और दिल्ली पुलिस SI जैसी प्रमुख भर्तियाँ शामिल हैं।
नीचे देखिए जून 2025 में जारी होने वाली सभी 8 बड़ी SSC भर्तियों की पूरी डिटेल:
SSC जून 2025 भर्ती परीक्षा शेड्यूल:
नीचे दी टेबल में हमने जून 2025 में जारी होने वाली सभी बड़ी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियाँ दी है, जिसमे परीक्षा का नाम, नोटिफिकेशन, आवेदन, परीक्षा तिथि भी दी गई है.
# | परीक्षा का नाम | नोटिफिकेशन तिथि | अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि | योग्यता | मोड |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | Selection Post Phase-XIII | 2 जून 2025 | 23 जून 2025 | 24 जुलाई – 4 अगस्त | 10वीं/12वीं/स्नातक | CBE |
2 | SSC Stenographer (C & D) | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 6 – 11 अगस्त 2025 | 12वीं पास | CBE |
3 | SSC JHT | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 12 अगस्त 2025 | स्नातक (हिंदी/अंग्रेज़ी) | CBE |
4 | SSC CGL | 9 जून 2025 | 4 जुलाई 2025 | 13 – 30 अगस्त 2025 | स्नातक | CBE |
5 | Delhi Police SI & CAPF | 16 जून 2025 | 7 जुलाई 2025 | 1 – 6 सितम्बर 2025 | स्नातक | CBE |
6 | SSC CHSL | 23 जून 2025 | 18 जुलाई 2025 | 8 – 18 सितम्बर 2025 | 12वीं पास | CBE |
7 | SSC MTS & Havaldar | 26 जून 2025 | 24 जुलाई 2025 | 20 सितम्बर – 24 अक्टूबर | 10वीं पास | CBE |
8 | SSC JE (Junior Engineer) | 30 जून 2025 | 21 जुलाई 2025 | 27 – 31 अक्टूबर 2025 | डिप्लोमा/इंजीनियरिंग | CBE |
SSC नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक (जैसे ही उपलब्ध होंगे):
SSC नोटिफिकेशन जारी होते ही यहाँ लिंक अपडेट किए जाएंगे:
SSC Official Website
SSC Exam Calendar 2025-26 (PDF)
क्या करें अभ्यर्थी?
-
Eligibility Match करें – पहले यह सुनिश्चित करें कि आप किन परीक्षाओं के लिए योग्य हैं।
-
Syllabus एक जैसा है तो फायदा उठाएं – CGL, CHSL, MTS में लगभग समान विषय आते हैं।
-
टाइमलाइन का फायदा उठाएं – CGL, CHSL और MTS के बीच पर्याप्त गैप है, तैयारी बेहतर की जा सकती है।
-
लंबी अवधि की सोचें – CGL, JE और SI जैसी परीक्षाएं करियर के लिहाज़ से बेस्ट हैं।
-
डॉक्युमेंट्स तैयार रखें – फोटो, सिग्नेचर, पहचान पत्र आदि पहले से स्कैन कर तैयार रखें।
अभी से तैयारी शुरू करें!
जून 2025 में SSC की 8 बड़ी भर्तियाँ सामने आ रही हैं, जिनमें लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। ऐसे में आपकी तैयारी, समय प्रबंधन और रणनीति ही सफलता की कुंजी बनेगी। अभी से अपनी पसंदीदा परीक्षा का टारगेट तय करें और एक्शन में आ जाएं।