IB ACIO Tech Recruitment 2025 Notification Out: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने देशभर के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक बड़ा मौका दिया है। IB ACIO Tech भर्ती 2025 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत ACIO Grade-II/ Tech के कुल 258 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस पोस्ट मे हमने IB ACIO टेक भर्ती 2025 नोटिफिकेशन, योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और लिंक सहित भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी दी है.
IB ACIO Tech भर्ती 2025: Highlights
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025 Computer Science & IT और Electronics & Communication दोनों डिसिप्लिन्स में होगी। आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | Intelligence Bureau (IB) |
| पद का नाम | ACIO Grade-II/ Tech |
| डिसिप्लिन | CS & IT, Electronics & Communication |
| कुल पद | 258 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 25 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 16 नवंबर 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | B.E./B.Tech/M.Tech + GATE स्कोर |
| आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | UR/OBC/EWS: ₹300, SC/ST/महिला: ₹100 |
| वेतनमान (Salary) | ₹44,900 – ₹1,42,400/- (Level-7) |
| चयन प्रक्रिया | GATE स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.mha.gov.in |
IB ACIO Tech Notification 2025 Out
इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) ने IB ACIO Tech Recruitment 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट www.mha.gov.in पर जारी कर दिया है। विस्तृत अधिसूचना में आवेदन की तिथियाँ, उपलब्ध पदों की संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल दी गई हैं।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए लिंक से IB ACIO Tech Recruitment 2025 Notification PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित सभी विवरण स्पष्ट रूप से समझ सकें
IB ACIO Tech Vacancy 2025: पदों का विवरण
| पोस्ट का नाम | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| ACIO Grade-II/ Tech – CS & IT | 40 | 07 | 24 | 13 | 06 | 90 |
| ACIO Grade-II/ Tech – Electronics & Communication | 74 | 14 | 44 | 24 | 12 | 168 |
| कुल पद | 114 | 21 | 68 | 37 | 18 | 258 |
Intelligence Bureau (IB) - (Computer Science) Grade-II 2025 | Junior Intelligence Officer (JIO) | Live Classes + Test Series | Hinglish | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,625.14Enroll Now
Tamil Nadu Mega PackRs 4,998.40Enroll Now
Computer Science Maha Pack : RRB JE & All Other AE/JE Exams - One Pack, Full Selection PreparationRs 2,399.10Enroll Now
IB ACIO Tech Apply Online 2025 — सीधा लिंक
IB ACIO Tech भर्ती 2025 के लिए यहां आवेदन करें (25 अक्टूबर से सक्रिय)
IB ACIO Tech भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — mha.gov.in
-
“IB ACIO Tech भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें —
-
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
-
GATE स्कोर कार्ड
-
आयु प्रमाण पत्र
-
श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
-
आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2025
IB ACIO Tech 2025 चयन प्रक्रिया
IB में चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
-
GATE स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग
-
स्किल टेस्ट (Technical Evaluation)
-
इंटरव्यू (Personality Assessment)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन
IB ACIO Tech पात्रता मानदंड 2025
-
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास B.E./B.Tech/M.Tech डिग्री (Computer Science, IT, या Electronics & Communication) और वैध GATE स्कोर होना चाहिए।
-
आयु सीमा:
-
न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु – 27 वर्ष
(सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी)
-
IB ACIO Tech Salary 2025
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 पे स्केल (₹44,900 – ₹1,42,400) के तहत वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस (TA), डियरनेस अलाउंस (DA) और अन्य सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।





UPSSSC गन्ना पर्यव...
SBI PO 2026: देखें एसब...
बैंक ऑफ बड़ौदा ...


