इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP-RRBs-XIV के तहत IBPS RRB एप्लीकेशन रीप्रिंट लिंक को आधिकारिक रूप से एक्टिव कर दिया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए शुरू की गई है, जो Group ‘A’ Officer पदों — PO (Officer Scale I), Officer Scale II और Officer Scale III — के लिए इंटरव्यू स्टेज में शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
रीप्रिंट किया गया आवेदन फॉर्म डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान अनिवार्य दस्तावेज होता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
IBPS RRB इंटरव्यू शेड्यूल 2026
IBPS द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:
- IBPS RRB PO (Scale I) इंटरव्यू: 5 फरवरी 2026 तक
- Officer Scale II और Officer Scale III इंटरव्यू: 6 फरवरी 2026
इंटरव्यू के समय एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी मांगी जा सकती है, इसलिए IBPS RRB एप्लीकेशन रीप्रिंट लिंक से फॉर्म डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।
IBPS RRB एप्लीकेशन रीप्रिंट क्यों जरूरी है?
IBPS RRB आवेदन फॉर्म भर्ती प्रक्रिया का एक अहम दस्तावेज होता है। इसमें उम्मीदवार द्वारा भरी गई सभी जानकारियां शामिल होती हैं, जैसे:
- व्यक्तिगत विवरण
- शैक्षणिक योग्यता
- कैटेगरी और पोस्ट डिटेल्स
- रजिस्ट्रेशन और आवेदन संख्या
यह फॉर्म आवेदन सबमिट होने का आधिकारिक प्रमाण होता है और इंटरव्यू व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान रेफरेंस के रूप में उपयोग किया जाता है। एप्लीकेशन रीप्रिंट लिंक के जरिए उम्मीदवार आसानी से अपना फॉर्म दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
IBPS RRB एप्लीकेशन रीप्रिंट लिंक: PO, Scale 2 और 3
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से IBPS RRB एप्लीकेशन रीप्रिंट कर सकते हैं, यह लिंक उन्हे सीधे IBPS एप्लीकेशन रीप्रिंट पेज पे ले जाएगा जिसके माध्यम से डायरेक्ट लिंक से लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते इस फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट करना सुनिश्चित करें ताकि अंतिम समय में कोई समस्या न हो-
IBPS RRB Application Reprint Link for PO, Officer Scale 2 and 3
Bank + SSC CGL Mahapack | All Banking and SSC CGL ExamRs 5,499.00Enroll Now
Bank Maha Pack for IBPS, RRB & SBI ExamsRs 4,249.00Enroll Now
Bank Foundation Batch 2026-27 For IBPS CLERK,RRB CLERK PO, RRB PO, SBI Clerk, and Insurance with Books | Bengali | Live+ Recorded Classes by Adda 247Rs 3,798.40Enroll Now
IBPS RRB आवेदन फॉर्म रीप्रिंट कैसे करें? (Step-by-Step)
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या डायरेक्ट एप्लीकेशन रीप्रिंट लिंक पर क्लिक करें
- CRP RRBs सेक्शन में जाएं
- संबंधित पोस्ट चुनें – PO, Officer Scale II या Officer Scale III
- अपना Registration Number और Password / Date of Birth दर्ज करें
- “एप्लीकेशन रीप्रिंट” विकल्प पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को ध्यान से जांचें
- आवेदन फॉर्म को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें






यूपी सिपाही भर...
Blood Relation Most Important Questions ...
RRB ALP Recruitment 2026 Out: 11127 प...


