SBI Clerk Admit Card 2025 Out: SBI Clerk Prelims 2025 भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन की परीक्षा का आयोजन कल यानी 27 सितंबर 2025 को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। बिना इसे दिखाए एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना और प्रिंट रखना बेहद जरूरी है। उम्मीदवार आर्टिकल में नीचे दिए जा रहे लिंक से अपना एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI Clerk/Junior Associate भर्ती 2025 के लिए SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) 14 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। कुल 6,589 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 तक का आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा।
SBI Clerk Admit Card 2025 Download Link for Prelims Exam
SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) डाउनलोड लिंक 14 सितंबर 2025 को प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एक्टिव हो गया है. पंजीकृत उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा क लिए अपना कॉल लेटर आधिकारिक SBI वेबसाइट पर जा सकते हैं। SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को केवल अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
SBI क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड (SBI Clerk Prelims Admit Card 2025) में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आपकी सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
SBI Clerk Admit Card 2025: Click Here to Download
Are you appearing in the SBI JA Prelims Exam 2025?
SBI Clerk Previous Year Question Paper: SBI क्लर्क पिछले वर्ष के पेपर- डाउनलोड करें PDF हिंदी में
SBI Clerk Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- Current Openings → Recruitment of Junior Associates पर क्लिक करें।
- Download Call Letter लिंक चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड – SBI Clerk Prelims 2025 Exam Dates & Shift Timings
शिफ्ट | रिपोर्टिंग टाइम | एग्जाम टाइम |
---|---|---|
1st Shift | सुबह 8:00 बजे | 9:00 AM – 10:00 AM |
2nd Shift | सुबह 10:30 बजे | 11:30 AM – 12:30 PM |
3rd Shift | दोपहर 1:00 बजे | 2:00 PM – 3:00 PM |
4th Shift | शाम 3:30 बजे | 4:30 PM – 5:30 PM |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- Prelims Exam – 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा।
- Mains Exam – 200 अंकों की मुख्य परीक्षा (190 प्रश्न, 2 घंटे 40 मिनट)।
- LPT (Language Proficiency Test) – स्थानीय भाषा में दक्षता की जांच।
- Document Verification – अंतिम चरण में सभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन।
नोट: कुल रिक्तियों में से 5,180 नियमित पद और 1,409 बैकलॉग पद शामिल हैं।