जून वर्ष का छठा महीना होता है और इसमें कुल 30 दिन होते हैं। “जून” नाम रोमन देवी जूनो (Juno) से लिया गया है, जो विवाह और परिवार की देवी मानी जाती हैं। इस महीने में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और विशेष कारणों को सम्मान देना होता है।
इन विशेष अवसरों का महत्व केवल जागरूकता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी अत्यंत उपयोगी होता है। अक्सर सरकारी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग आदि में “महत्वपूर्ण दिवस” से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
इस लेख में हमने जून 2025 में आने वाले प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की विस्तृत सूची को शामिल किया है, जो न केवल आपकी जानकारी को समृद्ध करेगी बल्कि परीक्षा की तैयारी में भी मददगार सिद्ध होगी।
जून 2025 के महत्वपूर्ण दिवसों की सूची
यहाँ जून 2025 में महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी के बारे में चर्चा की जा रही है, तो नीचे कुछ महत्वपूर्ण दिनों की सूची दी गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं:
दिनांक | दिवस का नाम |
---|---|
1 जून | विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) |
1 जून | वैश्विक अभिभावक दिवस (Global Day of Parents) |
2 जून | इटली गणराज्य दिवस (Italy Republic Day) |
2 जून | अंतर्राष्ट्रीय यौनकर्मी दिवस (International Sex Workers’ Day) |
2 जून | तेलंगाना स्थापना दिवस (Telangana Formation Day) |
3 जून | विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) |
4 जून | आक्रमण के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
5 जून | विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) |
6 जून | राष्ट्रीय डोनट दिवस (हर साल जून के पहले शुक्रवार को) |
6 जून | ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) |
7 जून | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) |
8 जून | विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (World Brain Tumour Day) |
8 जून | विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) |
8 जून | राष्ट्रीय बेस्ट फ्रेंड डे (National Best Friend Day) |
12 जून | बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against Child Labour) |
12 जून | राष्ट्रीय रेड रोज़ दिवस (National Red Rose Day) |
14 जून | विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) |
14 जून | ध्वज दिवस (Flag Day) |
15 जून | विश्व पवन दिवस (World Wind Day) |
15 जून | वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) |
15 जून | फादर्स डे (Father’s Day – जून का तीसरा रविवार) |
17 जून | मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने का विश्व दिवस |
18 जून | ऑटिस्टिक प्राइड दिवस (Autistic Pride Day) |
18 जून | अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस (International Picnic Day) |
19 जून | सिकल सेल जागरूकता दिवस (World Sickle Cell Awareness Day) |
19 जून | जुनटीन्थ (Juneteenth) |
19 जून | वर्ल्ड सॉन्टरिंग डे (World Sauntering Day) |
20 जून | विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) |
21 जून | विश्व संगीत दिवस (World Music Day) |
21 जून | विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस (World Hydrography Day) |
21 जून | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) |
21 जून | ग्रीष्म संक्रांति / संक्रांति उत्सव दिवस |
22 जून | विश्व रेनफॉरेस्ट दिवस (World Rainforest Day) |
23 जून | अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) |
23 जून | संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) |
23 जून | अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस (International Widows’ Day) |
26 जून | नशीली दवाओं और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
26 जून | यातना पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
27 जून | हेलेन केलर दिवस (Helen Keller Day) |
29 जून | राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) |
29 जून | उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) |
30 जून | विश्व क्षुद्रग्रह दिवस (World Asteroid Day) |
जून का महीना विविध विषयों से जुड़े जागरूकता दिवसों से भरपूर है। ये दिन हमें न केवल सामाजिक जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं, बल्कि हमें एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। जानिए जून 2025 में मनाए जाने वाले सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सूची यहाँ विस्तार से पढ़ें।