Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS PO Mains Question Paper 2026...

IBPS PO Mains Question Paper 2026: 4 अक्टूबर को पूछे गए सवालों का PDF यहां से करें डाउनलोड

IBPS PO Mains Question Paper 2026: आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया गया। परीक्षा देने वालें छात्रों के साथ आगामी किसी बैंकिंग परीक्षा में होने की योजना बनाने वाले उम्मीदवार भी अब IBPS PO Mains Question Paper 2026 की तलाश कर रहे होंगे, ताकि वे परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को देख सकें।

आईबीपीएस आमतौर पर परीक्षा का पूरा आधिकारिक प्रश्नपत्र सार्वजनिक रूप से जारी नहीं करता। ऐसे में परीक्षा के बाद उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया मेमोरी बेस्ड प्रश्नपत्र उपयोगी स्रोत बन जाता है।

IBPS PO Mains Question Paper 2026 PDF

IBPS PO Mains Question Paper 2026 PDF में 4 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा याद किए गए प्रश्नों को शामिल किया जा रहा है। प्रश्नपत्र को विषयवार तैयार किया गया है, ताकि उम्मीदवार आसानी से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों और टॉपिक्स की समीक्षा कर सकें।

IBPS PO Mains Question Paper 2026
विषय Download PDF (Hindi) Download PDF (English)
मात्रात्मक योग्यता Upload Soon Click here
रीजनिंग Upload Soon Click here
अंग्रेजी भाषा Upload Soon Click here

नोट: यह प्रश्नपत्र आईबीपीएस द्वारा जारी आधिकारिक प्रश्नपत्र नहीं है। इसे उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा के बाद साझा किए गए प्रश्नों और फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है।

IBPS PO Mains Question Paper 2026 में पूछे गए प्रश्न

IBPS PO Mains Memory Based Quiz
IBPS PO Mains English Memory Based Quiz Link
IBPS PO Mains 2026 Quant Memory Based Quiz Link
IBPS PO Mains Reasoning Memory Based Quiz Link

IBPS PO Mains Question Paper 2026: परीक्षा का स्तर कैसा रहा?

उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर 4 अक्टूबर की आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा का समग्र स्तर मध्यम से कठिन बताया गया। विशेष रूप से डेटा विश्लेषण वाला हिस्सा कई उम्मीदवारों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

IBPS PO मेन्स डिस्क्रिप्टिव पेपर 2026

आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा में 25 अंकों का वर्णनात्मक परीक्षण भी शामिल था। उम्मीदवारों को इसके लिए 30 मिनट का समय दिया गया। परीक्षा के बाद रिपोर्ट किए गए वर्णनात्मक प्रश्नों को भी मेमोरी-बेस्ड सामग्री में शामिल किया जा रहा है।

वर्णनात्मक परीक्षा के प्रश्नों को देखकर उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि लेखन के लिए किस प्रकार के विषय पूछे गए और भविष्य की बैंकिंग परीक्षाओं में अपनी लेखन क्षमता को किस तरह बेहतर किया जा सकता है।

IBPS PO Mains Question Paper 2026: उम्मीदवारों के लिए टिप

यदि आपने आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा दी है, तो प्रश्नपत्र देखकर केवल यह अनुमान लगाने पर ध्यान न दें कि कितने प्रश्न सही हुए। इसके बजाय अपनी गलतियों, समय प्रबंधन और कमजोर विषयों का विश्लेषण करें।

वहीं, आगामी बैंकिंग परीक्षाओं के अभ्यर्थी इस प्रश्नपत्र को रिवीजन और परीक्षा ट्रेंड समझने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर बैंकिंग जागरूकता और करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों को अपनी नोटबुक में अलग से दर्ज करना उपयोगी रहेगा।

FAQs

IBPS PO Mains Question Paper 2026 PDF कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार इस पेज पर उपलब्ध विषयवार मेमोरी-बेस्ड प्रश्नपत्र से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों की समीक्षा कर सकते हैं। आधिकारिक प्रश्नपत्र और मेमोरी-बेस्ड पेपर में अंतर हो सकता है।

क्या IBPS PO Mains Question Paper 2026 आधिकारिक है?

नहीं, यह मेमोरी-बेस्ड प्रश्नपत्र है, जिसे परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों द्वारा साझा किए गए प्रश्नों के आधार पर तैयार किया जाता है। आईबीपीएस द्वारा जारी आधिकारिक प्रश्नपत्र के रूप में इसे प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.