ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने 2025 के लिए Hindi & Generalist Officer (Administrative Officer – AO) के 300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस सेक्टर में अधिकारी पद पर करियर बनाना चाहते हैं।
ऑनलाइन आवेदन 03 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन पूरा करें क्योंकि इसके बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा।
यहां जानें OICL Hindi & Generalist Officer भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन शुल्क और नोटिफिकेशन PDF लिंक
OICL Hindi & Generalist Officer Notification 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 03 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 दिसंबर 2025 |
| प्रीलिम्स परीक्षा (Tier I) | 10 जनवरी 2025 |
| मेंस परीक्षा (Tier II) | 28 फरवरी 2025 |
| इंटरव्यू | जल्द घोषित होगा |
OICL AO Notification 2025 PDF – डाउनलोड करें
OICL की यह भर्ती Hindi Officer और Generalist Officer दोनों कैटेगरी में की जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन PDF को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए ताकि योग्यता, शर्तें और चयन प्रक्रिया को समझा जा सके।
OICL Notification 2025 PDF – Download Link (Official)
क्यों करें OICL AO 2025 के लिए आवेदन?
- पब्लिक सेक्टर में हाई-पेइंग ऑफिसर जॉब
- स्थिर करियर + सरकारी सुविधाएँ
- ग्रोथ, प्रमोशन और प्रोफेशनल डेवलपमेंट
- Hindi Officers के लिए विशेष अवसर

UGC NET HINDI MEGA PACK (LIVE CLASSES | TEST SERIES | VIDEOS)Rs 7,149.78Enroll Now
राम बैच (Ram Batch) for HTET PGT Hindi 2024 | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,319.78Enroll Now
SSC Stenographer Mahapack | CBT 1+ Skill Test (Shorthand(English + Hindi) and Dictation) | By Adda247Rs 1,319.12Enroll Now
OICL Hindi & Generalist Officer 2025: शैक्षणिक योग्यता
Generalist Officer
-
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate)
Hindi Officer
- SC/ST: न्यूनतम 55%
- अन्य सभी श्रेणियाँ: न्यूनतम 60%
और नीचे में से कोई एक योग्यता: - हिन्दी/हिन्दी अनुवाद में मास्टर्स + ग्रेजुएशन में अंग्रेजी मुख्य/इलेक्टिव
- इंग्लिश में मास्टर्स + ग्रेजुएशन में हिन्दी मुख्य/इलेक्टिव
- किसी भी विषय में मास्टर्स + ग्रेजुएशन में हिन्दी व अंग्रेजी मुख्य/इलेक्टिव
- हिन्दी एवं अंग्रेजी (हिन्दी अनुवाद) दोनों में मास्टर्स
Age Limit (आयु सीमा 01 दिसंबर 2025 तक)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
नोट: आयु में छूट (Relaxation) सरकार द्वारा निर्धारित नियमनुसार
Application Fees
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| SC/ST, PwBD, OICL कर्मचारी | ₹250 + GST |
| अन्य सभी उम्मीदवार | ₹1000 + GST |
OICL में ऐसे होगा Selection Process
OICL में Administrative Officer बनने के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा:
- Prelims (Tier I)
- Mains (Tier II)
- Interview
अंतिम मेरिट Mains + Interview के आधार पर बनेगी।
OICL Hindi & Generalist Officer Salary 2025
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा:
-
Basic Pay: ₹50,925/-
-
स्केल: ₹50,925–25,00(14)–85,925–2,710(4)–96,765
-
मेट्रो शहरों में कुल इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹85,000 प्रति माह
अतिरिक्त लाभ:
- NPS (PFRDA) के तहत पेंशन
- ग्रेच्युटी
- Leave Travel Support
- मेडिकल लाभ
- ग्रुप पर्सनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस
- सरकारी/लीज्ड आवास सुविधा





UPSSSC गन्ना पर्यव...
SBI PO 2026: देखें एसब...
बैंक ऑफ बड़ौदा ...


