Latest Hindi Banking jobs   »   Jharkhand Police Constable 2025   »   झारखंड पुलिस भर्ती

Jharkhand Police Vacancy 2026: 23,673 रिक्त पदों पर झारखंड पुलिस में जल्द शुरू होगी भर्ती, यहां जानिए पूरी जानकारी

Jharkhand Police Bharti 2026 को लेकर साल 2026 की शुरुआत में ही राज्य सरकार ने 23,000+ पदों पर मेगा पुलिस भर्ती अभियान शुरू करने के संकेत दिए हैं, जिसे लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस फैसले से हजारों बेरोजगार युवाओं को झारखंड पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा और बहुप्रतीक्षित मौका मिलने की उम्मीद है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड पुलिस विभाग में कुल 82,277 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से बड़ी संख्या अभी भी खाली पड़ी है। इन्हीं रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार व्यापक और चरणबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है, जिससे न केवल पुलिस बल को मजबूती मिलेगी बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी खुलेंगे। यही वजह है कि Jharkhand Police Recruitment 2026 इस समय युवाओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चा और सर्च किया जाने वाला विषय बन चुका है।

 

Jharkhand Police Vacancy 2026 – भर्ती की मुख्य बातें

विशेषज्ञों का कहना है कि यह भर्ती झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकती है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार Jharkhand Police Recruitment 2026 में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अभी से ही सिलेबस, फिजिकल टेस्ट और रिटन एग्जाम की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए — क्योंकि इस बार कंपटीशन रिकॉर्ड तोड़ रहने वाला है।

  • रिक्त पदों की संख्या: 23,673

  • पद स्तर: चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर इंस्पेक्टर तक

  • नियमावली: नई संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत होगी बहाली

  • भर्ती प्रक्रिया: आरक्षी व समकक्ष पदों पर एक साथ

  • नियुक्ति प्रक्रिया: विभागों को जल्द भेजा जाएगा अधियाचन

  • 50% पद होंगे प्रोन्नति से, 50% होंगे सीधी भर्ती से

Jharkhand Police Vacancy 2026: 23,673 रिक्त पदों पर झारखंड पुलिस में जल्द शुरू होगी भर्ती, यहां जानिए पूरी जानकारी | Latest Hindi Banking jobs_4.1

पुलिस बल की स्थिति पर भी सवाल

एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में प्रति लाख आबादी पर औसतन 211.04 पुलिसकर्मी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 96 पुलिसकर्मी प्रति किमी² है। पुलिस बल की स्थिति को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में बहाली बेहद जरूरी मानी जा रही है।

संयुक्त भर्ती से छात्रों को मिलेगा लाभ

सरकार इस बार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से आरक्षी, दरोगा व अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती करेगी। इससे छात्रों को एक ही परीक्षा से कई पदों के लिए आवेदन का अवसर मिलेगा। साथ ही, पिछली भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को भी इस बार का अवसर मिलेगा।

कब से शुरू होगी भर्ती?

हालांकि झारखंड पुलिस भर्ती 2026 (Jharkhand SI Bharti 2026) के लिए अभी तक आधिकारिक आवेदन तिथियां घोषित नहीं की गई हैं, लेकिन ताज़ा जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार जल्द ही संबंधित अधियाचन विभागों को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। अधिसूचना जारी होते ही भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

जैसे ही Jharkhand SI Bharti 2026 Notification जारी होगी, उम्मीदवारों को सबसे पहले और सटीक अपडेट hindi.bankersadda.com पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Previous Year Question Papers In Hindi, सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए

यदि आप पुलिस या डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। भर्ती से जुड़ी हर नई जानकारी, नोटिफिकेशन PDF, परीक्षा अपडेट और फ्री स्टडी मटीरियल के लिए नियमित रूप से hindi.bankersadda.com से जुड़े रहें।

 

Govt Job Alert
Govt Jobs Exam Syllabus Govt Jobs Previous Year Papers
Sarkari Naukri Admit Card 2026 Sarkari Result In Hindi

 

prime_image

FAQs

झारखंड पुलिस में कितने पदों पर भर्ती होगी?

कुल 23,673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

झारखंड पुलिस भर्ती किस नियमावली के अंतर्गत होगी?

झारखंड पुलिस भर्ती संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत की जाएगी।

क्या यह सीधी भर्ती होगी?

हां, 50% पदों पर सीधी भर्ती होगी और बाकी 50% पदों पर प्रोन्नति से।

किन पदों पर भर्ती होगी?

आरक्षी, जमादार, दरोगा और इंस्पेक्टर जैसे पदों पर।

आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

सरकार जल्द अधियाचन भेजेगी और फिर भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी.

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me