REET Mains Syllabus 2026 and New Exam Pattern: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा REET मेन्स परीक्षा 2026 के लिए नया सिलेबस और संशोधित परीक्षा पैटर्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाने वाली राजस्थान की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET Mains Exam 2026) मे शामिल होंगे, उनके लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की स्पष्ट और गहन समझ होना अब पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है।
सही रणनीति के साथ तैयारी शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को विषयवार सिलेबस, प्रश्नों के वेटेज और नए परीक्षा ढांचे को ध्यान में रखना चाहिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए REET Mains 2026 सिलेबस और न्यू एग्जाम पैटर्न से जुड़ी पूरी और विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी और लक्ष्य-आधारित बना सकें।
REET Mains Admit Card 2026 (Out)- Download Now
REET Mains Exam Date 2026: देखें रीट मेंस (Level 1 & Level 2) परीक्षा शेड्यूल
REET Mains परीक्षा पैटर्न 2026
REET मुख्य परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) में हल करना होगा। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
यहाँ पर REET मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा पैटर्न की जानकारी हिंदी में तालिका के रूप में दी गई है:
| REET Mains Exam Pattern 2026 PDF |
|
|---|---|
| परीक्षा का विवरण | जानकारी |
| कुल अंक | 300 अंक |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 150 प्रश्न |
| अंक निर्धारण प्रणाली | प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक |
| नकारात्मक अंकन | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएँगे |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
| प्रश्न पत्र | पेपर-I और पेपर-II |
REET Mains Level-I सिलेबस और मार्क्स वितरण 2026 (नया)
REET मुख्य परीक्षा लेवल-1 का पैटर्न कुल 300 अंकों का होता है, जिसमें राजस्थान के प्राथमिक स्तर के शिक्षण के लिए आवश्यक विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। प्रमुख विषयों में राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं भाषा (80 अंक) और राजस्थान का सामान्य ज्ञान (80 अंक) शामिल हैं, जो राज्य की विरासत और समसामयिक घटनाओं पर आधारित हैं।
शैक्षणिक मनोविज्ञान के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि शिक्षण पद्धति (Teaching Methodology) के लिए 40 अंक रखे गए हैं, जो अभ्यर्थी की शैक्षणिक दक्षता का मूल्यांकन करते हैं।
भाषाई योग्यता का परीक्षण हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा के माध्यम से किया जाएगा, प्रत्येक के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और शैक्षिक प्रौद्योगिकी एवं ICT जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है, जिनमें प्रत्येक के लिए 10-10 अंक निर्धारित हैं। यह संरचना अभ्यर्थियों का समग्र मूल्यांकन सुनिश्चित करती है।
| REET Mains Exam Pattern for Level-I | |
|---|---|
| विषय | अंक |
| राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और भाषा | 80 |
| राजस्थान सामान्य ज्ञान | 80 |
| शैक्षिक मनोविज्ञान | 20 |
| शिक्षण विधियाँ | 40 |
| हिंदी भाषा | 20 |
| अंग्रेजी भाषा | 20 |
| गणित | 10 |
| सामान्य विज्ञान | 10 |
| सामाजिक अध्ययन | 10 |
| शैक्षिक तकनीक एवं आईसीटी | 10 |
| कुल | 300 |
REET मुख्य परीक्षा (Level-II) पैटर्न
यहाँ पर REET मुख्य परीक्षा (Level-II) पैटर्न की जानकारी हिंदी में तालिका के रूप में दी गई है:
| REET Mains Exam Pattern for Level-II | |
| विषय | अंक |
|---|---|
| राजस्थान का भूगोल, इतिहास एवं संस्कृति | 80 |
| राजस्थान का सामान्य ज्ञान | 50 |
| शैक्षणिक मनोविज्ञान एवं नीतियाँ | 50 |
|
120 |
| Total | 300 |
इन्हें भी पढ़ें:- REET पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर, डाउनलोड करें समाधान PDF के साथ
REET Mains Syllabus 2026 PDF डाउनलोड लिंक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर Level-I और Level-II दोनों के लिए REET मुख्य परीक्षा सिलेबस PDF जारी किया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
| REET Mains Syllabus [Primary Teacher] | REET Main Syllabus [Primary Teacher] PDF |
| REET Mains Syllabus[Upper Primary Teacher] | REET Main Syllabus [Upper Primary Teacher] PDF |



REET Mains Question Paper 2026 जारी, Lev...
REET Previous Year Question Paper: REET ...
REET Mains 2026: RSSB ने जारी की रिजेक्ट...



