नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 परीक्षा को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है। यह फैसला 3 मई 2026 को आयोजित पेपर लीक और कथित अनियमितताओं की जांच के बाद लिया गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है, इसलिए मौजूदा परीक्षा को जारी रखना संभव नहीं था।
NEET Paper Leak Case – New Update
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को हिरासत में लिया है। बुधवार (13 मई 2026) को मुंबई की अदालत ने आरोपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया।
CBI का मानना है कि इस मामले में अन्य राज्यों के लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, इसलिए आगे की पूछताछ के लिए शुभम खैरनार को दिल्ली ले जाया जा सकता है। आरोपी नासिक जिले के नांदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
आखिर NEET UG 2026 क्यों रद्द हुई?
हालांकि NTA ने अपने आधिकारिक बयान में सीधे “Paper Leak” शब्द का उपयोग नहीं किया, लेकिन जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।
सबसे बड़ा मामला राजस्थान से सामने आया, जहां Special Operations Group (SOG) ने कथित पेपर लीक मामले की जांच शुरू की।

जांच में क्या मिला?
रिपोर्ट्स के अनुसार:
- जांच एजेंसियों को एक हस्तलिखित “Suggestion Paper” मिला
- इसमें लगभग 120 प्रश्न असली NEET पेपर से मैच करते पाए गए
इनमें:
- करीब 90 Biology Questions
- लगभग 30 Chemistry Questions शामिल थे
इसके बाद मामला गंभीर हो गया और केंद्रीय एजेंसियों को जांच सौंपी गई।
CBI जांच के आदेश
केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच अब CBI (Central Bureau of Investigation) को सौंप दी है।
NTA ने कहा है कि वह:
- सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा
- तकनीकी सहायता देगा
- जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगा
यह कदम दर्शाता है कि सरकार परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बेहद गंभीर है।
अब कब होगी NEET UG 2026 Re-Exam?
NTA ने साफ कर दिया है कि:
- NEET UG 2026 दोबारा आयोजित की जाएगी
- नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
- Fresh Admit Card जारी होंगे
हालांकि अभी तक नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की गई है।
छात्रों को दोबारा Registration करना होगा?
NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है:
- दोबारा Registration नहीं करना होगा
- पुराने Registration Valid रहेंगे
- Exam Centre Preferences Carry Forward होंगी
- कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा
छात्रों पर क्या असर पड़ा?
NEET रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा और निराशा साफ दिखाई दी।
कई छात्रों ने कहा:
- महीनों की मेहनत बेकार हो गई
- मानसिक दबाव बढ़ गया
- Re-Exam की तैयारी फिर से करनी पड़ेगी
हालांकि NTA ने कहा कि:-
“ईमानदार छात्रों की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।”
देश-भर में क्यों हो रही चर्चा ?
NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है जिसमें हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं।
इस बार मामला इसलिए और बड़ा बन गया क्योंकि:
- Paper Leak के आरोप सामने आए
- कई राज्यों में जांच शुरू हुई
- सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ
- छात्रों और अभिभावकों ने पारदर्शिता की मांग की
- यह मुद्दा अब शिक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा राष्ट्रीय विषय बन चुका है।








IBPS PO Prelims Exam Analysis 2026, 23 ...
IBPS PO Prelims 2026: 23 अगस्त...
IBPS PO Exam Analysis 2026: 22 अगस...


