IBPS RRB क्लर्क एक्सपेक्टेड कट-ऑफ को लेकर अभ्यर्थियों के बीच अब चर्चा तेज हो गई है। इस बार परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि कितने नंबर पर प्रीलिम्स और मेन्स क्लियर हो सकता है और उनके राज्य में कट-ऑफ का ट्रेंड क्या रहने वाला है।
दरअसल, हर साल पेपर का डिफिकल्टी लेवल, स्टेट-वाइज कंपटीशन, और वैकेंसी ट्रेंड कट ऑफ को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। इस बार भी अलग-अलग शिफ्ट्स में सवालों का स्तर थोड़ा ऊपर-नीचे रहा, जिससे कट ऑफ को लेकर असमंजस और बढ़ गया है।
इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं—
IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025-26 (State Wise)
यह अनुमान स्टूडेंट फीडबैक, शिफ्ट-वाइज एनालिसिस, और पिछले वर्षों के कट ऑफ ट्रेंड पर आधारित है, जिससे आपको अपने सिलेक्शन चांस का रियलिस्टिक आइडिया मिल सके।
अगर आपने भी IBPS RRB Clerk Prelims 2025-26 दिया है, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है—कट ऑफ के आधार पर ही तय होगा आपका अगला कदम।
क्यों ज़रूरी है Expected Cut Off देखना?
- अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद
- Mains की रणनीति तैयार करने में सहायता
- कट ऑफ ट्रेंड समझने में मदद
- राज्यवार प्रतिस्पर्धा का अंदाजा
IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025-26 (प्रीलिम्स)
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेपर का डिफिकल्टी लेवल, रिक्तियों की संख्या और उम्मीदवारों की परफॉर्मेंस के आधार पर राज्यवार कट-ऑफ में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जिन राज्यों में वैकेंसी ज्यादा हैं, वहां कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है, जबकि सीमित पदों वाले राज्यों में कट-ऑफ थोड़ा ऊपर जा सकता है। इसी आधार पर नीचे दिए गए कट ऑफ अनुमानित हैं।
IBPS RRB क्लर्क एक्सपेक्टेड कट-ऑफ 2025-26: राज्यवार अनुमानित कट ऑफ
IBPS RRB PO Prelims Expected Cut Off 2025-26 उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से यह अनुमान देता है कि मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने के लिए लगभग कितने अंक चाहिए होंगे।
राज्यवार अपेक्षित कट-ऑफ की मदद से उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अन्य अभ्यर्थियों की तुलना में अपने प्रदर्शन को माप सकते हैं और आने वाली मेन्स परीक्षा के लिए अपनी तैयारी रणनीति को बेहतर बना सकते हैं।
| राज्य | अनुमानित कट ऑफ 2025 (जनरल) |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 63 – 69 |
| असम | 67 – 73 |
| बिहार | 65 – 71 |
| छत्तीसगढ़ | 59 – 65 |
| गुजरात | 65 – 71 |
| हरियाणा | 73 – 79 |
| हिमाचल प्रदेश | 72 – 78 |
| झारखंड | 67 – 73 |
| कर्नाटक | 64 – 71 |
| केरल | 74 – 80 |
| मध्य प्रदेश | 68 – 74 |
| महाराष्ट्र | 69 – 75 |
| ओडिशा | 72 – 78 |
| पंजाब | 71 – 77 |
| राजस्थान | 69 – 75 |
| तमिलनाडु | 59 – 65 |
| तेलंगाना | 62 – 68 |
| त्रिपुरा | 66 – 72 |
| उत्तर प्रदेश | 68 – 74 |
| उत्तराखंड | 72 – 78 |
| पश्चिम बंगाल | 75 – 80 |
Note:- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक्सपेक्टेड कट-ऑफ से अपने स्कोर की तुलना करें और अगली स्टेज की तैयारी में जुट जाएं।
Download Now,
IBPS RRB Clerk Pre 2025 Memory Based Paper 2025: डाउनलोड करें सभी शिफ्ट के प्रश्न पेपर हिंदी में
IBPS RRB Clerk Cut Off 2025-26 किन फैक्टर पर निर्भर करता है?
कट ऑफ हर साल कई महत्वपूर्ण कारणों से बदलता है। इस बार की कट ऑफ इन फैक्टर्स से प्रभावित होगी—
1. परीक्षा का कठिनाई स्तर
-
पेपर Easy होगा → कट ऑफ बढ़ेगी
-
पेपर Tough होगा → कट ऑफ कम होगी
2. उम्मीदवारों की संख्या
-
ज्यादा छात्र → कम्पटीशन ज्यादा → कट ऑफ बढ़ने की संभावना
3. स्टेट-वाइज प्रतिस्पर्धा
-
हर राज्य में आवेदकों की संख्या अलग
-
इसलिए कट ऑफ में बड़ा अंतर
4. वैकेंसी की संख्या
-
ज्यादा वैकेंसी → कट ऑफ कम
-
कम वैकेंसी → कट ऑफ ज्यादा
5. अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
-
जिस शिफ्ट में छात्र अच्छा प्रदर्शन करते हैं → कट ऑफ बढ़ सकती है
Also Check,
| Related Links | |
| IBPS RRB Salary Structure | IBPS RRB Clerk Cut-Off [Previous Year] |
| IBPS RRB Clerk Previous Year Question Papers | IBPS RRB Clerk Syllabus & Exam Pattern |



SSC GD Final Cut Off 2025 OUT: 53,690 उम...
IBPS PO Final Cut Off 2025-26 जारी: देखे...
RBI Office Office Attendant Cut-Off 2026...



