Intelligence Bureau (IB) द्वारा Security Assistant/Executive भर्ती 2025 के तहत 8 बड़े शहरों – जयपुर, जम्मू, कालिम्पोंग, कोहिमा, कोलकाता, लेह, पणजी और पटना – में रिक्तियों को संशोधित कर बढ़ा दिया गया है। यह अपडेट 26 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर जारी किया गया है।
IB Security Assistant/Executive भर्ती 2025 में वैकेंसी की संख्या संशोधित कर 4987 कर दी गई है। अब जयपुर, पटना, कोलकाता समेत 8 शहरों में नई वैकेंसी लिस्ट जारी हुई है। यहाँ आप IB) Security Assistant/Executive भर्ती 2025 का नया ब्रेकअप, श्रेणीवार सीटें और महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते है-
कुल वैकेंसी अब हुई 4987, जानें किस शहर में कितने पद
IB ने जानकारी दी है कि संशोधन के बाद अब कुल वैकेंसी की संख्या 4987 हो गई है, जिसमें शामिल हैं:
-
UR: 2426 पद
-
OBC (NCL): 981 पद
-
SC: 620 पद
-
ST: 431 पद
-
EWS: 529 पद
शहरवार संशोधित वैकेंसी ब्रेकअप
शहर (SIB) | UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल पद |
---|---|---|---|---|---|---|
जयपुर | 59 | 20 | 20 | 13 | 18 | 130 |
जम्मू | 34 | 16 | 7 | 8 | 10 | 75 |
कालिम्पोंग | 5 | 3 | 4 | 0 | 2 | 14 |
कोहिमा | 24 | 0 | 0 | 24 | 8 | 56 |
कोलकाता | 100 | 64 | 63 | 12 | 41 | 280 |
लेह | 20 | 8 | 3 | 0 | 6 | 37 |
पणजी | 54 | 16 | 1 | 1 | 8 | 89 |
पटना | 50 | 30 | 21 | 0 | 16 | 117 |
ध्यान देने योग्य बातें:
- यह संशोधन सिर्फ वैकेंसी संख्या में किया गया है, अन्य सभी नियम व शर्तें पहले जैसे ही रहेंगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन PDF को जरूर चेक करें।
- यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए अवसर की नई खिड़की खोलता है जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
क्या करें आगे?
-
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें
-
अपने शहर और कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी देखें
-
आवेदन करने की स्थिति दोबारा जांचें
-
तैयारी में तेजी लाएं क्योंकि चयन अब और प्रतिस्पर्धात्मक होगा
IB SA चयन प्रक्रिया (Selection Process)
IB SA भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है:
Tier I: ऑब्जेक्टिव टेस्ट (CBT)
-
प्रकार: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (MCQs)
-
विषय: रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणितीय योग्यता, और अंग्रेज़ी भाषा
Tier II: वर्णनात्मक परीक्षा + स्थानीय भाषा परीक्षण
-
डेस्क्रिप्टिव टेस्ट: निबंध या पैराग्राफ लेखन
-
स्थानीय भाषा/बोली का ज्ञान: उस राज्य की भाषा के अनुसार
(यह चरण केवल क्वालिफाइंग होगा)
Tier III: इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट
-
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
अंतिम चयन Tier I और Tier III के कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।
IB SA सिलेबस (IB Security Assistant Syllabus 2025)
Tier I सिलेबस:
-
General Awareness: करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, संविधान, विज्ञान
-
Quantitative Aptitude: प्रतिशत, औसत, साधारण ब्याज, डेटा इंटरप्रिटेशन
-
Logical Reasoning: कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, सिरीज़, ब्लड रिलेशन
-
English Language: व्याकरण, क्लोज टेस्ट, वर्ड मीनिंग, सिनोनिम्स-एंटोनिम्स
Tier II सिलेबस:
-
Descriptive Writing: 150-200 शब्दों में निबंध
-
Local Language: स्थानीय स्क्रिप्ट की पहचान, बेसिक ट्रांसलेशन
IB Security Assistant Syllabus and Exam Pattern 2025
IB Security Assistant Previous Year Papers PDF