Latest Hindi Banking jobs   »   Republic Day

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस 2024, पढ़ें थीम, इतिहास, और महत्व के बारे में

Republic Day 2024

इस वर्ष भारत अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, देश-भर हर साल यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने की तारीख को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है. यह भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है. गणतंत्र दिवस के महत्व, इतिहास और थीम के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें.

 

गणतंत्र दिवस 2024: थीम

गणतंत्र दिवस 2024 परेड की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ है, जो लोकतंत्र के पोषक के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देती है और शुक्रवार, 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुरू होने वाली है. इसके लगभग 90 मिनट तक चलने की उम्मीद है.

 

गणतंत्र दिवस: इतिहास

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है. जैसा कि हम सभी जानते है भारत को 1947 में ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी, लेकिन उस समय भारत का संविधान लागू नहीं हुआ और देश बन गया था और इसके बाद संप्रभु राज्य, इसे एक गणतंत्र जरुरत को देखते हुए 26 नवंबर 1949 भारत का संविधान तैयार कर लिया गया और जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया.

गणतंत्र दिवस: महत्व

भारतीय संविधान दुनिया में सबसे लंबे और सबसे विस्तृत में से एक है, इसे डॉ. बीआर अंबेडकर जि ने तैयार किया था, इसलिए उन्हें भारतीय सविंधान का जनक भी कहा जाता है. इस दिन देश के कई हिस्सों में ध्वजारोहण और परेड होती है, लेकिन इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण परेड नई दिल्ली में आयोजित की जाती है, जिसमें झांकी के माध्यम से सभी राज्य अपनी संस्कृति और विरासत को दिखाते हैं. भारत के गणतंत्र दिवस को पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है.

गणतंत्र दिवस 2024: समारोह

इस खास दिन पर हर साल इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड होती है. यह परेड भारतीय राष्ट्रपति द्वारा आयोजित की जाती है और रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाती है। इस परेड में भारतीय नौसेना, थल सेना और वायु की विभिन्न रेजीमेंट भाग लेती हैं और हमारे देश के विभिन्न राज्यों द्वारा झाँकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं.

A Very Happy Republic Day to all!!

adda247

IBPS SO Syllabus 2022,New Exam Pattern & Syllabus PDF_90.1

FAQs

26 जनवरी 2024 को हम कौन-सा गणतंत्र दिवस मन रहे है?

26 जनवरी 2024 को हम कौन-सा गणतंत्र दिवस मन रहे है. यह भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है. गणतंत्र दिवस के महत्व, इतिहास और थीम के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें.

गणतंत्र दिवस 2024 की थीम क्या है?

गणतंत्र दिवस 2024 परेड की थीम ' विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' है, जो लोकतंत्र के पोषक के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देती है