राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है!
Rajasthan Police SI Vacancy 2025 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती भर्ती प्रक्रिया के तहत 1015 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकेंगे। अगर आप भी पुलिस सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू करें।
Rajasthan Police SI Recruitment 2025: मुख्य जानकारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के अंतर्गत राज्य पुलिस बल में उप निरीक्षक (SI) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और इंटरव्यू शामिल होंगे। नीचे दी टेबल में आप राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते है-
पैरामीटर | विवरण |
---|---|
भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (SI) |
कुल पद | 1015 |
आवेदन की शुरुआत | 7 अगस्त 2025 |
अंतिम तिथि | जल्द घोषित होगी |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police SI Notification
राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान SI भर्ती 2025 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं. इस अधिसूचना में पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि और परीक्षा पैटर्न जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से दी गई होंगी।
छात्र नीचे दी लिंक से राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर सकते है-
यहाँ क्लिक करें – Rajasthan Police SI Notification 2025 PDF डाउनलोड करें
Rajasthan Police SI Vacancy 2025 & Posts
Rajasthan SI Vacancy 2025 | |
---|---|
Post Name | Vacancies |
Sub Inspector | 1015 |
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती – चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा:
-
वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित (MCQ)
-
विषय: सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, कानून एवं संविधान, तर्कशक्ति आदि
-
परीक्षा दो भागों में होगी – पेपर I और पेपर II
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):
-
दौड़, लांग जंप, हाई जंप आदि गतिविधियाँ शामिल होंगी
-
महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए मानक अलग-अलग होंगे
साक्षात्कार (Interview):
-
अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा
-
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती – पात्रता मापदंड
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
-
आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 को 18 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
-
राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक
Rajasthan Police SI Application Fee
Category | Application Fee |
---|---|
General / OBC (CL) | ₹600/- |
OBC (NCL) / EWS | ₹400/- |
SC / ST / PwD | ₹400/- |