SBI Clerk Local Language Test 2025: पूरी जानकारी हिंदी में
अगर आपने हाल ही में आयोजित SBI Clerk Mains Exam 2025 में हिस्सा लिया है या भविष्य में SBI क्लर्क भर्ती को टारगेट करने वाले है, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि Local Language Test क्या होता है और इसमें क्या जरूरी शर्तें होती हैं। यह टेस्ट यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार उस राज्य की स्थानीय भाषा में दक्ष हो, जहाँ से उसने आवेदन किया है।
SBI Clerk Local Language Test 2025 क्या है?
SBI Clerk Local Language Test उम्मीदवार की उस स्थानीय भाषा में दक्षता की जांच करता है जो राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में बोली जाती है। यह टेस्ट सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों से लिया जाएगा जिन्होंने SBI Clerk Mains 2025 परीक्षा पास कर ली है।
टेस्ट का उद्देश्य:
- ग्राहकों से बेहतर संवाद।
- स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाओं को प्रभावशाली बनाना।
- क्षेत्रीय भाषा की समझ रखने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति।
SBI Clerk 2025 Local Language Test: जरूरी बातें
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| अनिवार्यता | राज्य/UT की स्थानीय भाषा में पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना जरूरी |
| छूट | 10वीं/12वीं में वही भाषा पढ़ी हो तो टेस्ट से छूट (मार्कशीट प्रमाण) |
| टेस्ट का समय | SBI Clerk Mains 2025 के बाद |
| ट्रांसफर | इंटर-सर्कल ट्रांसफर की अनुमति नहीं |
MISSION SBI 2026 BATCH | Online Live Classes by Adda 247Rs 2,199.78Enroll Now
Bank + SSC CGL Mahapack | All Banking and SSC CGL ExamRs 4,839.12Enroll Now
Bank Foundation Batch 2026-27 For IBPS CLERK,RRB CLERK PO, RRB PO, SBI Clerk, and Insurance with Books | Bengali | Live+ Recorded Classes by Adda 247Rs 3,798.40Enroll Now
राज्यवार स्थानीय भाषा सूची – SBI Clerk 2025
| सर्कल | राज्य/UT | आवश्यक भाषा |
|---|---|---|
| अहमदाबाद | गुजरात | गुजराती |
| अमरावती | आंध्र प्रदेश | तेलुगु / उर्दू |
| बेंगलुरु | कर्नाटक | कन्नड़ |
| भोपाल | मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ | हिंदी |
| भुवनेश्वर | ओडिशा | ओड़िया |
| चंडीगढ़ | हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, J&K, लद्दाख | हिंदी / पंजाबी / उर्दू / लद्दाखी |
| चेन्नई | तमिलनाडु, पुडुचेरी | तमिल |
| हैदराबाद | तेलंगाना | तेलुगु / उर्दू |
| जयपुर | राजस्थान | हिंदी |
| कोलकाता | पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान | बंगाली / नेपाली / अंग्रेज़ी |
| लखनऊ | उत्तर प्रदेश | हिंदी / उर्दू |
| मुंबई | महाराष्ट्र, गोवा | मराठी / कोंकणी |
| नई दिल्ली | दिल्ली, उत्तराखंड | हिंदी |
| उत्तर-पूर्व | असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल, मेघालय | असमी / मिज़ो / मणिपुरी / अंग्रेज़ी / गारो / खासी |
| पटना | बिहार, झारखंड | हिंदी / उर्दू / संथाली |
| तिरुवनंतपुरम | केरल, लक्षद्वीप | मलयालम |
SBI Clerk Local Language Test की तैयारी कैसे करें?
- भाषा दक्षता का मूल्यांकन करें: क्या आप पढ़, लिख, बोल और समझ सकते हैं?
- रोज़ अभ्यास करें: स्थानीय भाषा के समाचार पत्र, कहानियां और बातचीत में शामिल हों।
- ऑनलाइन संसाधन अपनाएं: YouTube चैनल्स, ऐप्स, ग्रामर किताबें आदि से मदद लें।
- स्थानीय बोलचाल से परिचित हों: मित्रों या जानकारों से संवाद करें।
Local Language Test में फेल होने पर क्या होगा?
यदि कोई उम्मीदवार Local Language Test में पास नहीं होता है, तो उसे SBI Clerk पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा। यह टेस्ट चयन प्रक्रिया का अंतिम लेकिन अनिवार्य चरण है।
- SBI Clerk Mains Result 2025
- SBI Clerk 2025 Syllabus व Exam Pattern
- SBI Clerk Previous Year Paper PDF डाउनलोड करें
SBI Clerk Local Language Test 2025 आपकी नौकरी की राह में एक अहम पड़ाव है। यदि आपके पास भाषा का प्रमाण नहीं है, तो समय रहते इसकी तैयारी शुरू करें और स्थानीय भाषा में दक्षता पाएं।





SBI क्लर्क की सैल...
SBI Clerk Cut Off 2026-जानें S...
SBI Clerk 2026 भर्ती: नो...


