Latest Hindi Banking jobs   »   IDBI Recruitment 2026 Notification

IDBI बैंक में ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका, आवेदन का अंतिम दिन आज (19 मार्च) -1300 पदों पर होगी भर्ती

IDBI Bank ने IDBI Recruitment 2026 की ओर से हाल ही में Assistant Manager (Grade ‘A’) और Junior Assistant Manager (JAM – Grade ‘O’) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1300 पदों पर भर्ती की जाएगी। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों यह एक बड़ा मौक़ा है।

 

IDBI Recruitment 2026: क्यों है यह भर्ती खास

  • कुल 1300 पदों पर भर्ती
  • बैंकिंग सेक्टर में शानदार करियर का मौका
  • Assistant Manager और JAM जैसे प्रतिष्ठित पद
  • पूरे भारत के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती 2026 की सबसे बड़ी बैंक भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

 

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

IDBI भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 तक ही चलेगी। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी 06 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 08 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026
ऑनलाइन परीक्षा जल्द घोषित

 

 

IDBI Recruitment 2026 नोटिफिकेशन PDF

IDBI Bank ने IDBI Recruitment 2026 के तहत Assistant Manager (Grade A) और Junior Assistant Manager – JAM (Grade O) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक लगभग 1,300 पदों को भरने जा रहा है, जिससे बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी चेक कर सकते हैं।

IDBI AM Notification 2026 – Download PDF

IDBI Bank JAM Notification 2026 – Download PDF

IDBI JAM ऑनलाइन आवेदन लिंक

IDBI Bank द्वारा Junior Assistant Manager (JAM) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 19 मार्च 2026 तक ही  स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जांच लें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

Post Apply Link
Junior Assistant Manager Apply Now
Assistant Manager Apply Now

Are You Preparing for IDBI Bank Exam 2026??

Bank MahaPack Plus

 

IDBI Bank Vacancy 2026

IDBI बैंक इस भर्ती के माध्यम से कुल 1300 पदों को भरने जा रहा है।

पद का नाम ग्रेड रिक्तियां
Assistant Manager Grade A 200
Junior Assistant Manager (JAM) Grade O 1100
कुल 1300

 

आईडीबीआई बैंक भर्ती 2026 – क्या चाहिए योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बैंक द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

Assistant Manager (Grade A)

  • 21 से 30 वर्ष

Junior Assistant Manager (JAM)

  • 20 से 25 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

 

IDBI Bank Recruitment 2026 -चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।

1. Online Test

सभी उम्मीदवारों को पहले ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।

2. Interview & Document Verification

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आईडीबीआई नई भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

  • आईडीबीआई की इस नई भर्ती में जो भी अभ्यर्थी शामिल होना चाहते हैं, वो नीचे बताए स्टेप्स के जरिए इसमें अप्लाई कर सकेंगे।
  • बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
  • यहां Recruitment सेक्शन में आपको इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन करने का लिंक दिया जाएगा।
  • Click Here to Apply Online के टैब पर जाकर आवेदन के टैब पर ओपन करें।
  • पहले अपनी बेसिक सी जानकारियों के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें। इसमें अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी बिल्कुल सही भरें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगइन क्रिएट होने के बाद वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • अब संबंधित बॉक्स में रिलेटेड जानकारी भरते जाएं।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, लेफ्ट अंगूठे का निशान और हैंडरिटन डेक्लेरेशन को स्कैन करके मांगे गए साइज में अपलोड करें।
  • अब एप्लिकेशन फीस भरें और फाइन सब्मिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Bank MahaPack Plus

prime_image

FAQs

IDBI Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

IDBI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 मार्च 2026 से शुरू हुए है

IDBI Bank Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 1300 पद शामिल हैं।

IDBI Bank Recruitment 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होना आवश्यक है।

IDBI Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।

IDBI Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me