RBI Grade A & B SO Recruitment 2025: विशेषज्ञ अधिकारी के 28 पदों पर भर्ती, 11 जुलाई से आवेदन शुरू
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Grade A और Grade B Specialist Officer (SO) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 28 पदों पर यह भर्ती विज्ञापन संख्या RBISB/BA/02/2025-26 के तहत निकाली गई है। इस संबंध में शॉर्ट नोटिफिकेशन 11 जुलाई 2025 को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जारी किया गया।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई 2025 शाम 6 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। RBI SO परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त 2025 को किया जाएगा
RBI SO Notification 2025 PDF for Grade A and B
RBI SO 2025 भर्ती का संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
संस्था का नाम | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) |
पद का नाम | विशेषज्ञ अधिकारी (SO) – ग्रेड A और B |
कुल पद | 28 |
चयन प्रक्रिया | चरण I (परीक्षा), चरण II, साक्षात्कार |
आयु सीमा | 21 से 30 वर्ष |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.rbi.org.in |
RBI Grade A & B SO भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
---|---|
RBI SO नोटिफिकेशन जारी | 11 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 11 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे तक) |
लिखित परीक्षा तिथि | 16 अगस्त 2025 |
RBI SO 2025 Apply Online
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए आवेदन फॉर्म को समय से पहले सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करें।
RBI SO 2025 Apply Online Link — 31 जुलाई तक करें आवेदन
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं:
- RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।
- “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Recruitment for Grade A & B SO Posts 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में विशेषज्ञ अधिकारी के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो RBI Grade A & B SO Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। अभी से तैयारी शुरू करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
RBI Grade A & B SO 2025: पदों का विवरण
क्रम संख्या | पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|---|
1 | लीगल ऑफिसर, ग्रेड ‘B’ | 5 |
2 | मैनेजर (टेक्निकल–सिविल), ग्रेड ‘B’ | 6 |
3 | मैनेजर (टेक्निकल–इलेक्ट्रिकल), ग्रेड ‘B’ | 4 |
4 | असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा), ग्रेड ‘A’ | 3 |
5 | असिस्टेंट मैनेजर (सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल), ग्रेड ‘A’ | 10 |
कुल पद | 28 |
चयन प्रक्रिया
RBI SO 2025 के लिए चयन तीन चरणों में होगा:
- चरण-I: ऑनलाइन परीक्षा
- चरण-II: विषय आधारित परीक्षा (वैकल्पिक या वर्णनात्मक)
- साक्षात्कार: अंतिम मेरिट इन्हीं दोनों चरणों पर आधारित होगी