भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने Assistant Administrative Officer (AAO) 2025 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 29 अक्टूबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षा में कुल 7,760 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए क्वालिफाइड हुए हैं, जो 8 नवंबर 2025 को आयोजित होगी।
LIC AAO Prelims Result 2025 PDF डाउनलोड करें
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने LIC AAO Prelims Result 2025 (केवल जनरलिस्ट पद के लिए) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए योग्य (Qualified) हुए हैं या नहीं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके LIC AAO Result 2025 PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और सर्च ऑप्शन (Ctrl+F) का उपयोग करके अपने रोल नंबर को जल्दी से ढूंढ सकते हैं।
यहां क्लिक करें LIC AAO Result 2025 डाउनलोड करने के लिए
Have You Cleared LIC AAO Prelims Exam 2025??
LIC AAO 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें?
- LIC की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं
- करियर सेक्शन में LIC AAO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक खोजें।
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अपना रिजल्ट देखें, पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें
LIC AAO प्रीलिम्स के बाद क्या होगा अगला चरण?
LIC AAO प्रीलिम्स परीक्षा की इस सफलता से अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण शुरू होता है, जहां उन्हें मेंस परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू से गुजरना होगा। मेंस परीक्षा में तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, प्रोफेशनल नॉलेज के साथ-साथ अंग्रेजी लेखन कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
LIC AAO मेंस परीक्षा पैटर्न 2025
| सेक्शन | प्रश्न संख्या | कुल अंक | समय सीमा |
|---|---|---|---|
| तर्क एवं बुद्धिमत्ता | 30 | 90 | 40 मिनेट |
| सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स | 30 | 60 | 20 मिनेट |
| प्रोफेशनल नॉलेज | 30 | 90 | 40 मिनेट |
| बीमा एवं वित्तीय बाजार जागरूकता | 30 | 60 | 20 मिनेट |
| कुल | 120 | 300 | 120 मिनट |
विवरणात्मक परीक्षा (English Letter/Essay Writing)
- प्रश्न संख्या: 2
- अंक: 25
- समय: 30 मिनट
ध्यान दें: यह क्वालिफाइंग टेस्ट है, इसके अंकों को अंतिम मेरिट में नहीं जोड़ा जाता
LIC AAO चयन प्रक्रिया
- प्रीलिम्स परीक्षा (योग्यता हेतु)
- मुख्य परीक्षा (वज़नदार)
- विवरणात्मक परीक्षा
- इंटरव्यू
- अंतिम मेरिट सूची








IBPS क्लर्क रिज़र...
REET Mains Result 2026 जारी - ...
RRB ALP Result & Score Card 2026 Out...


