Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Grade B Notification 2025

RBI Grade B Notification 2025: 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

RBI Grade B Notification 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने RBI Grade B Notification 2025 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत General, DEPR और DSIM स्ट्रीम्स में कुल 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

RBI Grade B Notification 2025 Notice

RBI Grade B भर्ती 2025 देश के केंद्रीय बैंक के साथ काम करने का एक बेहतरीन मौका है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को नीतिगत निर्णय, वित्तीय नियमन और आर्थिक शोध से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक RBI वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक  द्वारा जारी  RBI Grade B Notification 2025 नोटिस को आप यहाँ देख सकते है-

RBI Grade B Notification 2025: 120 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी | Latest Hindi Banking jobs_3.1

RBI Grade B 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

RBI Grade B ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से 30 सितंबर 2025 (शाम 6 बजे तक) चलेगी। परीक्षा तीन चरणों (Phase I, Phase II और Phase III) में आयोजित होगी। फेज-I परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर 2025 को होगी, जबकि फेज-II परीक्षा 6 और 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भर्ती प्रक्रिया की पूरी समय-सारिणी (Schedule) जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सभी मुख्य तिथियाँ देख सकते हैं:

इवेंट तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान 10 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
फेज-I परीक्षा (Grade ‘B’ DR – General) 18 अक्टूबर 2025
फेज-I परीक्षा (Grade ‘B’ DR – DEPR/DSIM – पेपर I एवं II / पेपर I) 19 अक्टूबर 2025
फेज-II परीक्षा (Grade ‘B’ DR – General) 06 दिसंबर 2025
फेज-II परीक्षा (Grade ‘B’ DR – DEPR/DSIM – पेपर I एवं II / पेपर II एवं III) 07 दिसंबर 2025

RBI Grade B 2025 रिक्तियाँ

भारतीय रिज़र्व बैंक ने कुल 120 रिक्तियों की घोषणा की है। पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नाम रिक्तियाँ
ऑफिसर्स इन ग्रेड ‘B’ (DR) – General 83
ऑफिसर्स इन ग्रेड ‘B’ (DR) – Department of Economic and Policy Research (DEPR) 17
ऑफिसर्स इन ग्रेड ‘B’ (DR) – Department of Statistics and Information Management (DSIM) 20
कुल 120

RBI Grade B 2025 Tender Notice- Click to Check

RBI Grade B 2025 – चयन प्रक्रिया

RBI Grade B Officer बनने के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा:

  1. Phase I (Preliminary Exam) – Objective Type

  2. Phase II (Mains Exam) – Objective + Descriptive

  3. Interview

RBI Grade B 2025 – पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता

  • Grade B (General): ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक (SC/ST के लिए 50%) या पोस्ट-ग्रेजुएशन में 55% अंक।

  • Grade B (DEPR): इकोनॉमिक्स/फाइनेंस/इकोनोमेट्रिक्स आदि में मास्टर्स डिग्री, न्यूनतम 55% अंक।

  • Grade B (DSIM): स्टैटिस्टिक्स/मैथमैटिक्स/इकोनोमेट्रिक्स आदि में मास्टर्स डिग्री, न्यूनतम 55% अंक।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

  • M.Phil धारक: 32 वर्ष तक

  • PhD धारक: 34 वर्ष तक

क्या RBI ग्रेड B परीक्षा कठिन है (Is RBI Grade B Exam Difficult)?

Related Articles
RBI Grade B Syllabus RBI Grade B Cut Off
RBI Grade B Salary RBI Grade B Previous Year Question Papers
Who Are Eligible for RBI Grade B? Is RBI Grade B Exam Difficult?
RBI Grade B Selection Process
prime_image

FAQs

RBI Grade B Notification 2025 कब जारी होगा?

RBI Grade B Notification 2025, 8 सितंबर 2025 को RBI द्वारा जारीकिया गया है.

RBI Grade B के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

10 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

RBI Grade B Officer की सैलरी कितनी है?

बेसिक पे ₹55,200/- है और कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹80,000/- होती है।

चयन प्रक्रिया क्या है?

Phase I (Prelims), Phase II (Mains) और Interview।

RBI Grade B के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन में 60% अंक (SC/ST के लिए 50%)।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: