देश की प्रमुख पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शुमार ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL), इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है, जिसके तहत Administrative Officer (AO) Scale-I के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इस पोस्ट मे OICL AO आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF, पात्रता, वेकेंसी, आवेदन लिंक, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। यह बेहतरीन मौका माना जा रहा है, क्योंकि AO पोस्ट न सिर्फ स्थिर करियर बल्कि शानदार वेतन और प्रमोशन सिस्टम भी देती है।
OICL AO भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
OICL AO Apply Online 2025 प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन | 25 नवंबर 2025 |
| आवेदन शुरू | 3 दिसंबर 2025 |
| आवेदन समाप्त | 18 दिसंबर 2025 |
| Prelims Exam | 10 जनवरी 2025 |
| Mains Exam | 28 फरवरी 2025 |
| इंटरव्यू | जल्द सूचित किया जाएगा |
OICL AO Vacancy 2025 मे इन पदों पर होगी भर्ती
नीचे टेबल मे Post-Wise Vacancies दी गई है-
| पोस्ट | UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Hindi Officer | 7 | 4 | 2 | 1 | 1 | 15 |
| Generalist | 123 | 68 | 42 | 24 | 28 | 285 |
| कुल | 130 | 72 | 44 | 25 | 29 | 300 |
OICL AO 2025 Notification – यहां से करें डाउनलोड
OICL AO Notification 2025: Download PDF, OICL द्वारा जारी कर दी गई है, उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र से पहले OICL AO भर्ती 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, वेकेंसी, आवेदन लिंक, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया आदि को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए.
OICL AO भर्ती Generalist और Hindi Officer दोनों कैटेगरी में की जा रही है। चयन प्रक्रिया के सभी चरणों—प्रिलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू—में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार तैयारी करना होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF नीचे उपलब्ध है।
OICL AO 2025 पर आवेदन के लिए ये चाहिए योग्यता
आयु सीमा (1 दिसंबर 2025 तक)
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष
(उम्र में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी)
शैक्षणिक योग्यता
Generalist
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
Hindi Officer
- हिंदी/हिंदी ट्रांसलेशन में मास्टर डिग्री (या)
- इंग्लिश में मास्टर डिग्री + ग्रेजुएशन में हिंदी (या)
- किसी भी विषय में मास्टर डिग्री + ग्रेजुएशन में अंग्रेज़ी व हिंदी
- मार्क्स: SC/ST – 55% | Others – 60%
OICL AO Apply Online 2025 लिंक
OICL AO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन Link आधिकारिक पोर्टल पर active है। OICL द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को 18 दिसंबर से पहले अपना आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवार को आवेदन शुरू करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए ताकि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि न हो,
OICL AO Apply Online 2025 Link: Click Here
OICL AO एप्लीकेशन फीस 2025
| श्रेणी | फीस |
|---|---|
| SC/ST/PwBD | ₹250 + GST |
| अन्य सभी श्रेणियां | ₹1000 + GST |
OICL AO भर्ती के लिए ऐसे होगा सिलेक्शन
1. प्रिलिम्स परीक्षा (Prelims Exam)
- ऑब्जेक्टिव प्रकार के MCQs
- सेक्शन: English + Reasoning + Numerical Ability
- यह क्वालिफाइंग नेचर की परीक्षा होती है
- मेन परीक्षा में प्रवेश का आधार
2. मेन परीक्षा (Mains Exam)
- Objective + Descriptive दोनों प्रकार के प्रश्न
- सेक्शन: General Awareness, English, Reasoning, Professional Knowledge
- इसी परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में जोड़े जाते हैं
3. इंटरव्यू (Interview)
- उम्मीदवार का पर्सनैलिटी टेस्ट
- फोकस: कम्युनिकेशन स्किल + प्रोफेशनल नॉलेज
- फाइनल चयन = मेन परीक्षा + इंटरव्यू के अंक
OICL AO Salary 2025
बेसिक पे: ₹50,925/- पे स्केल: 50925-2500(14)-85925-2710(4)-96765
कुल मासिक इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹85,000 तक, इसमें DA, HRA, TA, मेडिकल और अन्य भत्ते शामिल होंगे।



MP Bijli Vibhag Bharti 2025: मध्य प्रदेश...
SBI Recruitment 2025: स्टेट बैंक में 996...
बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2025: क्लर्क, चपर...


