रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में देश-भर के अपने कार्यालयों मे Office Attendant पदों को भरने के लिए आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 (RBI Office Attendant Recruitment 2026) नोटिफिकेशन आधिकारिक रूप से जारी किया है। रिज़र्व बैंक में इस भर्ती के माध्यम से Office Attendant के कुल 572 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान मे सरकारी नौकरी पाना कहते है, इसीलिए नोटिफिकेशन जारी होते ही “RBI Office Attendant 2026” भर्ती बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों में तेजी से सर्च किया जा रहा है, क्योंकि यह भर्ती कम योग्यता, अच्छी सैलरी और प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी का सुनहरा अवसर लेकर आई है।
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
RBI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं जिसे नीचे टेबल मे दिया गया है-
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 15 जनवरी 2026 |
| आवेदन शुरू | 15 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 4 फरवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड | फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन परीक्षा | 28 फरवरी & 1 मार्च 2026 |
RBI ऑफिस अटेंडेंट Vacancy 2026 (Office-wise)
इस भर्ती में अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल सहित देशभर के RBI कार्यालय शामिल हैं। कुल 572 पद विभिन्न श्रेणियों (SC, ST, OBC, EWS, UR, PwBD, Ex-Servicemen) में विभाजित किए गए हैं।
RBI Vacancy 2026-
| कार्यालय का नाम | SC | ST | OBC$ | EWS@ | सामान्य / UR | कुल | PwBD-A | PwBD-B | PwBD-C | PwBD-D | EX-I | EX-II |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| अहमदाबाद | 0 | 8(2) | 1 | 2 | 18 | 29 | 1 | 1(1) | 0 | 0 | 1 | 5 |
| बेंगलुरु | 3 | 0 | 5 | 1 | 7 | 16 | 1 | 0 | 1(1) | 0 | 0 | 3 |
| भोपाल | 0 | 3(3) | 0 | 0 | 1 | 4 | 0 | 1(1) | 0 | 1 | 0 | 0 |
| भुवनेश्वर | 6 | 8(3) | 4 | 3 | 15 | 36 | 0 | 0 | 2(1) | 0 | 1 | 6 |
| चंडीगढ़ | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 | 02 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| चेन्नई | 0 | 0 | 8(8) | 0 | 1 | 09 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| गुवाहाटी | 2 | 15 | 9 | 5 | 21 | 52 | 0 | 0 | 1 | 2(1) | 2 | 10 |
| हैदराबाद | 3(1) | 3(2) | 0 | 3 | 27 | 36 | 1 | 1(1) | 0 | 1(1) | 1 | 6 |
| जयपुर | 8 | 5 | 5 | 4 | 20 | 42 | 2(1) | 0 | 0 | 1 | 1 | 8 |
| कानपुर एवं लखनऊ | 33 | 0 | 19 | 12 | 61 | 125 | 2 | 1 | 1 | 2(1) | 5 | 25 |
| कोलकाता | 23 | 1 | 21 | 9 | 36 | 90 | 0 | 1 | 1 | 1 | 4 | 18 |
| मुंबई | 0 | 11(2) | 0 | 3 | 19 | 33 | 0 | 3(3) | 2(1) | 1(1) | 1 | 6 |
| नई दिल्ली | 4 | 0 | 11 | 6 | 40 | 61 | 1 | 2(1) | 1 | 0 | 2 | 12 |
| पटना | 6 | 4 | 0 | 3 | 24 | 37 | 0 | 0 | 1 | 3(2) | 1 | 7 |
| कुल | 89(1) | 58(12) | 83(8) | 51 | 291 | 572 | 8(1) | 10(7) | 10(3) | 12(6) | 19 | 106 |
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 Notification PDF
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कुल पदों की संख्या, आवेदन तिथि, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल को RBI Office Attendant 2026 Notification PDF में विस्तार से दी गई है.
अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से RBI Office Attendant 2026 Official Notification PDF डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
RBI Office Attendant 2026 Official Notification PDF – Click Here to Download
RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026 यहां से करें अप्लाई
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंक के विभिन्न कार्यालयों में “ऑफिस अटेंडेंट” पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के साथ शुरू हो चुकी है। RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है।
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करें (Link Active)
RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026 आवेदन शुल्क
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण हेतु परीक्षा शुल्क एवं सूचना शुल्क (Intimation Charges) का भुगतान करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है—
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| SC / ST / PwBD / EXS | ₹50/- (केवल सूचना शुल्क) |
| OBC / EWS / सामान्य वर्ग | ₹450/- (परीक्षा शुल्क + सूचना शुल्क) |
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 क्यों है इतना खास?
RBI Office Attendant भर्ती 2026 उम्मीदवारों के लिए कई मायनों में एक बेहतरीन अवसर है:
- RBI में नौकरी जॉब सिक्योरिटी और स्टेबल करियर प्रदान करती है
- आकर्षक वेतन के साथ भत्ते और सुविधाएं
- फ्रेशर्स के लिए RBI में एंट्री का शानदार मौका
- देश की सबसे भरोसेमंद वित्तीय संस्था में काम करने का अनुभव
- भविष्य में प्रमोशन और इंटरनल ग्रोथ के अवसर
| RBI Office Attendant Related Post | |
| RBI Office Attendant Salary 2026 | RBI Office Attendant Syllabus 2026 |
| RBI Office Attendant Cut Off 2026 | RBI Office Attendant Previous Year Paper |


BPSC Auditor Recruitment 2026 Notificati...
SBI CBO भर्ती 2026: 2050 पदों पर निकली ब...
MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026:...



