Housing and Urban Development Corporation Limited (HUDCO) ने 79 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद विभिन्न विभागों जैसे प्रोजेक्ट्स, फाइनेंस, लॉ, HR, IT, इकोनॉमिक्स और अधिकारिक भाषा में हैं। पदों की श्रेणी में Trainee Officer से लेकर Deputy General Manager तक शामिल हैं।
इस पोस्ट मे HUDCO 2025 भर्ती के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलबस सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है.
महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 सितंबर 2025, 10:30 बजे
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025, शाम 6 बजे
इन पोस्ट पर होगी भर्ती
विभाग | पद | संख्या |
---|---|---|
प्रोजेक्ट्स | Deputy General Manager, Assistant GM, Senior Manager, Manager, Trainee Officer | 30 |
फाइनेंस | सभी स्तर | 30 |
लॉ | Trainee Officer | 3 |
HR & Admin | Senior Manager, Manager, Deputy Manager, Trainee Officer | 5 |
IT | Senior Manager, Manager, Trainee Officer | 4 |
इकोनॉमिक्स | Deputy General Manager, Trainee Officer | 2 |
आधिकारिक भाषा | Trainee Officer | 1 |
योग्यता और अनुभव
लेटरल पदों के लिए 3 से 15 वर्ष का अनुभव आवश्यक है, जबकि ट्रेनी ऑफिसर के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता पद विशेष अनुसार इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लॉ, एचआर, आईटी, इकोनॉमिक्स आदि में स्नातक या परास्नातक डिग्री होना जरूरी है।
इतनी मिलेगी सैलरी
- Deputy General Manager: ₹80,000-2,20,000
- Assistant General Manager: ₹70,000-2,00,000
- Senior Manager: ₹60,000-1,80,000
- Manager: ₹50,000-1,60,000
- Trainee Officer: ₹40,000-1,40,000
चयन प्रक्रिया
-
लेटरल पदों के लिए शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू
-
ट्रेनी ऑफिसरों के लिए CBT परीक्षा और इंटरव्यू
आवेदन शुल्क
- लेटरल पद: ₹1,500 (UR/OBC/EWS)
- ट्रेनी पद: ₹1,000 (UR/OBC/EWS)
- SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क मुक्त
HUDCO भर्ती 2025 नोटिफिकेशन
HUDCO भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के माध्यम से 79 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पदों में Deputy General Manager, Assistant General Manager, Senior Manager, Manager, और Trainee Officer शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित पोस्ट के अनुसार है, वे निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HUDCO Recruitment 2025: Click Here to Download
HUDCO Recruitment 2025 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
HUDCO Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और यह 17 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार www.hudco.org.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी विवरण सही और सटीक भरें। आवेदन के दौरान या बाद में किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
HUDCO Apply Online 2025: Click Here To Apply
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक HUDCO वेबसाइट www.hudco.org.in पर जाएं।
- ‘Careers’ सेक्शन में जाकर “HUDCO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।