भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने LIC AAO Mains Exam 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर 31 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब अपने Mains Call Letter डाउनलोड कर सकते हैं और 8 नवंबर 2025 को होने वाली परीक्षा की तैयारी तेज़ी से शुरू कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लें और परीक्षा के दिन निर्धारित गाइडलाइंस का पालन अवश्य करें।
LIC AAO Mains Admit Card 2025 डाउनलोड लिंक
अब उम्मीदवार LIC AAO Mains Admit Card 2025 को सीधे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को LIC Careers Portal पर जाना होगा।
वहां “LIC AAO Recruitment 2025” सेक्शन में जाएं और Mains Admit Card Download Link पर क्लिक करें। इसके बाद, उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि (DOB) दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद, आप अपना LIC AAO Mains Call Letter 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक: LIC AAO Mains Admit Card 2025: Click Here to Download
Are You Appearing for LIC AAO Mains Exam 2025??
LIC AAO Mains Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
- LIC की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाएं।
- मेन्यू में “Careers” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- “Recruitment of Assistant Administrative Officer (AAO) 2025” नोटिफिकेशन में जाएं।
- “Phase-II Call Letter Download” विकल्प पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- Admit Card दिखेगा—इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट करें।
एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र और समय
- फोटो, हस्ताक्षर
- सभी दिशानिर्देश
किसी गलती/त्रुटि पर तुरंत LIC से संपर्क करें।
LIC AAO परीक्षा पैटर्न और मुख्य बातें
| सेक्शन | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| तर्कशक्ति | 30 | 90 | 40 मिनट |
| सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स | 30 | 60 | 20 मिनट |
| प्रोफेशनल नॉलेज | 30 | 90 | 40 मिनट |
| इंश्योरेंस/फायनेंस अवेयरनेस | 30 | 60 | 20 मिनट |
| कुल | 120 | 300 | 120 मिनट |
डेस्क्रिप्टिव टेस्ट:
| सेक्शन | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| अंग्रेजी पत्र लेखन/निबंध या लीगल ड्राफ्टिंग | 2 | 25 | 30 मिनट |
परीक्षा के दिन क्या करें और क्या न करें
Do’s:
- रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे
- एडमिट कार्ड व फोटो आईडी लाएं
- एडमिट कार्ड के सारे डिटेल्स चेक करें
- परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें
Don’ts:
- कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, किताब/नोट्स न लाएं
- बाधित या नकल से बचें
- घबराएं नहीं, समय का सही प्रबंधन करें



IBPS RRB PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, ...
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एग्जाम (आरआरबी) ...
Bihar Jeevika Bharti 2025 Admit Card जार...


