Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk मेंस 2022 Reasoning...

IBPS RRB PO/Clerk मेंस 2022 Reasoning क्विज : 19th September – Seating arrangements and Blood relation

IBPS RRB PO/Clerk मेंस 2022 Reasoning क्विज : 19th September – Seating arrangements and Blood relation | Latest Hindi Banking jobs_4.1


Topic – Seating arrangements and Blood relation

Directions (1-5): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

निश्चित संख्या में व्यक्ति एक पंक्ति में बैठे हैं। उन सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। उनमें से कुछ को अलग-अलग रंग पसंद हैं। D, M के दायें से पांचवें स्थान पर बैठा है। वह जिसे लाल रंग पसंद है, वह D का निकटतम पड़ोसी है। A और K, जिसे नीला रंग पसंद है, के मध्य सात व्यक्ति बैठे हैं। K और लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। A और M निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। M और A के मध्य बैठे व्यक्तियों की संख्या, A और F, जिसे हरा रंग पसंद है, के मध्य बैठे व्यक्तियों की संख्या के समान है। लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। D और K के मध्य बैठे व्यक्तियों की संख्या, F के बायें बैठे व्यक्तियों की संख्या से दो कम है। पंक्ति में कम से कम 25 व्यक्ति बैठे हैं।

Q1. A के बायें कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) 10

(b) 11

(c) 12

(d) 13

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q2. यदि B, A के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, तो B के सन्दर्भ में M का स्थान क्या है?

(a) दायें से चौथा

(b) बायें से 5 वां

(c) दायें से तीसरा

(d) बायें से छठा

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q3. पंक्ति में कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) 27

(b) 26

(c) 29

(d) 28

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

(a) D  बायें छोर से चौथे स्थान पर बैठा है

(b) M, K का निकटतम पड़ोसी नहीं है

(c) A को लाल रंग पसंद है

(d) F बायें छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है

(e) दिए गए कथनों में से कोई भी सत्य नहीं है

Q5. F और M के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) 12

(b) 14

(c) 13

(d) 11

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Directions (6-10): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F, और G एक वृताकार मेज के चारो ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। मेज पर एक खाली सीट है। उनमें से प्रत्येक को सेब, अमरूद, आम, केला, कीवी, लीची और अंगूर में से अलग-अलग फल पसंद हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों।

कीवी पसंद करने वाले व्यक्ति और E, जो खाली सीट के आसन्न नहीं बैठा है, के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं। केला पसंद करने वाले व्यक्ति की सीट B के दायें से तीसरे स्थान पर है। B न तो E और न ही कीवी पसंद करने वाले का निकटतम पड़ोसी है। E को न तो केला और न ही सेब पसंद है। D खाली सीट के आसन्न बैठा है। A, G, जिसे केला पसंद नहीं है, के दायें से दूसरी सीट पर बैठा है। वह व्यक्ति जिसे सेब पसंद है वह अंगूर पसंद करने वाले व्यक्ति के दायें दूसरी सीट पर बैठा है। B को अमरूद पसंद नहीं है। D को आम पसंद है और वह F के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।

नोट: यदि दो व्यक्तियों के मध्य ‘n’ व्यक्ति बैठे हैं, तो उनके मध्य ‘n’ या ‘n+1’ सीटें हो सकती हैं।

Q6. निम्नलिखित में से किसे केला पसंद है?

(a) C

(b) F

(c) B

(d) A

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q7. C के बायें से गिनने पर C और D के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) कोई नहीं

(b) एक

(c) तीन

(d) दो

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q8. A के विपरीत कौन बैठा है?

(a) वह व्यक्ति जिसे लीची पसंद है

(b) वह व्यक्ति जिसे अमरूद पसंद है

(c) वह व्यक्ति जिसे सेब पसंद है

(d) वह व्यक्ति जिसे कीवी पसंद है

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q9. G को निम्नलिखित में से कौन सा फल पसंद है?

(a) अंगूर

(b) अमरूद

(c) सेब

(d) कीवी

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q10. F के दायें से गिनने पर F और अमरूद पसंद करने वाले व्यक्ति के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं?

(a) कोई नहीं

(b) एक

(c) तीन

(d) दो

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Directions (11-13): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

A % B का अर्थ है A, B की पत्नी है,

A@B का अर्थ है A, B का पुत्र है,

A$ B का अर्थ है A, B का भाई है,

A & B का अर्थ है A, B की पुत्री है,

A*B का अर्थ है A, B की बहन है,

A#B का अर्थ है A, B का पति है।

Q11. यदि Q की पत्नी U की ग्रैंडमदर है, तो निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है?

(a) U@R&P*Q$S#H

(b) P@M&Z%Q@S#U

(c) T&P&R#Q*S#U

(d) U@R&P%Q@S#T

(e) इनमें से कोई नहीं

Q12. यदि B#A&R%Q@S, तो R, B से किस प्रकार संबंधित है?

(a) सिस्टर-इन-लॉ

(b) सास

(c) पिता

(d) माता

(e) इनमें से कोई नहीं

Q13. यदि Q#S&P%T@B%A, तो B, S से किस प्रकार सम्बंधित है?

(a) बहन

(b) ग्रैंडमदर

(c) पिता

(d) भाई

(e) इनमें से कोई नहीं

Directions (14-15): नीचे दी गई जानकारी के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

आठ व्यक्ति (A, B, C, D, E, F, G & H) एक परिवार से संबंधित हैं। परिवार में कोई एकल माता-पिता नहीं है। B, H के पिता से विवाहित है। H का पिता, E का इकलौता पुत्र है। E, A का इकलौता भाई है। A का एक पुत्र है। F, C की माता है। F, E से विवाहित नहीं है। G और H महिला सदस्य हैं।

Q14.  G, H से किस प्रकार संबंधित है?

(a) ग्रैंडफादर

(b) ग्रैंडमदर

(c) सास

(d) ससुर

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Q15. C, E से किस प्रकार संबंधित है?

(a) नेफ्यू

(b) नीस

(c) भाई

(d) बहन

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

SOLUTIONS:

IBPS RRB PO/Clerk मेंस 2022 Reasoning क्विज : 19th September – Seating arrangements and Blood relation | Latest Hindi Banking jobs_5.1

IBPS RRB PO/Clerk मेंस 2022 Reasoning क्विज : 19th September – Seating arrangements and Blood relation | Latest Hindi Banking jobs_6.1

IBPS RRB PO/Clerk मेंस 2022 Reasoning क्विज : 19th September – Seating arrangements and Blood relation | Latest Hindi Banking jobs_7.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
QR Code
Scan Me