SSC CHSL 2025 Exam Date
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) हर साल देशभर में Combined Higher Secondary Level (CHSL) Exam आयोजित करता है। इस परीक्षा के जरिए Lower Divisional Clerk (LDC), Junior Secretariat Assistant (JSA) और Data Entry Operator (DEO) जैसे पदों पर भर्ती की जाती है।
इस साल SSC ने 3131 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। लेकिन, SSC Calendar 2025 के अनुसार CHSL Tier 1 परीक्षा जो 8 से 18 सितंबर 2025 तक होनी थी, उसे अब स्थगित कर दिया गया है। इसकी नई तारीखें अक्टूबर 2025 में जारी होंगी। यहां आप SSC CHSL Exam Date 2025, नई तिथियां, परीक्षा पैटर्न और एडमिट कार्ड अपडेट सहित पूरी जानकारी देख सकते है.
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि 2025 – महत्वपूर्ण जानकारी
घटक | विवरण |
---|---|
परीक्षा का नाम | SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level) |
आयोजन संस्था | Staff Selection Commission (SSC) |
रिक्तियां | 3131 |
पद | LDC, JSA, DEO |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
पात्रता | भारतीय नागरिक + 12वीं पास |
चयन प्रक्रिया | Tier 1 और Tier 2 |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि 2025 (SSC CHSL Exam Date 2025)
SSC कैलेंडर 2025 के अनुसार, SSC CHSL Tier 1 परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित की जानी थी। लेकिन अब यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है क्योंकि SSC CGL परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।
ऐसे में SSC CHSL 2025 की Tier 1 परीक्षा अब SSC CGL परीक्षा के बाद अक्टूबर 2025 में संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथियां जल्द ही स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
SSC CHSL 2025 परीक्षा पैटर्न
SSC CHSL परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है:
Tier 1 (CBT Online Test)
- प्रश्न प्रकार: Objective Multiple Choice
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 200
- समय: 60 मिनट
सेक्शन | विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|---|
1 | General Intelligence | 25 | 50 |
2 | General Awareness | 25 | 50 |
3 | Quantitative Aptitude | 25 | 50 |
4 | English Language | 25 | 50 |
कुल | 100 | 200 |
Tier 2 (Objective + Skill/Typing Test)
- तीन सेक्शन, दो मॉड्यूल के साथ
- Skill Test और Typing Test भी शामिल
SSC CHSL 2025 Admit Card
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें SSC की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। सबसे पहले Tier 1 Admit Card जारी होगा और सफल उम्मीदवारों के लिए आगे Tier 2 Admit Card उपलब्ध होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ssc.gov.in और हमारी वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।