Latest Hindi Banking jobs   »   NIACL Apprentice Recruitment 2026

NIACL Apprentice Bharti 2026: 550 वैकेंसी का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी, आवेदन भी शुरू

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने आधिकारिक तौर पर NIACL Apprentice Bharti 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एनआईएसीएल अपरेंटिस भर्ती 2026 के तहत देशभर में 550 Apprentice पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

यहाँ हमने NIACL Apprentice Bharti 2026 नोटिफिकेशन पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी है

NIACL Apprentice Recruitment 2026 क्यों है खास?

  • 550 पदों पर भर्ती
  • केवल ग्रेजुएशन योग्यता
  • राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बीमा कंपनी
  • बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सेक्टर में अनुभव का मौका
  • Regional Language Test के जरिए स्थानीय उम्मीदवारों को फायदा

NIACL Apprentice Notification 2026 जारी

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने NIACL Apprentice Recruitment 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 550 अप्रेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी राज्यवार रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, स्टाइपेंड, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

NIACL Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF

Are You Preparing for NIACL Apprentice Exam 2026?

NIACL Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

इवेंट तिथि
शॉर्ट नोटिफिकेशन 17 जून 2026
विस्तृत नोटिफिकेशन 23 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026

NIACL Apprentice Vacancy 2026

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 550 पद घोषित किए गए हैं।

पद रिक्तियां
Apprentice 550

राज्यवार एवं कैटेगरी-वाइज वैकेंसी की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।

NIACL Apprentice Eligibility Criteria 2026

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • जिस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

01 जून 2026 के अनुसार:

न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
21 वर्ष 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

NIACL Apprentice 2026 – आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा और यह गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) है।

श्रेणी आवेदन शुल्क GST सहित
General/OBC ₹800 ₹944
Women/SC/ST ₹600 ₹708
PwBD ₹400 ₹472

NIACL Apprentice 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन

NIACL Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार अब या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें और फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज़ सही तरीके से अपलोड करें, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

NIACL Apprentice Apply Online 2026: Active Link (उम्मीदवार यहां से सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं)

एनआईएसीएल अपरेंटिस चयन प्रक्रिया 2026

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:

चरण 1: Online Written Test

  • ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों की योग्यता, सामान्य ज्ञान और बैंकिंग/फाइनेंस से संबंधित समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।

चरण 2: Regional Language Test

  • ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इस चरण में:

  • स्थानीय भाषा का ज्ञान जांचा जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) होगा।

इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

NIACL Apprentice Online Form 2026 कैसे भरें?

Step-by-Step Process

  1. NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Homepage पर “Quick Help” सेक्शन खोलें।
  3. “Recruitment” विकल्प चुनें।
  4. “Recruitment of Apprentices 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  5. “Apply Online” पर जाएं।
  6. नया रजिस्ट्रेशन करें।
  7. आवेदन फॉर्म भरें।
  8. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  9. आवेदन शुल्क जमा करें।
  10. फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

FAQs

NIACL Apprentice Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी निकली हैं?

कुल 550 Apprentice पदों पर भर्ती की जाएगी।

NIACL Apprentice 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 23 जून 2026 से शुरू हुए है और उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे

NIACL Apprentice के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन Online Written Test और Regional Language Test के आधार पर किया जाएगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: