इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने 2025 में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के लिए एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती करने हेतु IPPB GDS भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 348 पद भरे जाएंगे, जिनमें चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेवाओं की बिक्री और ग्राहकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) मे ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 348 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आज 29 अक्टूबर 2025 को आवेदन की अंतिम तिथि है. यह भर्ती देशभर के विभिन्न सर्किलों के लिए की जा रही है, जिसमें चयन उम्मीदवारों के मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यहां इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) GDS भर्ती 2025 के बारे में पात्रता, राज्यवार रिक्तियाँ, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी दी गई है, ताकि इच्छुक अभ्यर्थी बिना किसी कठिनाई के आवेदन कर सकें।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) GDS भर्ती 2025: उद्देश्य और अवसर
IPPB, डाक विभाग के 100% स्वामित्व वाली सरकारी बैंकिंग कंपनी है, जिसने देशभर के करीब 1.65 लाख पोस्ट ऑफिस और लगभग 3 लाख पोस्टमैन व GDS के नेटवर्क का लाभ उठाते हुए गाँव-गाँव में बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) GDS भर्ती 2025 (IPPB Executive Recruitment 2025) के ज़रिए चयनित GDS, इन्कम जनरेशन, डाइरेक्ट सेल्स, बिजनेस कोऑर्डिनेशन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में बैंक का सहयोग करेंगे।
पदों का विवरण एवं आवेदन
-
कुल पद: 348 एग्जीक्यूटिव (केवल GDS के लिए)
-
ऑनलाइन आवेदन तिथि: 9 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक
-
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग उनके द्वारा चुने गए बैंकिंग आउटलेट पर ही होगी
-
राज्यवार रिक्तियाँ: उत्तर प्रदेश (40), महाराष्ट्र (31), मध्य प्रदेश (29), गुजरात (29), बिहार (17), कर्नाटक (19), अन्य राज्यों में भी अवसर उपलब्ध।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) नोटफिकेशन PDF
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) GDS भर्ती 2025 (IPPB GDS Recruitment 2025) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF अब उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर पूरी जानकारी जैसे पात्रता, रिक्तियाँ, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथियाँ देख सकते हैं।
Click Here to Download IPPB Notification PDF
Check More Job Opportunity:-
- RRB JE Notification 2025 – PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
- RRB NTPC Under Graduate 2025: रेलवे में 3058 पदों पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन
- RRB NTPC Graduate 2025: रेलवे में 5810 पदों पर आवेदन शुरू — जानें पूरी डिटेल
IPPB एग्जीक्यूटिव (GDS) रिक्तियां
यहां राज्यवार IPPB एग्जीक्यूटिव (GDS) रिक्तियों की जानकारी दी गई है:-
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | रिक्तियाँ |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 8 |
| असम | 12 |
| बिहार | 17 |
| छत्तीसगढ़ | 9 |
| दादरा नगर हवेली (गुजरात के साथ) | 1 |
| गुजरात | 29 |
| हरियाणा | 11 |
| हिमाचल प्रदेश | 4 |
| जम्मू और कश्मीर | 3 |
| झारखंड | 12 |
| कर्नाटक | 19 |
| केरल | 6 |
| मध्य प्रदेश | 29 |
| गोवा (महाराष्ट्र के साथ) | 1 |
| महाराष्ट्र | 31 |
| अरुणाचल प्रदेश (North East) | 9 |
| मणिपुर (North East) | 4 |
| मेघालय (North East) | 4 |
| मिजोरम (North East) | 2 |
| नागालैंड (North East) | 8 |
| त्रिपुरा (North East) | 3 |
| ओडिशा | 11 |
| पंजाब | 15 |
| राजस्थान | 10 |
| तमिलनाडु | 17 |
| तेलंगाना | 9 |
| उत्तर प्रदेश | 40 |
| उत्तराखंड | 11 |
| सिक्किम (West Bengal के साथ) | 1 |
| पश्चिम बंगाल | 12 |
| कुल | 348 |
चयन प्रक्रिया
-
मूल्यांकन: अभ्यर्थी की स्नातक में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर। आवश्यकता हो तो ऑनलाइन परीक्षा भी ली जा सकती है।
-
बराबर प्रतिशत पर वरीयता: डाक विभाग में वरिष्ठता, फिर जन्म तिथि।
-
आवेदन शुल्क: ₹750 (गैर-वापसी योग्य)
-
कोई अनुभव अनिवार्य नहीं, पर आवेदन के समय अभ्यर्थी पर कोई अनुशासनात्मक मामला न चल रहा हो
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में चयन के बाद मिलेगी इतनी सैलरी? देखें जॉब प्रोफाइल सहित अन्य जानकारी
योग्यता एवं अन्य शर्तें
-
आयु सीमा: 20 से 35 वर्ष (1 अगस्त 2025 को)
-
शैक्षिक योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक (रेगुलर/डिस्टेंस मोड)


SEBI Grade A Official Notification 2025 ...
यूको बैंक में 532 पदों पर निकली भर्ती, ऑ...
Jharkhand Police Vacancy 2025: 23,673 खा...


