क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन किसी भी परीक्षा में अच्छा स्कोर करने की कुंजी रखता है। यह या तो आपके अंकों को काफी हद तक बढ़ा सकता है या प्रदर्शन को नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता है। लेकिन अगर आप अभ्यास के अनुरूप हैं और सही रणनीति के साथ ज्ञान प्राप्त करते हैं, तो आप निश्चित रूप से इस सेक्शन को जोड़ सकते हैं। Adda247 ने समय-समय पर क्विज़, स्टडी नोट्स और तैयारी की रणनीतियों के साथ अपने उम्मीदवारों की सुविधा प्रदान की है। इस बार आगामी IBPS RRB प्रीलिम्स परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए, Adda247 ने ‘LAKSHYA’ स्टडी प्लान तैयार किया है और इसके तहत, हम नियमित आधार पर IBPS RRB क्वांटिटेटिव क्विज़ प्रदान कर रहे हैं। 15 अगस्त के क्विज, कि arithmetic word problems से महत्वपूर्ण विषय को शामिल किया गया है.
Q1. एक निश्चित स्टोर में,लाभक्रय मूल्य का 320% है। यदि क्रय मूल्य में 25% की वृद्धि होती है लेकिन विक्रय मूल्य स्थिर रहता है, लाभ विक्रय मूल्य का लगभग कितना प्रतिशत है?
Q2. वीर एक टीवी सेट 12000 रूपए के अंकित मूल्य पर 20% की छूट पर खरीदता है। वह परिवहन पर 250 रूपएऔर इंस्टालेशन पर 550 रूपए खर्च करता है। टीवी की कीमत क्या होनी चाहिए ताकि वह 25% का लाभ अर्जित कर सके?
Q3. वस्तु A का क्रय मूल्य, वस्तु B के विक्रय मूल्य से 100 रूपए अधिक है। वस्तु A 40% लाभ पर और वस्तु B 40% हानि पर बेची जाती है। यदि दोनों वस्तुओं को बेचने के बाद सम्पूर्ण लाभ 5% है, तो वस्तु B का क्रय मूल्य कितना है?
Q4. ऋचा एक वस्तु को अंकित मूल्य पर 25% की छूट पर खरीदती है। गलती से वह अपने छूट मूल्य पर 20% अधिक राशि का भुगतान करती है। इस प्रकार दुकानदार को 50% का लाभ हो जाता है। यदि वस्तु का क्रय मूल्य 480 रूपए था तो वस्तु का अंकित मूल्य कितना है?
Q5. दूकानदार एक मेज़ के अंकित मूल्य पर 25% की छूट प्रदान करता है। इस लेन-देन में वह 20% का लाभ अर्जित करता है। यदि मेज़ का अंकित मूल्य 480 रूपए है तो मेज़ का क्रय मूल्य कितना है?
Q6. एक दूकानदार एक वस्तु पर 30% की छूट प्रदान करने के बाद भी 20% की अतिरिक्त छूट प्रदान करता है। यदि अंकुर ने वह वस्तु 1120 रूपए में खरीदी थी, तो वस्तु का वास्तविक मूल्य कितना है?
Q7. एक डीलर एक रेडियो को 2.5% हानि पर बेचता है। यदि वह इसे 100 रूपए अधिक पर बेचता, तो वह 7.5% का लाभ अर्जित करता। 12.5% का लाभ अर्जित करने के लिए उसे इस रेडियो को कितनी कीमत में बेचना चाहिए?
Q8. 10 मोमबत्तियों का विक्रय मूल्य पर अर्जित लाभ, 3 बल्ब के विक्रय मूल्य के बराबर है जबकि 10 बल्ब के विक्रय मूल्य पर हुई हानि, 4 मोमबत्तियों के विक्रय मूल्य के बराबर है। साथ ही, 10 मोमबत्तियों पर अर्जित लाभ प्रतिशत, 10 बल्ब पर हुई हानि प्रतिशत के बराबर है और मोमबत्ती का क्रय मूल्य, बल्ब के क्रय मूल्य का आधा है। मोमबत्ती के विक्रय मूल्य का बल्ब के विक्रय मूल्य से अनुपात कितना है?
Q9. एक व्यक्ति को एक वस्तु क्रय मूल्य के 4/15 लाभ पर बेची जाती है। वह व्यक्ति इसे आगे 684 रूपए के लिए 20% की हानि पर बेच देता है। वस्तु के वास्तविक क्रय मूल्य और उस व्यक्ति के लिए वस्तु के विक्रय मूल्य के मध्य अंतर ज्ञात कीजिए
Q10. राकेश एक मोबाइल 5400 रूपए और रेफ्रीजिरेटर 9600 रूपए में खरीदता है। वह मोबाइल को इसके क्रय मूल्य के तीन-चौथाई पर और रेफ्रीजिरेटर को इसके क्रय मूल्य के 1⅓ पर बेचता है।लाभ/हानि ज्ञात कीजिए।
Q11. रजनी एक मोबाइल और एक रेफ्रीजिरेटर क्रमशः 12000 रूपए और 10000 रूपए में खरीदती है। वह रेफ्रीजिरेटर को 12 प्रतिशत की हानि पर और मोबाइल को 8 प्रतिशत के लाभ पर बेचता है। उसका सम्पूर्ण हानि/लाभ कितना है?
Q12. एक दूकानदार 70 किग्रा आलू 420 रूपए में खरीदता है और आलूओं की पूरी मात्रा 6.50 प्रति किग्रा में बेच देता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
Q13. एक व्यापारी कुछ समान 150 रूपए में खरीदता है। यदि ऊपरी व्यय क्रय मूल्य का 12%है, तो 10% का लाभ अर्जित करने के लिए इस समान को कितने मूल्य पर बेचा जाना चाहिए?
Q14. एक फुटकर विक्रेता थोक विक्रेता से 400 रूपए प्रति दर से रेडियो सेट खरीदता है। वह मूल्य में 30% वृद्धि अंकित करता है और प्रत्येक सेट पर 8% की छूट प्रदान करता है तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
Q15. रेहान एक बाइक 54000 रूपए में खरीदता है। वह इसे 8% की हानि पर बेचता है। उस राशि से वह दोबारा एक दूसरी बाइक खरीदता है और इसे 10% के लाभ पर बेचता है। उसका सम्पूर्ण हानि/लाभ कितना है?
657 रूपए की हानि
- Quantitative Aptitude Study Notes for Bank Exams
- Quantitative Aptitude Questions for all Competitive Exams




FCI Phase I क्वांट क्विज 2023 - 6th Janu...
SBI Clerk Prelims क्वांट क्विज 2022 : 13...
Quantitative Aptitude Quiz For IBPS PO M...


